Kitchen Tips: सब्जियों के पोषक तत्व बचाने के लिए खाना बनाते समय करें ये 5 काम

खाना बनाते समय छोटी-छोटी गलतियों से खाने में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। ऐसे खाने से आपका पेट तो भरता है, मगर सेहत नहीं बनती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Kitchen Tips: सब्जियों के पोषक तत्व बचाने के लिए खाना बनाते समय करें ये 5 काम


सब्जियों में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, ये तो आप भी जानते हैं। इन पोषक तत्वों से शरीर का विकास होता है और आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है। मगर क्या सब्जियों को पकाने के बाद उनके पोषक तत्व बचे रह जाते हैं? दरअसल ये आपके खाना पकाने के तरीके पर निर्भर करता है कि सब्जी में पोषक तत्व बचेंगे या खत्म हो जाएंगे। आमतौर पर खाना पकाने के लिए 2 चीजों का इस्तेमाल किया जाता है- आग और पानी।

ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ऐसे हैं, जो आग और पानी के गलत इस्तेमाल से खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार खाना बनाने के बाद जब आप इसे फ्रिज में रख देते हैं, तो कुछ घंटों बाद इसके पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं। अगर आप वाकई सब्जियों के पोषक तत्वों को बचाना चाहते हैं, तो आपको खाना पकाते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. बहुत बारीक सब्जियां न काटें

सब्जियों को काटने के कारण भी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। दरअसल प्रकृति सब्जियों के पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने के लिए ही इन्हें छिलकों के बीच बंद रखती है। जब आप सब्जियों को काटते हैं, तो कुछ पोषक तत्व हवा के संपर्क में आने के कारण नष्ट हो जाते हैं। इसलिए न्यूट्रीशनिस्ट मानते हैं कि सब्जियों को बहुत छोटा-छोटा नहीं काटना चाहिए। इससे आपको आपके खाने से ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:- अखरोट खाने से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा कम, जानें कब और कितना खाना चाहिए?

2. देर तक न पकाएं खाना

आमतौर पर लोग मानते हैं कि अगर देर तक पकाएं, तो खाना टेस्टी बनता है। मगर आपको बता दें कि अगर आप बहुत तेज आंच में खाना पकाते हैं या बहुत देर तक पकाते हैं, तो भी इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए खाने को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं और कम समय में ही बनाने की कोशिश करें। देर तक भूनने या तेल में फ्राई करने से पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

3. पानी के बजाय भाप से पकाएं सब्जियां

ज्यादातर ताजी सब्जियों में प्राकृतिक रूप से पानी मौजूद होता है। सब्जियों को पकाने के लिए कुछ लोग बहुत अधिक तेल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। सब्जियों को पोषक तत्वों को बचाने के सबसे अच्छा तरीका है कि इसे कम से पानी में भाप के द्वारा ही पकाया जाए। ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो पानी में घुलकर नष्ट हो जाते हैं। इसलिए ज्यादा पानी या तेल का इस्तेमाल करना गलत है।

इसे भी पढ़ें:- ये 3 फल और 3 सब्जियां खाने से मिलती है ताकत, खिलाड़ी और एथलीट्स जरूर खाएं

4. खाने को दोबारा गर्म करके न खाएं

जहां तक संभव हो आपको हमेशा ताजा बना हुआ खाना खाना चाहिए। अगर आप फ्रिज में बचे हुए खाने को स्टोर करते हैं और 6-7 घंटे बाद इसे दोबारा गर्म करके खाते हैं, तो इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इस खाने से आपका पेट जरूर भर जाता है, मगर आपको जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। खाने को दोबारा गर्म करके खाने से सबसे ज्यादा विटामिन सी नष्ट होता है।

5. खाने में बेकिंग सोडा न डालें

कुछ लोग खाना पकाने में बेकिंग सोडा का प्रयोग करते हैं। आमतौर पर जिस फूड को बनाने के लिए खमीर उठने (फर्मेन्टेशन) की जरूरत पड़ती है, उसे जल्दी बनाने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग करते हैं।

मगर आपको बता दें कि बेकिंग सोडा डालने से खाने में मौजूद विटामिन सी पूरी तरह नष्ट हो जाता है।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

गठिया (गाउट) के मरीज क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें पूरे दिन का डाइट प्लान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version