आम की गुठली से बना ये जादुई चूर्ण आपके शरीर की इन 5 समस्याओं को कर सकता है दूर, जानें शरीर को मिलने वाले फायदे

आम की गिरी या गुठली, जिसे आप आमतौर पर लोग फेंक देते हैं कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हल कर देती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आम की गुठली से बना ये जादुई चूर्ण आपके शरीर की इन 5 समस्याओं को कर सकता है दूर, जानें शरीर को मिलने वाले फायदे


आपने ये कहावत कभी न कभी जरूर सुनी होगी कि आम के आम गुठलियों के दाम। इस कहावत के यूं तो कई मायने हैं और आम जीवन में देखा जाए आम न केवल बहुत से लोगों का पसंदीदा फल है, बल्कि ये आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। गर्मियों में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को आम बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। आम को सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कई लोग आम का शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग दशहरी, चौसा, लंगड़ा प्रकार के आम को खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम की गिरी या गुठली, जिसे आप आमतौर पर लोग फेंक देते हैं कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हल कर देती है। इस लेख में हम आपको आम की गुठली के ऐसे कई फायदे बता रहे हैं,  जो कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में काम आ सकती है। तो आइए जानते हैं कि कैसे आम की गुठलियां आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।  

aam

आम की गुठलियों के 5 ऐसे फायदे जो आपको हैरान कर देंगे

दस्त जैसी परेशानी को दूर करती है आम की गुठली

दस्त और पेचिश जैसी समस्याओं को रोकने के लिए आम की गिरी / गुठली को चूर्ण के रूप में लेने की सलाह दी जाती है। आपको बस आम की गुठली को अच्छी तरह से सुखाकर पीस लेना है और पाउडर के रूप में बनाना है। आप इस चूर्ण को एक गिलास पानी में मिलाकर और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप एक बार में 1 ग्राम पाउडर से अधिक का सेवन न करें। 

इसे भी पढ़ेंः आपकी रसोई में ही मौजूद ये 5 औषधियां दिला सकती है कब्ज की समस्या से छुटकारा, जानें कब्ज के प्राकृतिक उपचार

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करती है आम की गुठली 

आम की गुठली ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। आम की गुठली के चूर्ण का नियमित सेवन आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। आम की गिरी या गुठली के पाउडर का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और ब्लड शुगर के स्तर को भी कंट्रोल करता है। 

guthli

गुठली से हृदय रोगों का खतरा होता है कम 

आम की गुठली हृदय रोगों के पूर्ण जोखिम को कम करने में भी मदद करती है। यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है और आम की गिरी के पाउडर के सही सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए बहुत कम मात्रा (1 ग्राम) में पाउडर का सेवन करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः बादाम, सौंफ और मिश्री का ये अद्भुत नुस्खा आपकी नजर को तेज करने में करता है मदद, 3 नुस्खे देंगे आपको अधिक फायदा

आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाती है आम की गुठली 

 जो लोग अक्सर एसिडिटी की समस्या से पीड़ित रहते हैं, उनके लिए आम की गिरी का चूर्ण एक आम उपाय है। आम की गुठली फेनोल और फेनोलिक यौगिकों से भरी होती है, जो पाचन में सहायता करती है। एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति के कारण, आम की गिरी के पाउडर का सेवन भी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

स्कर्वी के इलाज में रामबाण है आम की गुठली 

विटामिन सी से भरपूर, आम की गिरी या गुठली का पाउडर स्कर्वी रोगियों के लिए एक जादुई उपाय की तरह काम करता है। आपको बस इतना करना है कि आम के गिरी या गुठली के पाउडर के एक भाग के साथ गुड़ के दो भाग और चूना मिलाएं और इसका सेवन करें। आप विटामिन सी की दैनिक खुराक को पूरा करने के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Read More Articles On Home Remedies in Hindi

Read Next

डेंगू-मलेरिया वाले मच्‍छरों को आपसे दूर भगा देगी ये होममेड क्रीम, जानें इसे घर में बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version