मेहंदी में एंटी-बैक्टीरियल और कूलिंग गुण होते हैं जो स्कैल्प से डैंड्रफ, डेड स्किन और बैक्टीरिया को हटाते हैं। इसे कुछ खास चीजों के साथ मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की समस्या जड़ से दूर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए मेंहदी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए।
नींबू मिलाएं
नींबू में विटामिन C और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। मेहंदी में 1 चम्मच नींबू रस मिलाएं और पेस्ट बनाएं। इससे स्कैल्प की सफाई होती है और डैंड्रफ धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।
अंडा
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। 1 अंडा और 4 चम्मच मेहंदी मिलाएं। यह हेयर पैक रूसी हटाने के साथ-साथ बालों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल की समस्या को भी कम करता है।
दही
दही में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो स्कैल्प से फंगस हटाने में सहायक होते हैं। 4 चम्मच मेहंदी में 2 चम्मच दही मिलाकर लगाएं। यह पैक बालों को साफ और चमकदार बनाता है।
मेथी
मेथी दाना में निकोटिनिक एसिड होता है जो डैंड्रफ को गहराई से हटाता है। भीगी और पीसी हुई मेथी को मेहंदी में मिलाकर लगाने से स्कैल्प को ठंडक और पोषण दोनों मिलते हैं।
ऑलिव ऑयल
मेहंदी और मेथी के पेस्ट में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। यह ड्राय स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है, जिससे डैंड्रफ कम होता है और बालों में नेचुरल शाइन भी लौट आती है।
मेहंदी से हेयर फॉल में भी राहत
डैंड्रफ के साथ अगर बाल झड़ रहे हैं, तो मेहंदी के इन हेयर पैक्स का इस्तेमाल जरूर करें। ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और टूटने-झड़ने की समस्या को काफी हद तक रोकते हैं।
हफ्ते में कितनी बार लगाएं?
इन हेयर पैक्स को हफ्ते में एक या दो बार लगाना फायदेमंद होता है। अधिक उपयोग से बचें। हर बार माइल्ड शैंपू से धोएं और बालों को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें।
अगर आपको स्किन एलर्जी, खुजली या किसी इंग्रेडिएंट से रिएक्शन होता है, तो पहले पैच टेस्ट करें या डॉक्टर की सलाह लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com