सुबह उठने से ब्रेकफास्ट तक अपनाएं ये 5 आदतें, तेजी से वजन घटाने में मिलेगी मदद

सुबह उठने के बाद 4 घंटे के अंदर अगर आप ये 5 आदतें अपना लें, तो आपका वजन तेजी से घटना शुरू हो जाएगा और पेट-कमर के आसपास जमा चर्बी तेजी से बर्न होने लगेगी। सुबह का समय वजन घटाने के लिए सबसे सही समय होता है क्योंकि इस समय सही रूटीन अपनाकर आप दिनभर के लिए अपना मेटाबॉलिज्म तेज कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठने से ब्रेकफास्ट तक अपनाएं ये 5 आदतें, तेजी से वजन घटाने में मिलेगी मदद

Morning Habits for Weight Loss: वजन घटाने के लिए सुबह उठने के बाद 4 घंटे का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस 4 घंटे के दौरान अगर आप सही रूटीन अपनाएं तो आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट तेजी से बर्न होता है। इस तरह आप तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं। सुबह के समय सही रूटीन अपनाने से आप दिनभर एनर्जी से भरे रहते हैं और आपका शरीर भी खुश रहता है। अगर आप बढ़े हुए वजन यानी मोटापे से परेशान हैं, तो आइए आपको बताते हैं सुबह का बेस्ट मॉर्निंग रूटीन, जो शरीर की चर्बी को तेजी से जलाकर आपका वजन घटाने में आपकी मदद करेगा। इस तरह इस रूटीन को अपनाकर आप सिर्फ 2 सप्ताह में अपने वजन में 2-3 किलो का अंतर पा सकते हैं।

सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पिएं

आप मोटे हों या पतले, सुबह उठने के बाद आपको एक ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपके शरीर में मौजूद गंदगी (टॉक्सिन्स) बाहर निकल जाते हैं और ये अंगों को रिफ्रेश करने का भी काम करता है। मगर यदि आप अपना मोटापा कम करना चाहते हैं, तो आपको सादे की जगह गुनगुना पानी पीना चाहिए। रोजाना सुबह उठने के बाद सादे पानी से कुल्ला करें और फिर एक ग्लास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस निचोड़ें और पी जाएं।

सुबह पिया गया एक ग्लास पानी आपके शरीर में न्यूट्रिएंट्स के सर्कुलेशन में मदद करता है। इसके अलावा पानी आपके पाचन को भी स्वस्थ रखता है। इसके बाद आपको यह भी ध्यान रखना है कि आपको दिनभर पानी पीते रहना है। शरीर में पानी की कमी होने पर मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसलिए एक दिन में कम से कम 10-12 ग्लास पानी जरूर पिएं।

इसे भी पढ़ें:- रोजाना का खाना (सब्जी, रोटी, दाल, चावल) भी घटा सकते हैं आपका वजन, बस ध्यान रखें ये 5 कुकिंग टिप्स

30 मिनट वॉक करें

पता है कि आप बहुत बिजी हैं, इसलिए सुबह आपको काम पर भागने की जल्दी होती है। मगर यदि आप रोजाना सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकाल लेंगे, तो आपको सिर्फ मोटापे से ही छुटकारान नहीं मिलेगा, बल्कि आप डायबिटीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी 100 से ज्यादा छोटी-बड़ी बीमारियों से बच जाएंगे। इसलिए थोड़ा जल्दी उठें मगर रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें।

इस दौरान सबसे पहले 15 मिनट तेज गति से हाथ झटकते हुए पैदल चलें और फिर 1 मिनट आराम करके तुरंत एक्सरसाइज शुरू कर दें। इस दौरान आप हाथ-पैरों को तेजी से चलाने वाले एक्सरसाइज करें, जिनसे आपके पेट पर दबाव बने। ये एक्सरसाइज आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाएंगी और आप तेजी से वजन घटा पाएंगे।

ब्रेकफास्ट हेल्दी करें

एक्सरसाइज के बाद थोड़ी देर रुकें और फिर फ्रेश होकर नहा लें। अब बारी है दिन के पहले आहार यानी ब्रेकफास्ट की। आपका सुबह का नाश्ता प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर होना चाहिए, ताकि आपके शरीर को दिनभर एनर्जी से भरा रखें। इसके लिए अपने ब्रेकफास्ट में ओट्स, होल-ग्रेन ब्रेड, एग व्हाइट, ऑमलेट, पोहा, सूजी का चीला, उपमा, फ्रूट्स आदि को शामिल करें।

स्नैक्स में खाएं हेल्दी चीजें

आमतौर पर सुबह के नाश्ते के बाद आप जब काम पर निकल जाते हैं, तो 2 घंटे बाद आपको दोबारा हल्की भूख लगने लगती है। ऐसे समय में ज्यादातर लोग गलत स्नैक्स का सेवन करते हैं, जिससे वजन बढ़ता है। दोबारा भूख लगने पर आपको चिप्स, ब्रेड पकौड़े, केक आदि के बजाय कुछ हेल्दी और लाइट स्नैक्स लेना चाहिए। जैसे- मखाना और मूंगफली को रोस्ट करके अपने पास रखें और हल्की भूख लगने पर खाएं। इसके अलावा आप एक सेब या एक मुट्टी नट्स, एक कटोरी ओट्स, भुने चने, 1 कटोरी कच्ची सब्जियों का सलाद आदि खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- एक्सरसाइज के बावजूद बढ़ रहा है आपका वजन? कहीं आप ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे?

दिनभर एक जगह न बैठें

अगर आप बैठने वाली जॉब (Desk Job) में हैं या आपके बैठने का काम है (स्टूडेंट्स, दुकानदार आदि), तो ध्यान दें कि आपको दिनभर एक जगह पर बैठे-बैठे नहीं बिताना है। सुबह उठने के बाद ही छोटे-मोटे काम करते रहें। अगर आपको किसी काम के लिए घंटों बैठना है, तो हर 1 या 1.5 घंटे में उठकर 2 मिनट पैदल चलें और आंखों को ठंडे पानी की थपकी दें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म सही रहेगा और आंखों को भी आराम मिलेगा।

Read more articles on Weight Management in Hindi

Read Next

Obesophobia: 'वजन बढ़ने का डर' भी मोटापे की बन सकती है वजह, जानें कारण और बचाव

Disclaimer