
पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक सामान्य समस्या है, जिससे हर महिला और लड़की को गुजरना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को कई बार काफी पीड़ा भी होती है। कई बार पीरियड्स में महिलाओं को कुछ जटिल समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में Gynoveda.com द्वारा एक की गई एक स्टडी के मुताबिक महिलाओं में 83 प्रतिशत भारतीय महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी दर्द का सामना करना पड़ता है।
क्या कहती है स्टडी?
दरअसल, स्टडी में 3 लाख महिलाओं को शामिल किया गया था, जिसमें 18 से 45 वर्ष की महिलाओं को 3 भागों में बांटा गया। शोधकर्ताओं के मुताबिक पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी असहजता और दर्द होता है, जिस कारण उन्हें पेनकिलर का सहारा लेना पड़ता है। यही नहीं भारत में 25 प्रतिशत महिलाएं पीरियड्स के दौरान तेज दर्द का सामना करती हैं तो 58 प्रतिशत महिलाओं में यह दर्द धीमा और हल्का रहता है। वहीं 17 प्रतिशत महिलाओं को दर्द का सामना नहीं करना पड़ता है। यानि कुल मिलाकर 83 प्रतिशत महिलाएं इस समस्या से पीड़त हैं।
इसे भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स की रहती है समस्या? राहत के लिए आजमाएं ये 5 प्राकृतिक तरीके

पीरियड्स के दर्द को कम करने के तरीके
- पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए आप हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- योग, मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करके भी इस समस्या को मैनेज और दर्द को कम किया जा सकता है।
- इस दौरान ज्यादा काम करने या फिर भारी सामान उठाने से बचें।
- ऐसे में पेट पर तेल लगाकर मालिश कर सकती हैं, इससे दर्द कम होता है।
- इसके लिए आप नमक की पोटली या फिर गर्म पानी की थैली को पेट पर रखकर सहला सकते हैं।
- ऐसे में गलत पोजिशन में बैठने या फिर लेटने से बचें।
खान-पान को हेल्दी रखें
- पीरियड्स के दौरान आपको खान-पान भी हेल्दी और साधारण रखना चाहिए।
- ऐसी स्थिति में फाइबर या फिर होल ग्रेन खाने के बजाय हल्का भोजन करें।
- ऐसे में आप रोटी, सब्जी और सलाद आदि जैसा सामान्य और कम नमक मिर्च वाला खाना खा सकती हैं।
- इसके लिए आप वेजिटेबल सूप, सत्तू और दलिया आदि का सेवन कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version