शरीर को लोहे जैसा मजबूत बनाने के लिए करें ये 6 एक्सरसाइज

By Vikas Rana
02 Mar 2024, 17:44 IST

जंक फूड का अधिक सेवन शरीर को कमजोर बना देता है। ऐसे में शरीर को लोहे की तरह मजबूत बनाने के लिए रोज इन 6 एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। विस्तार से जानिए लेख में-

शॉर्ट ब्रिज एक्सरसाइज

शॉर्ट ब्रिज एक्सरसाइज पीठ के निचले हिस्से को मजबूत बनाने में मदद करती है। साथ ही, इससे कूल्हे की गतिशीलता में सुधार होता है।

ट्विस्ट होल्ड्स एक्सरसाइज

शरीर को लोहे की तरह मजबूत बनाने के लिए ट्विस्ट होल्ड्स एक्सरसाइज करे। इससे आपके कोर को भी मजबूती मिलती है। 

पुश अप्स

पुशअप्स शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही, इससे बाहों, छाती और कंधों को भी मजबूत मिलती है।

ऑन-द-स्पॉट नी टक एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही, इसका नियमित अभ्यास करने से पेट के निचले हिस्से की ताकत बढ़ती है।

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स करने से शरीर को मजबूती मिलती है। साथ ही, यह दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।

जेंटल वॉल पुश अप्स एक्सरसाइज

रोजाना इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से शरीर को मजबूती मिलती है। इसके अलावा, यह मांसपेशियों को मजबूत करता है।

शरीर को लोहे की तरह मजबूत बनाने के लिए इन एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com