घरेलू नुस्खों पर आमतौर लोगों का बहुत भरोसा होता है। हमारे यहां छोटी-बड़ी कई चीजों का इलाज घरेलू नुस्खों की मदद से किया जाता रहा है। पर ध्यान देने वाली बात ये है कि हर घरेलू नुस्खा फायदेमंद नहीं होता है। बिना जाने और समझे इसका इस्तेमाल करना कई बार आप पर भारी पड़ सकता है। वास्तव में, कुछ घरेलू नुस्ख अच्छे से अधिक नुकसान कर सकते हैं। इसलिए, आपको घरेलू उपचार आजमाने से पहले हमेशा अपना होमवर्क करना चाहिए। आज हम आपको कुछ लोकप्रिय घरेलू उपचारों के बारे में बताएंगे, जिसे अक्सर लोग आजमाते हैं और असल में ये फायदे से ज्यादा आपका नुकसान कर सकते हैं। वो कैसे, आइए हम आपको बताते हैं विस्तार से।
1.दांत दर्द में व्हिस्की नहीं इस्तेमाल करें लौंग का तेल
यह घरेलू उपाय कुछ लोगों को बड़ा मजेदार लगता है। लेकिन यह प्रभावी नहीं हो सकता है क्योंकि व्हिस्की के कारण सेंसिटिविटी और बढ़ सकती है। हालांकि इस उपचार की कोशिश करने से कोई सीधा नुकसान नहीं पर ये बहुत फायदेमंद भी नहीं है। वहीं इसकी जगह अगर आप लौंग के तेल का इस्तेमाल करें, तो वो ज्यादा फायदेमंद होगा।
इसे भी पढ़ें: First aid for burns : खाना बनाते हुए या दूध उबालते हुए जलने पर करें ये 1 काम, दर्द और जलन होगी दूर
टॉप स्टोरीज़
2.जले पर ज्यादा ठंडी चीजें न लगाएं
जब आपको मामूली जलन होती है, तो सबसे पहले आपको लगभग 20 मिनट के लिए प्रभावित क्षेत्र पर ठंडा पानी चलाना चाहिए। पर कुछ लोग इससे अलग ठंडी चीजों को लगाने का सुझाव देते हैं। जैसे कि ठंडे तेल का इस्तेमाल या ठंडा मक्खन। दरअसल ये चीजें आपको भले ही ठंडक देने वाली लेगती हो, असल में ये है नहीं। इनसे आपका जलन बढ़ सकता है। इससे अलग त्वचा को ठंडा करने के लिए पानी का इस्तेमाल करें। ये जलन को शांत कर सकता है और आगे की चोट को रोक सकता है। इसकी जगह ठंडे पानी या बर्फ का उपयोग करें। वहीं पेस्त का भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि अत्यधिक ठंडा भी टिशूज को और भी अधिक घायल कर सकता है। वहीं मक्खन या तेल लगाने का सुझाव शीतलन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है, जिससे जलन लंबे समय तक रहेगी।
3.दाने पर टूथपेस्ट नहीं लगाएं शहद
आपने अपने घरों में भी देखा होगा कि अक्सर चोट लगने पर लोग ठंडक के लिए टूथपेस्ट लगाने को कह देते हैं। यहां तक कि बहुत से लोग ए्क्ने या चेहरे पर लगातार हो रहे दानों पर भी इसे लगा देते हैं। जो कि सही नहीं है। दरअसल टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा पिंपल या कोल्ड सोर को बाहर निकालने में मदद कर सकता है, लेकिन अन्य तत्व आपकी त्वचा के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। उदाहरण के लिए, टूथपेस्ट में अल्कोहल, मेन्थॉल, और हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैसे तत्व त्वचा को अधिक जलन कर सकते हैं, और छोटे से दाने को भी बड़ा बना सकते हैं। बल्कि इसकी जगह शहद का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: रात में नींद नहीं आती, तो सोने से पहले सिर और तलवे में लगाएं ये होममेड स्लीप बाम, तुरंत आएगी गहरी नींद
4.खराश में माउथवॉश नहीं गर्म पानी का करें इस्तेमाल
गले में खराश अक्सर वायरल संक्रमण के कारण होते हैं, जिसमें सामान्य सर्दी या फ्लू भी शामिल है। इसलिए, गले में खराश के इलाज के लिए माउथवॉश के साथ गरगरा करें। गले में खराश के कारण गले में सूजन हो जाती है और माउथवॉश इसे और भी अधिक खराब कर देता है। इसलिए खराश हो तो गर्म पानी का इस्तेमाल करें और दवा लें।
5.किसी भी स्किन को कैंची या चाकू से न काटें
शरीर पर कहीं-कहीं स्किन आपकी त्वचा पर पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के कारण उभरे हुए होते हैं। कैंची, चाकू या अन्य तेज औजारों का उपयोग करके अपने आप इसे काटने क कोशिश न करें क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसे हटाने के लिए अन्य सुरक्षित घरेलू उपचार का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए, आप इसके इलाज के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकता है। 2: 1 के अनुपात में इस सिरका और पानी मिलाएं। फिर कॉटन की मदद से सिरका-पानी के घोल में डुबोकर मस्से पर लगाएं। फिर टेप या एक पट्टी के साथ कवर करें और इसे रात भर मस्से पर रखें।
इस तरह इन पांचों घरेलू नुस्खे के इस्तेमाल करने से पहले इन बातों को जान लें और तभी इन चीजों का इस्तेमाल करें। वहीं स्किन से जुड़ी परेशानियों के लिए तो कभी भी किसी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल न करें क्योंकि स्किन बहुत सेंसिटिव चीज है, जिसे छोटी सी चीज भी नुकसान पहुंचा सकती है।
Read more articles on Home-Remedies in Hindi