डायबिटीज और कब्ज से लेकर हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है आलूबुखारा और भी कई फायदे

आलूबुखारा या प्लम केवल एक स्वादिष्ट फल ही नही, बल्कि ढ़ेर सारे पोषक तत्‍वों से भरपूर होते हैं। ये आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके सेवन से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज और कब्ज से लेकर हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है आलूबुखारा और भी कई फायदे

आलूबुखारा गर्मियों के मौसम में पाया जाने वाला फल है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है इसलिए लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको इसके फायदों के बारे में पता है? आलूबुखारा कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये फाइबर, विटामिन और खनिजों का एक बहुत बढ़िया स्त्रोत है, इनमें कैलोरी कम होती है। इसका रोजाना सेवन सूजन और कई तरह के बीमारियों के प्रभाव को कम करने में मददगार होता है। यह एक ऐसा फल है जिसे आप कई तरीको से खा सकते हैं, जैसे कि आप इसको ताजा या फिर सुखाकर खा सकते हैं। इसका जूस पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे मधुमेह, कैंसर, मोटापा, अपच और कई अन्य बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। सूखे प्लम ऑस्टियोपोरोसिस में काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में।

डायबिटीज में फयदेमंद

diabeties

आलूबुखारे को डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। ये फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार होता है। इसका सेवन करने से एडिपोनेक्टिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलता है, यह एक प्रकार का हार्मोन है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इनका खट्टा-मीठा स्वाद शरीर में शुगर लेवल को बढ़ने नही देता है।

कब्ज में मददगार

आलूबुखारा में डायट्री फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बढ़ावा देने और कब्ज को कम करने में आपकी मदद करता है। इसमें मौजूद फेनोलिक यौगिक आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है। इसके नियमित सेवन से आपको कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जिन लोगों को एसिडिटी की प्रॉब्लम होती है, उन्हें भोजन करने से 1 घंटा पहले आलूबुखारे के जूस का सेवन आवश्य करना चाहिए।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

bone health

इसमें कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जैसे कि विटामिन K, फास्फोरस, मैग्नीशियम और पोटेशियम जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिकों भी मौजूद होते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में  और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Saffron Health Benefits: कैंसर, हार्ट अटैक और कमजोर आंखों से बचाता है केसर, जानें सेवन के 6 बड़े फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

आलूबुखारा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को स्‍वस्‍थ बनाता है और इसमें ऐसे यौगिक मौजूद हैं जो इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं। जिन लोगों को सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी समस्‍या ज्‍यादा रहता है उनके लिए आलूबुखारा का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से विटामिन सी ज्‍यादा मात्रा में शरीर को मिलेगा और आपकी इम्‍यूनिटी पॉवर स्‍ट्रॉग होगी।

हृदय रोग में मददगार

heart health

इसे भी पढ़ें: Weight Loss: वजन कम करने के लिए ये 5 पौष्टिक भोजन अपने ब्रेकफास्ट में जरूर करें शामिल

एक्सपर्ट बताते हैं कि आलूबुखारे में मौजूद यौगिक कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप को कम करके आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स में ऐसे एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हृदय रोग और कैंसर जैसे बीमारियों से बचाने में आपकी मदद करता है। इसमें मौजूद सोलियबल फाईबर आपके शरीर के कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को नियंत्रण में रखता है।

लेखक: धीरज सिंह राणा

Read more articles on Diet & Nutrition in Hindi

Read Next

पाचन क्रिया को दुरूस्‍त और कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कम करती है बाजरे की खिचड़ी, जाने बनाने का सही तरीका

Disclaimer