ठंड के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण बच्चे सबसे अधिक बीमार पड़ते हैं। सर्दी के मौसम में बच्चे सर्दी-जुकाम, खांसी, नाक बहने जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं। इस लेख में बाल रोग विशेषज्ञ सलमान खान (डफरिन अस्पताल, लखनऊ) से विस्तार से जानें बच्चों को ठंड से कैसे बचाएं-
काढ़ा पिलाएं
ठंड से बचाने के लिए आप बड़े बच्चों को काढ़े का सेवन करा सकते हैं। इससे उनकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी। आप उन्हें दालचीनी, अदरक, तुलसी का काढ़ा दे सकते हैं।
कपड़े पहनाएं
कपड़ों की बात करें, तो आप बच्चों को कपड़े पहनाने में जरा सी भी लापरवाही न करें। उन्हें कैप, स्वैटर, मोजे, दस्ताने आदि पहनाकर रखें क्योंकि बच्चों को ठंड अधिक लगती है।
गर्म चीजें
अगर बच्चा ठोस आहार ले सकता है, तो उसे गर्म तासीर वाली चीजें ही खिलाएं। ठंडी तासीर वाली चीजें आपके बच्चों को सर्दी कर सकती हैं। उन्हें सूप, दाल का पानी आदि दें।
गर्म पानी
बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें ठंडे पानी का सेवन न कराएं। बच्चों को हमेशा हल्के गुनगुने पानी का ही सेवन कराएं। इससे उनके गले को भी आराम मिलेगा।
ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी
अपने छोटे बच्चों को माताओं को ब्रेस्टफीडिंग जरूर करानी चाहिए। यह इम्यूनिटी को नेचुरली बढ़ाने में मदद करता है।
बच्चों को ठंड से बचाने के लिए ये सभी टिप्स फॉलो करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com