वेलेंटाइन डे के खास मौके पर हर महिला खूबसूरत और खास नजर आना चाहती है। आप अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए कुछ खास टिप्स फॉलो कर सकते हैं। जानें विस्तार से-
मलाई लगाएं
चेहरा धोने के बाद आपको फेस पर ताजी मलाई लगानी चाहिए। आजकल तेज हवा चलने की वजह से त्वचा रूखी हो जाती है।
शहद
शहद और हल्दी को मिक्स करके इसका फेसपैक लगाएं। फिर 10 मिनट बाद इसे सादे पानी से धोएं।
नींबू
नींबू में भी त्वचा का कालापन दूर करके उसे ग्लोइंग बनाने के गुण होते हैं। इसके रस में शहद मिलाकर फेस पर लगाएं।
एलोवेरा जेल
वेलेंटाइन डे पर चेहरे पर निखार लाने के लिए आप एलोवेरा जेल की मदद लें। इसमें नारियल तेल मिलाकर फेस मसाज करें।
गुलाबजल
आपको रोज रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर गुलाबजल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर सोना है। सुबह सादे पानी से मुंह धोएं।
सावधानी
हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। ऐसे में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।
वेलेंटाइन डे पर चेहरे पर निखार लाने के लिए ये टिप्स अपनाएं। साथ ही, भरपूर नींद लें और स्ट्रेस से दूरी बनाएं। स्किन केयर से दुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com