World Blood Cancer Day: खून के कैंसर (Leukemia) का संकेत हैं शरीर में दिखने वाले ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज

World Blood Cancer Day 2020: ल्यूकेमिया एक खतरनाक ब्लड कैंसर है। खून का इंफेक्शन (ब्लड इंफेक्शन) या ब्लड कैंसर की शुरुआत में शरीर पर कुछ संकेत या लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें जानना बहुत जरूरी है। ये संकेत इतने सामान्य होते हैं कि लोग इन पर ध्यान नहीं देते और स्थिति जानवेवा हो जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Blood Cancer Day: खून के कैंसर (Leukemia) का संकेत हैं शरीर में दिखने वाले ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज

World Blood Cancer Day 2020: ल्यूकेमिया (Leukemia) एक तरह का ब्लड कैंसर (खून का कैंसर) है, जो बेहद खतरनाक हो सकता है। खून का कैंसर होने पर आपका शरीर व्हाइट ब्लड सेल्स (सफेद रक्त कोशिकाएं) नहीं बना पाता है या खराब क्वालिटी की कोशिकाएं बनाता है। व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर को रोगों से बचाने के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए ल्यूकेमिया एक खतरनाक स्थिति है। आमतौर पर ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर होने पर शरीर कुछ संकेत दिखाता है, जो आपको देखने में बहुत सामान्य लग सकते हैं। मगर इन संकेतों को पहचानकर अगर आप सही समय पर ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर का इलाज शुरू कर देते हैं, तो इसके खतरे को कम किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) के शुरुआती संकेत।

थकान और सुस्ती

अगर आप 7-8 घंटे की नींद के बाद भी थकान और सुस्ती महसूस करते हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलकर एक बार जांच करवानी चाहिए। दरअसल बिना वजह की थकान और आलस ब्लड कैंसर का सबसे शुरुआती संकेत हैं। कई बार ये एनीमिया (शरीर में खून की कमी) का भी संकेत होता है।

इसे भी पढ़ें:- क्या है 'चमकी बुखार' या एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम, जानें इसके शुरुआती लक्षण और खतरे

त्वचा पर नीले निशान

बिना किसी चोट या टक्कर के अगर आपको अपनी त्वचा पर नीले निशान दिख रहे हैं, तो ये ब्लड कैंसर या ब्लड इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। दरअसल शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या घटने पर खून के थक्के जमना शुरू हो जाते हैं। नीले या बैंगनी रंग के ये निशान आपके शरीर में कहीं भी हो सकते हैं, मगर आमतौर पर ये जांघों, हाथों और पैरों में ज्यादा दिखाई देते हैं।

सांस फूलना (सांस उखड़ना)

हल्के-फुल्के काम के दौरान सांस फूलना, सांस उखड़ना या सांस टूटना ल्यूकीमिया का संकेत हो सकता है। दरअसल खून में इंफेक्शन के कारण शरीर की क्षमताएं कम होने लगती हैं। आमतौर पर स्वस्थ व्यक्ति 12-15 सीढ़ियां आराम से चढ़ सकता है। मगर यदि 8-10 सीढ़ियां चढ़ने में ही आपकी सांस फूलने लगती है, तो आपको अपने शरीर की जांच करवानी चाहिए। ये ल्यूकेइमिया (ब्लड कैंसर) के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और अस्थमा का भी लक्षण होता है।

बुखार आना और ठंड लगना

जल्दी-जल्दी बुखार आना और ठंड लगना आमतौर पर वायरल का संकेत माना जाता है। मगर यदि आपका बुखार 2 दिन के इलाज के बावजूद ठीक नहीं हो रहा है, या ठीक होने के बाद जल्द ही दोबारा आ जाता है, तो आपको चिकित्सक से अपनी जांच करवानी चाहिए। दरअसल बुखार के साथ ठंड महसूस होना भी ल्यूकेमिया का लक्षण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:- जानें कैसे होता है ब्लड कैंसर और क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण

मसूड़ों में सूजन

मसूड़ों में सूजन का मतलब अक्सर लोग यही समझते हैं कि दांतों की कोई समस्या है या मुंह का इंफेक्शन है। मगर आपको बता दें कि मसूड़ों में होने वाली सूजन ल्यूकेमिया के शुरुआती स्टेज का भी संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आप अपने मसूड़ों में सूजन के साथ-साथ कोई और संकेत देखें तो तुरंत बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।

रात में सोते समय पसीना आना

रात में सोते समय पसीना आना कोई आम बात नहीं है। इसलिए ऐसा होने पर आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। पसीने के साथ बदबू, बगलों और चेहरे से ज्यादा पसीना आना आदि ब्लड इंफेक्शन का भी संकेत होते हैं। जांच के बाद पसीना निकलने का कारण जान सकते हैं।

तेज सिर दर्द होना

सिर दर्द सबसे आम समस्या है, जो तनाव और चिंता के कारण हो जाती है। इसके अलावा कई बार माइग्रेन या दूसरी किसी बीमारी के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। मगर लगातार सिरदर्द की समस्या या सिर के किसी हिस्से से खून निकलना, ल्यूकेमिया का भी संकेत है। इसलिए इसकी पुष्टि के लिए जांच करवानी जरूरी है।

Read more articles on Other Diseases in Hindi

Read Next

जोर-जोर से सांस लेने की आदत हो सकती है अस्थमा का संकेत, जानें इसके क्या है कारण और लक्षण

Disclaimer