
अगर आप भी दूसरी बार गर्भधारण कर रही हैं तो जान लें ये 5 बातें भी है आपके लिए जरूरी, आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, गर्भधारण करने के बाद महिलाओं की जीवनशैली में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। महिलाओं का अक्सर ये सोचना होता है कि जब वो पहली बार मां बनती है तो उन्हें अपनी सेहत और बच्चे की सेहत का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहली बार मां बनना काफी मुश्किल भरा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार ही नहीं बल्कि दूसरी बार मां बनने के दौरान भी आपको अपने स्वास्थ्य से जुड़ी कई बातों का ख्याल रखना होता है। जी हां, जो महिलाएं अक्सर दूसरी बार मां (Second Pregnancy) बनती हैं उन महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होता है। अब आप आपका सवाल होगा कि दूसरी गर्भावस्था के दौरान किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है, तो आपको इस पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि जब आप दूसरी बार मां बनती हैं तो किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
वजन को नियंत्रित रखें
पहली बार गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को वजन पर नियंत्रण करने के लिए ज्यादा जोर दिया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दूसरी बार मां बनने के दौरान भी वजन पर नियंत्रण रखना जरूरी होता है। दूसरी बार गर्भावस्था के दौरान भी आपके शरीर की वसा औऱ प्रजनन हार्मोन्स को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप वजन को सही रखें। इस तरह आप दूसरी बार भी खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और बच्चे के स्वास्थ्य को पहले से ज्यादा स्वस्थ बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट मिल्क ना होने के क्या हैं कारण? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
फिटनेस पर ध्यान दें
व्यायाम सभी तरह की स्थितियों में सुधार करने के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ये कुछ महिलाओं के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं। एक्सरसाइज या व्यायाम आपको पहली बार मां बनने के दौरान ही जरूरी नहीं है बल्कि ये आपके दूसरी बार मां बनने के दौरान भी जरूरी है।
हेल्दी डाइट लें
हेल्दी डाइट यानी पोषण से भरी हुए आहार सिर्फ आपको पहली बार मां बनने के दौरान ही जरूरी नहीं होते बल्कि ये आपको दूसरी बार मां बनने के दौरान भी जरूरी होते हैं। आप अपनी दूसरी गर्भावस्था के दौरान भी ऐसे भोजन का सेवन करें जो आपको पर्याप्त मात्रा में पोषण प्रदान करें और आपके और आपके बच्चे को स्वस्थ रख सके। आप अपनी दूसरी गर्भावस्था (Second Pregnancy) को बेहतर बनाए रखने के लिए मटर, सोया, चीनी और कैफीन को शामिल करें। इसके साथ ही आप अपनी डाइट में वसा, मांस, मुर्गी पालन, फलियां और कार्बोहाइड्रेट को भारी मात्रा में शामिल करें।
दवाओं को नियमि रूप से लें
अक्सर देखा जाता है कि जो महिलाएं दूसरी बार मां (Second Pregnancy) बनती हैं उनमें ये सोच रहती है कि हम बिना दवाएं भी खुद को बेहतर तरीके से रख सकते हैं। लेकिन आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं और सलाह आपको नियमित रूप से पालन करनी चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है और आप किसी भी समस्या से खुद को दूर रख सकते हैं। इतना ही नहीं ये बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं में सफेद पानी (white discharge) की समस्या के लिए आयुर्वेदिक एवं घरेलू उपाय बता रही हैं डॉ. चंचल शर्मा
भागदौड़ न करें
बच्चे और मां का ख्याल रखना जितना जरूरी पहली बार होता है उतना ही जरूरी होता है कि आप दूसरी बार मां बनने के दौरान भी रखें। जी हां, आमतौर पर दूसरी बार गर्भावस्था के दौरान महिलाएं खुद को ज्यादा एक्टिव बनाने की कोशिश करती है जबकि उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। सीढ़ियों पर भागदौड़ या दौड़भाग करना उनके स्वास्थ्य और बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। आप दूसरी गर्भावस्था के दौरान भी भागदौड़ और जल्दबाजी करने से बचे रहें। इससे आपको शारीरिक रूप से चोट लगने का खतरा रहता है जिसके कारण आपके बच्चे के जीवन को खतरा रहता है।
Read More Article On Pregnancy In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।