ज्यादातर लोग लहसुन, टमाटर जैसे इन 5 हेल्दी फूड्स का गलत तरीके से करते हैं सेवन, जानें क्या है सही तरीका

ये 5 फूड्स आप हेल्दी समझकर रोज खाते हैं मगर गलत तरीके से खाने के कारण इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। जानें कैसे खाने पर मिलेंगे ज्यादा पोषक तत्व।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादातर लोग लहसुन, टमाटर जैसे इन 5 हेल्दी फूड्स का गलत तरीके से करते हैं सेवन, जानें क्या है सही तरीका

हम हेल्दी फूड्स को बड़े चाव से खाते हैं क्योंकि इन्हें खाते समय हमारा दिमाग इस बारे में सोच रहा होता है कि ये बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन क्या हो अगर आपको ये पता चले कि आप जिन फूड्स को हेल्दी समझकर खाए जा रहे हैं, दरअसल उन्हें गलत खा रहे हैं, जिसके कारण आपको सभी पोषक तत्व नहीं मिल रहे? जरूर आप इस बात से परेशान हो जाएंगे, क्योंकि हम हेल्दी फूड्स का सेवन उनमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण ही तो करते हैं। डेली लाइफ में ऐसे कई आहार हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग गलत तरीके से खाते हैं। ऐसा वे अंजाने में करते हैं। गलत तरीके से खाने पर ये फूड्स आपको नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन इनका भरपूर लाभ भी आपको नहीं मिल पाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 5 हेल्दी फूड्स, जिन्हें आमतौर पर लोग गलत तरीके से खाते हैं और इन्हें खाने का सही और सबसे हेल्दी तरीका ताकि आपको फूड से भरपूर पोषक तत्व मिल सकें।

लहसुन का ऐसे करें इस्तेमाल

garlic benefits

लहसुन में सबसे ज्यादा फायदेमंद तत्व एलिसिन (allicin) होता है, जो कैंसर से लेकर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट की रोगों तक फायदेमंद होता है। ये एलिसिन तब एक्टिवेट होता है, जब हवा के संपर्क में आता है। इसलिए लहसुन को छीलकर तुरंत समूचा सब्जियों में डालने से इसका लाभ नहीं मिलता है। बल्कि इसे छीलकर क्रश करें या फिर छोटे टुकड़ों में काटकर 10 मिनट के लिए रख दें उसके बाद ही इस्तेमाल करें तो आपको भरपूर एलिसिन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है तो आपके लिए सुपरफूड है भिंडी, जानें कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे करती है मदद

इस तरह खाना चाहिए टमाटर

eating tomamto benefits

टमाटर का सबसे हेल्दी तत्व होता है लाइकोपीन, जो कि शरीर के लिए एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। लाइकोपीन शरीर की सैकड़ों बीमारियों से रक्षा करता है। हमें अक्सर यही बताया जाता है कि कच्ची सब्जियां सेहत के लिए ज्यादा हेल्दी होती हैं क्योंकि पकाने पर सब्जियों के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। मगर टमाटर के साथ उल्टा है। रिसर्च के अनुसार पके हुए टमाटर में कच्चे की अपेक्षा ज्यादा लाइकोपीन होता है। ये लाइकोपनी कैंसर, ट्यूमर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बचाता है। इसलिए टमाटर को पकाकर ही खाना चाहिए।

ब्रोकली को उबालकर खाने से नष्ट हो जाते हैं पोषक तत्व

broccoli health benefits

ब्रोकली भी बहुत हेल्दी फूड है, जिसे अक्सर हम स्वाद से ज्यादा हेल्दी रहने के उद्देश्य से ही खाते हैं। वैसे तो तेल में पकाने के बजाय बॉयल्ड वेजिटेबल ज्यादा हेल्दी होते हैं, लेकिन ब्रोकली के साथ उल्टा है। ब्रोकली को पानी में उबालकर खाने पर इसके सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे- विटामिन सी, क्लोरोफिल और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स नष्ट हो जाते हैं। इसके बजाय ब्रोकली को या तो कच्चा खाना ज्यादा बेहतर रहता है या फिर स्टीम करके पकाना अच्छा रहता है।

कीवी

kiwi fruit health benefits

कीवी खाते समय भी हम सब एक बड़ी गलती करते हैं। कीवी को खाने से पहले ज्यादातर लोग इसके छिलके को निकालकर फेंक देते हैं, लेकिन कीवी एक ऐसा फल है, जिसे छिलके सहित खाया जाना चाहिए। इसका कारण यह है कि कीवी के छिलके में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जिनमें फॉलेट और विटामिन ई महत्वपूर्ण हैं। छिलके सहित कीवी खाने से छिलका निकालकर खाए गए कीवी की अपेक्षा आपको 50% ज्यादा फाइबर, 32% ज्यादा विटामिन ई और 34% ज्यादा फॉलेट मिलता है। इसलिए अब कीवी को छिलके सहित ही खाएं।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में सुबह के पहले नाश्ते की है बड़ी भूमिका, जानें ब्रेकफास्ट में कौन सी चीजें खाकर घटेगा वजन

अलसी के बीच

flax seeds healty seeds

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 के कारण इसे सुपरफूड माना जाता है। इसके अलावा अलसी के बीजों में फाइबर, लिग्नैंस और फोटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग अलसी के बीज खाते समय एक बड़ी गलती करते हैं कि इसे समूचा ही खाते हैं। अलसी के बीजों को समूचा खाने पर हमारा पेट इसे पचा नहीं पाता है। इसके बजाय अलसी के बीजों को क्रश करके दरदरा कर लेना चाहिए, इसके बाद खाना चाहिए। इससे पेट इसे अच्छी तरह पचाता है और सभी पोषक तत्व आपके शरीर को मिल जाते हैं।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

साइटिका, गठिया, डायबिटीज और कब्‍ज के उपचार में फायदेमंद है सहजन, जानिए इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer