
हरी सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इन में अलग-अलग तरीके के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में पोषण से जुड़े कई कमियों की पूर्ति कर सकते हैं। पर सही सब्जियों की पहचान करना और उन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि बाजार में बिक रही सब्जियों जो साफ और चमकते-दमकते हैं, वहीं खाने योग्य हैं। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। ऐसी हरी सब्जियां असल में मिलावटी हो सकती हैं और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होती हैं। ये कैंसर, लिवर व किडनी से जुड़े कई सारे बीमारियों का कारण बन सकते हैं। पर प्रश्न ये उठता है कि हम या आप पहचानेंगे कैसे कि कौन सी सब्जियां मिलावटी हैं और कौन सी नहीं?
बहुत चमकदार होती हैं मिलावटी सब्जियां
हरी सब्जियों को चमकदार बनाने के लिए इन सब्जियों पर मैलाकाइट ग्रीन (malachite green) नामक केमिकल से स्प्रे किया जाता है, जिससे ये जरूरी ये ज्यादा ताजी और हरी नजर आती हैं। इसके अलावा कुछ लोग हरी सब्जियों को मैलाकाइट ग्रीन के लिक्विड मिश्रण में डुबो देते हैं, जिससे फ्रिज रखने या कुछ भी करने के बावजूद ये लंबे समय तक फ्रेश और ग्रीन नजर आते हैं। यह केमिकल कैंसर फैलाने वाली कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करता है, जिससे ये कैंसर सेल्स शरीर में एक्टिव हो सकते हैं। वहीं इन सब्जियों से महिलाओं में गर्भपात होने का खतरा भी बढ़ रहा है। साथ ही इससे लीवर, किडनी और दिल से जुड़ी बीमारियों भी बढ़ सकती हैं।
किन सब्जियों में मिलावट हो सकती है?
- -अदरक
- -हरी मटर
- -परवल
- -शकरकंद
- -अन्य हरी सब्जियां भी
परवल और अदरक
मैलाकाइट ग्रीन नामक केमिकल से रंगकर परवल को चमकदार बनाया जा सकता है। वहीं अदरक को कास्टिक से साफ करके बेचा जा रहा है। इससे अदरक बिल्कुल सफेद दिखने लगता है। इसके अलावा ऑक्सीटोसिन से सब्जियों में असमय वृद्धि की जा रही है। ये सब नुकसानदेह हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : बारिश का मौसम आते ही अपनी डाइट में शामिल कर लें ये 5 फल और सब्जियां, पूरा सीजन रहेंगे फिट और बीमारियों से दूर
हरी मटर की जांच
हरी मटर भी सबसे अधिक मिलावट की जाती है ताकि वे ताजा दिखें। लोग मटर की फली को त्वचा का रंग देखकर ताजा मान लेते हैं। यहां एक छोटा परीक्षण है जो आपको करना चाहिए:
- -एक कांच के ग्लास में, कुछ हरी मटर डालें।
- -अब, इसमें पानी डालकर इसे हिलाएं।
- -इसे आधे घंटे के लिए अलग रख दें।
- -अगर पानी हरा हो जाता है, तो मटर में मिलावट होती है। अगर नहीं, तो वे सुरक्षित हैं।

अन्य हरी सब्जियों की जांच
आप यह नहीं जानते होंगे कि हरी सब्जियां सबसे ज्यादा मिलावटी होती हैं। जबकि हरा रंग ताजगी से जुड़ा होता है, बहुत से लोग हरे रंग की सब्जियों को अपने रंग को देखकर ताजा मान लेते हैं। यह सबसे बड़ी गलती है। आकर्षक रूप से हरे या चमकदार हरी सतह ज्यादातर मिलावट के कारण होती हैं। ऐसी सब्जियों में मैलाकाइट ग्रीन की पहचान करने के लिए आप ये टेस्ट कर सकते हैं।
टेस्ट-1
- -रुई ले लें और तेल में भिगोएं।
- -अब इस रुई से सब्जी को रगड़ें।
- -अगर इसमें मिलावट है, तो ये रुई हरे रंग की हो जाएगी।
- -वैकल्पिक रूप से, आप यह परीक्षण पानी के साथ भी कर सकते हैं।
टेस्ट-2
- -एक सफेद पेपल लें।
- -उस पर सब्जी रखें।
- -8-10 सेकंड के बाद सब्जी को हटा दें और देखें कि क्या कागज पर हरे रंग की छाप है।
- -अगर हां, तो सब्जी में कृत्रिम हरे रंग की मिलावट है।

इसे भी पढ़ें : ऊपर से अच्छे दिखने वाले आम के अंदर हो सकते हैं कीड़े, चूसकर आम खाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
शकरकंद में रोडामाइन बी मिलावट को चेक करें
रोडियामाइन एक मिलावट है जो शकरकंद को गुलाबी रंग देता है। इसे आप ऐसे चेक कर सकते हैं
- -पानी में एक रुई भिगोएं।
- -इसे शकरकंद के ऊपर रगड़ें।
- -अगर आपकी रुई गुलाबी हो जाती है, तो यह एक संकेत है कि यह मिलावटी है।
- -आप डबल-चेकिंग के लिए रुई में तेल लगा कर भी ये परीक्षण कर सकते हैं।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi