हार्ट रेट यानी दिल की धड़कन बढ़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण, ऐसे करें तुरंत कंट्रोल

दिल की धड़कन यानी हार्ट रेट (हृदय गति) का बढ़ना खतरनाक हो सकता है। ये दिल की कई गंभीर समस्याएं जैसे- हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर, आदि का कारण बन सकता है। आराम की अवस्था में आपका दिल 60 से 100 बार तक धड़कना चाहिए। वहीं डॉक्टर 120 से ज्यादा हार्ट रेट को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानते हैं। हालांकि अगर आपको असामान्य हृदय गति की समस्या है, तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्ट रेट यानी दिल की धड़कन बढ़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण, ऐसे करें तुरंत कंट्रोल

दिल की धड़कन यानी हार्ट रेट (हृदय गति) का बढ़ना खतरनाक हो सकता है। ये दिल की कई गंभीर समस्याएं जैसे- हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर, आदि का कारण बन सकता है। ज्यादा मेहनत वाले काम करने के दौरान दिल की धड़कन बढ़ना सामान्य है। मगर यदि आप रोजमर्रा के काम करते हुए भी महसूस करते हैं कि आपके दिल की धड़कन बढ़ गई है, तो सावधान हो जाएं। आराम की अवस्था में आपका दिल 60 से 100 बार तक धड़कना चाहिए। वहीं डॉक्टर 120 से ज्यादा हार्ट रेट को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानते हैं। हालांकि अगर आपको असामान्य हृदय गति की समस्या है, तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

शरीर में पानी की कमी तो नहीं?

पानी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सस्ता और अच्छा इलाज है। आप जितना पानी पिएंगे, आपका शरीर उतना स्वस्थ रहेगा। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो दिल की धड़कन बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको अपनी धड़कन बढ़ी हुई महसूस हो, तो तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं और 2 मिनट शांत अवस्था में रहने के बाद 1 ग्लास पानी पिएं।

इसे भी पढ़ें:- क्यों खतरनाक है सामान्य से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल? ये हैं 5 बड़े कारण

क्या आप पर्याप्त नींद लेते हैं?

कई बार नींद की कमी के कारण भी आपके दिल की धड़कन असामान्य हो जाती है। इसलिए हृदय गति बढ़ने पर आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। सामान्यतः माना जाता है कि व्यक्ति के लिए 6-7 घंटे की नींद पर्याप्त है। मगर यदि आपके दिल की धड़कन कुछ दिनों से असामान्य चल रही है, तो आपको कम से कम 7-9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

दिखें ये लक्षण, तो तुरंत लेट जाएं

जब आप ज्यादा मेहनत करते हैं, तो दिल की धड़कन बढ़ना सामान्य है। मगर यदि आपको काम के दौरान ही धड़कन बढ़ने के साथ-साथ सीने में दर्द, जबड़े में दर्द, सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत काम बंद कर दें और लेट जाएं। कई बार बिना किसी रोग के भी बढ़ी हुई धड़कन का आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कोशिश करें कि जिस जगह आप लेटे हों, वहां पंखा या कूलर की व्यवस्था हो, जिससे हवा सीधी आपके शरीर में लगे। इससे शरीर को जल्द आराम मिलेगा और धड़कन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी।

Buy Online: HealthSense Heart-Mate BP 120 Classic Fully Automatic Upper Arm Digital BP Monitor , Offer Price: Rs. 999/-

एक्सरसाइज नहीं करना है गलत

कई लोग यह समझते हैं कि मेहनत वाले काम करने से ही उनकी पर्याप्त एक्सरसाइज हो जाती है इसलिए उन्हें एक्सरसाइज करने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो दिल की बीमारियों की संभावना को 43% तक कम किया जा सकता है। एक्सरसाइज से आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आपके दिल की धड़कन अक्सर ही असामान्य रहती है, तो आपको ऑक्सीमीटर या फिटनेस बैंड का प्रयोग करना चाहिए, ताकि आप अपने दिल की धड़कन पर नजर रख सकें।

इसे भी पढ़ें:- क्या हैं हाई ब्लड प्रेशर के खतरे, क्यों जरूरी है ब्लड प्रेशर का सामान्य रहना?

सही आहार का सेवन न करना

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल या ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है या कभी हार्ट अटैक आया है, तो आपको अपना खानपान बहुत संतुलित रखना चाहिए। जो लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, वो भी अगर अपने खानपान में हेल्दी चीजें शामिल करेंगे, तो हार्ट अटैक के खतरे को टाला जा सकता है। दिल के रोगों में बादाम, अखरोट, काजू, मछली, अंडा आदि का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा रंगीन फलों और सब्जियों का सेवन रोजाना करते रहें। ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।

Read More Articles On Heart Health in Hindi

Read Next

मौत की वजह भी बन सकता है लेबाइल हाइपरटेंशन, जानिए इसके बारे में

Disclaimer