शरीर की सूजन कम कर सकता है हल्का-सा व्यायाम

शरीर में सूजन की समस्या गंभीर हो सकती है, इस लेख में जानिये कैसे हल्का सा व्यायाम करने से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर की सूजन कम कर सकता है हल्का-सा व्यायाम


शरीर में अगर सूजन हो जाये तो अर्थराइटिस से लेकर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। अगर ये सूजन अधिक दिनों तक है तो मोटापा बनने लगती है और मोटापा शरीर के लिए कितना खतरनाक है आप समझ ही सकते हैं। शरीर की सूजन कम करने के लिए बहुत अधिक घबराने या घंटों व्यायाम करने की जरूरत नहीं है। बल्कि हल्का सा व्यायाम करके आश्चर्यजनक तरीके से आप अपने शरीर की सूजन कम कर सकते हैं। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

run

शोध के अनुसार

नियमित रूप से मात्र 20 मिनट ब्रिस्क वॉक करके शरीर की सूजन दूर की जा सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा किये गये शोध में इस बात का खुलासा हुआ। शोध के अनुसार 20 मिनट की ब्रिस्क वॉक से प्रतिरक्षक कोशिकायें (इम्यून सेल्स) एंटी-इफ्लेमेटरी प्रतिक्रिया देती हैं, जिसके कारण सूजन कम होने लगती है। इस शोध के लिए 47 लोगों को चुना गया। व्यायाम से पहले और व्यायाम के बाद खून की जांच की गई। खून की जांच में यह पता चला कि सूजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार प्रोटीन (इसे टीएनएफ कहते हैं) की मात्रा 5 प्रतिशत कम होती गई और ये इम्यू्न सेल्स की प्रतिक्रिया के स्वरूप हुआ। यानी इम्यून सेल्स उन प्रोटीन पर हावी होता गया जिससे सूजन बढ़ती है।

इसे भी पढ़ेंः वजन बढ़ाने वाले बेहतरीन व्‍यायाम


इस शोध में यह भी साबित हुआ कि शरीर की सूजन कम करने में केवल ब्रिस्क वॉक ही मददगार नहीं है, बल्कि दूसरे व्यायाम से भी इसपर काबू पाया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें। ये उन लोगों पर भी असरदार है जो क्रोनिक इंफ्लेमेटरी डिजीज से ग्रस्त हैं।

क्यों होती है शरीर में सूजन

शरीर में सूजन किसी गंभीर बीमारी के कारण नहीं होती है। बहुत अधिक नमक के सेवन और पोटैशियम की कमी के चलते शरीर में सूजन होने लगती है। सूजन बहुत दर्दनाक भी हो सकती है। कई बार तो एक ही रूटीन के चलते सूजन हो जाती है। चिकित्सकीय भाषा में इसे ‘ओडिमा’ यानी सूजन कहते हैं। शरीर में पानी की अधिकता होने पर या जब पर्याप्त मात्रा में शरीर से पानी न निकल पाये तो ये समस्या होती है।

इसे भी पढ़ेंः सुबह करेंगे ये काम तो वजन रहेगा काबू में


यह समस्या कुछ अंगों जैसे कोहनी, पैर, चेहरे, आदि पर हो सकती है या फिर पूरा शरीर इससे प्रभावित हो जाता है। हालांकि यह कुछ घंटों या दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन ज्यादा दिन तक रहे तो स्थिति गंभीर हो सकती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ऐसे मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में वसा का अनुपात ज्यादा होता है और वसा कोशिकाएं अतिरिक्त पानी संचित कर लेती हैं, यही सूजन का कारण बनती हैं।

हृदय रोग, किडनी की बीमारी, हार्मोन में असंतुलन या फिर स्टेरॉयड दवाओं के प्रयोग के कारण शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। दरअसल इन सभी स्थितियों में हमारी किडनी सोडियम को संचित कर लेती है। महिलाओं में पीरियड से पहले ये समस्या देखने को मिलती है, इस दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है और किडनी ज्यादा पानी रोकना शुरू कर देती है। इसके अलावा अनियमित खानपान और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण भी यह समस्या हो सकती है। इस मामले को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image Source- Shutterstock

Read More Other Disease Related Articles In Hindi

 

Read Next

चीनी खाने के 4 नुकसान, जो व्यक्ति के लिए साबित हो सकते हैं जानलेवा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version