पेट के लिए बहुत फायदेमंद है बादाम का तेल, कब्ज और कोलेस्ट्रॉल को करता है दूर

बादाम के तेल में  विटामिन ए, बी और ई जैसे पोषक तत्‍व पाएं जाते हैं। इसी लिए ये तेल बालों और त्वचा के लिए तो उपयोगी है ही, साथ ही कई बीमारियों में भी फायेदमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट के लिए बहुत फायदेमंद है बादाम का तेल, कब्ज और कोलेस्ट्रॉल को करता है दूर

बादाम खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, यह तो आप जानते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि बादाम का तेल भी आपकी कई परेशानियों में काम आ सकता है। बादाम के तेल में  विटामिन ए, बी और ई जैसे पोषक तत्‍व पाएं जाते हैं। इसी लिए ये तेल बालों और त्वचा के लिए तो उपयोगी है ही, साथ ही कई बीमारियों में भी फायेदमंद होता है। बादाम का तेल कब्‍ज सहित कई तरह की पाचन संबंधी समस्‍याओं को दूर करने में मदद करता है। आइए आपको बताते हैं कितना फायेदमंद है बादाम का तेल और कैसे प्रयोग करें इसे।

खून की कमी दूर करे बादाम का तेल

बादाम के तेल में आयरन की मात्रा भरपूर होती है इसलिए इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। खून की कमी के कारण एनीमिया हो जाता है। एक शोध के मुताबिक भारत में हर तीसरी महिला के शरीर में आयरन की कमी है। ऐसे में बादाम के तेल का प्रयोग करने से आयरन के साथ-साथ कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं, जो स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होते हैं।

इसे भी पढ़ें:- चेहरे और त्वचा पर भूरे धब्बे हो सकते हैं मेलाज्मा, इन 5 नुस्खों से हो जाएंगे गायब

याददाश्त होती है बेहतर

बादाम खाने से मस्तिष्क को फायदा मिलता है और यही फायदा बादाम के तेल के नियमित सेवन से भी मस्तिष्क को मिलता है। इस तेल को सब्जी, सूप आदि में मिलाकर खाने या ऐसे ही पीने से आपकी याददाश्त बेहतर होती है और दिमाग संबंधी बीमारियों का खतरा टल जाता है। आमतौर पर दिमाग संबंधी बीमरियां बुढ़ापे में असर दिखाती हैं इसलिए इनसे बचाव के लिए नियमित रूप से बादाम खाएं या इसके तेल का सेवन करें।

कब्ज में है फायदेमंद

कब्ज की समस्या आजकल एक आम समस्या बन गई है। लगातार पेट दर्द, मल त्याग में तेज दर्द और घंटो बैठे रहने के बाद भी पेट साफ न होने की समस्या को बादाम का तेल खत्म कर सकता है। कब्‍ज की समस्‍या को दूर करने के लिए दो बड़े चम्‍मच बादाम के तेल का सेवन नियमित रूप से करें। बादाम के तेल के नियमित सेवन से मल का कड़ापन दूर होता है और पेट अच्छी तरह साफ होता है। इसलिए नियमित सेवन से पेट की बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें:- व्हाइट ब्लड सेल्स को प्राकृतिक रूप से बढ़ाते हैं ये 5 आहार, रोज करें सेवन

कोलेस्ट्रॉल घटाए बादाम का तेल

बादाम के तेल के नियमित सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ जाने के कारण दिल की बीमारियों का खतरा हो जाता है इसलिए बादाम के तेल का सेवन करने से आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं। बादाम का तेल शरीर की गंदगी को निकालकर साफ करता है इसलिए ये पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।

ऐसे भी कर सकते हैं बादाम तेल का प्रयोग

अगर आप बादाम के तेल को सीधा लेने नहीं चाहते तो सब्जियों में तेल को डालकर आप इसे और अधिक स्‍वादिष्‍ट बना सकते हैं। इसके लिए आप 2-4 चम्‍मच बादाम का तेल ग्रीन सलाद, सॉटैड सब्जियों, कटी या कच्‍ची सब्जियों में मिला सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बादाम का तेल पाचन तंत्र को डिटॉक्‍स करने में भी मदद करता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Alternate Therapy in Hindi

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार पेट दर्द में इन 5 चीजों से करें परहेज, जानें 5 आसान उपचार

Disclaimer