Aaj ka Rashifal: आजकल के खराब और दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य के बारे में बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।
वृष
इस राशि के लोगों को आज के दिन खुद को एक्टिव रखने के साथ ही साथ डाइट को लेकर सख्य रहने की जरूरत है। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज अच्छा दिन रह सकता है। अगर आपकी शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी है तो ऐसे में खाने में न्यूट्रिएंट्स का ध्यान रखें।
कर्क
इस राशि के जातकों को आज का दिन बेहतर बीत सकता है। आज आपको घर या ऑफिस का ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए। इसके लिए योग और प्राणायाम करें।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन से नियमित तौर पर व्यायाम करने की जरूरत है। अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। अगर आप किसी चीज की दवाई ले रहे हैं तो इसके लिए चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां करने की जरूरत है। आज जंक या प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज करना चाहिए।
तुला
अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको अपने वर्कआउट को बढ़ाना चाहिए। इसके लिए कार्डियो और एरोबिक्स को रूटीन शामिल करना चाहिए।
वृश्चिक
इस राशि के लोगों को आज के दिन जिम जाकर वर्कआउट और फीजिकल एक्टिविटीज दोनों को एकसाथ लेकर चलने की जरूरत है।
धनु
धनु राशि के लोग आज के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आज के दिन आपको अपने गुस्से को काबू करने के साथ ही अपने इमोशन्स पर भी काबू करना चाहिए।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज बारिश या फिर गंदे पानी के संपर्क में आने से बचना चाहिए। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी समस्या हो सकती है।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज सेहत के प्रति लापरवाही नहीं करना चाहिए। इसके लिए आपको तनावमुक्त रहने के साथ ही एक्टिव रहना चाहिए।
मीन
मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति पूरा ध्यान देना चाहिए। आज आपको भरपूर नींद लेने के साथ ही खुद को हाइड्रेट भी रखना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version