Stomach Pain in Dengue Fever: डेंगू बुखार सामान्य से लेकर गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। इस स्थिति में तेज बुखार आता है, इसे डेंगू बुखार कहा जाता है। डेंगू मादा मच्छी एडीज इजिप्टी के काटने से होता है। डेंगू में ब्लड में प्लेटलेट्स कम हो जाता हैं। डेंगू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है, लेकिन अगर मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटता है उसके बाद किसी सामान्य व्यक्ति को काटता है तो डेंगू फैल सकता है। उल्टी, तेज सिरदर्द, शरीर में दर्द, हड्डियों में दर्द, तेज बुखार डेंगू के मुख्य लक्षण माने जाते हैं। लेकिन कुछ स्थिति में डेंगू बुखार होने पर पेट दर्द भी महसूस होता है। हर साल 16 मई को नेशनल डेंगू दिवस मनाया जाता है। आज इस मौके पर हम आपको डेंगू और पेट में दर्द होने के संबंध के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष डॉ. रमन कुमार से जानते हैं आखिर डेंगू बुखार में पेट दर्द किन-किन कारणों (Stomach Pain in Dengue Fever) से हो सकता है?
डेंगू के लक्षण (Dengue Symptoms in Hindi)
- तेज बुखार (high fever)
- दर्द (Body Pain)
- आंखों में दर्द (Eyes Pain)
- मांसपेशियों में दर्द (Muscles Pain)
- जोड़ों में दर्द (Joints Pain)
- मतली या उल्टी (Nausea or Vomiting)
डेंगू के लक्षण आमतौर पर 2-7 दिनों तक रहते हैं। ज्यादातर लोग करीब एक हफ्ते बाद ठीक हो जाते हैं। डेंगू के सामान्य के साथ ही कुछ गंभीर लक्षण भी हो सकते हैं। इसमें शामिल हैं-
- पेट में दर्द (Stomach Pain)
- उल्टी के साथ खून निकलना
- मल से खून निकलना
- अधिक कमजोरी महूस होना
इसे भी पढ़ें - बच्चों में डेंगू से होने वाली समस्याएं दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
डेंगू में पेट दर्द क्यों होता है? (abdominal Pain in Dengue Causes)
जब डेंगू का मच्छर काटता है, तो बुखार और शरीर में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं डेंगू होने पर पेट में दर्द भी हो सकता है। दरअसल, कुछ मामलों में डेंगू में लीवर का आकार बढ़ जाता है, इससे पेट में पानी अधिक हो जाता है। इसकी वजह से डेंगू रोगी को उल्टी महसूस होती है और पेट में दर्द होने लगता है। डेंगू होने पर प्लेटलेट्स भी कम हो जाते हैं। जब डेंगू के मरीजों को पेट में दर्द महसूस होता है, तो इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी होता है। क्योंकि कई बार यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है।
डेंगू में पेट दर्द होना गंभीर लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में लगातार उल्टी होने के साथ ही पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द होता है। डेंगू में पेट दर्द गाढ़े पित्ताशय और सबसेरोसल फ्लूइड कलेक्शन की वजह से हो सकता है। इसके अलावा कब्ज, गैस होने पर भी डेंगू में पेट में दर्द महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - Dengue, Malaria और Flu के लक्षण: जानें ये संक्रमण कैसे हैं ये एक दूसरे से अलग
डेंगू में पेट दर्द के बचाव के उपाय
- डेंगू में पेट दर्द होने पर ऑयली फूड्स का सेवन करने से बचें।
- अधिक मिर्च मसाला और तला भोजन न खाएं।
- शराब और धूम्रपान के सेवन से भी बचें।
अगर आपको तेज बुखार के साथ ही पेट दर्द भी होता है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि यह डेंगू की गंभीर स्थिति हो सकती है। इस दौरान तुरंत अस्पताल जाना जरूरी होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version