
जब हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लोगों को देखते हैं, तो उनकी सुंदरता का राज जानने के लिए आपको उनकी ब्यूटी सीक्रेट्स जानना होगा।
सुंदर दिखने के लिए महिलाओं की खोज पुराने समय से चली आ रही है। दुनिया भर में विभिन्न संस्कृतियों में लोग अपने-अपने हिसाब से सौंदर्य उत्पाद को बना रहे हैं इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हर देश में इन सौंदर्य उत्पादों को बनाने की अपनी खास विधि है। साथ ही साथ इसके चौंकाने वाले परिणाम भी हैं, जो इसके बनाने की विधि को और कारगार साबित करते हैं। अगर आज आप दुनिया के अलग-अलग कोनों को देखेंगे, तो आपको कई गुप्त सौंदर्य उपचार मिलेंगे, जो उस क्षेत्र की महिलाएं सदियों से इस्तेमाल करती होंगी। इन पारंपरिक रहस्यों में से अधिकांश अच्छी तरह से संरक्षित हैं और आमतौर पर ये माउथ पब्लिसिटी के द्वारा फैलते हैं । इन विधियों पर बहुत कम प्रलेखन और अनुसंधान किए गए हैं। लेकिन स्वदेशी लोगों का कहना है कि ये सौंदर्य उपचार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक अपने आप बढ़े चले आए हैं और इन्हें लोग आद भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
विभिन्न संस्कृतियों को समझने की सुंदरता में आपके द्वारा उठाए गए सभी युक्तियां और रहस्य शामिल हैं। चाहे वह स्वाभाविक रूप से बुखार को ठीक करने के लिए हो या सरल घरेलू नुस्खे। ये घरेलु नुस्खे सुंदरता को बढ़ाने के लिए और कई बीमारियों ये खुद को बचाने के लिए भी इस्तेमाल किए जाते हैं। जब हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लोगों का निरीक्षण करते हैं, तो हमें इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है उनकी त्वचा कितनी चिकनी है या उनके बाल कितने स्वस्थ हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ देशों के खास और फेमस ब्यूटी सीक्रेट्स।
इसे भी पढ़ें : केमिकल वाले मंहगे 'लिप ग्लॉस' छोड़ें, इन 3 नैचुरल तरीकों से बनाएं होठों को सॉफ्ट, पिंक और शाइनी
कोलम्बिया का कॉफी सेल्युलाईट स्क्रब
कॉफी सिर्फ पीने के ही काम नहीं आती बल्कि ये त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। कॉफी समग्र रूप से चिकना और फर्म लुक देने में मदद करती है। कॉफी को ब्राउन शुगर के साथ मिला कर आप आपकी त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बना सकते हैं। इसके लिए आपको आपको स्क्रब बनाने के लिए 1/2 कप ग्राउंड कोलम्बियन कॉफ़ी बीन्स को 2 बड़े चम्मच नारियल के तेल और 1 चम्मच ब्राउन शुगर के साथ मिलाना है। इसके बाद इसको अपने फेस पर लगाना और कुछ देर तक इसे ऐसे ही छोड़ देना है। उसके बाद फेस को गुनगुने पानी से धो लें।
भारत का हल्दी मास्क
हल्दी एक लोकप्रिय घटक है जिसका उपयोग भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। यह एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है, जो उम्र बढ़ने का मुकाबला करते हैं और त्वचा को मजबूत करने में मदद करते हैं। इस फेस मास्क में मिलाया हुआ शहद और दही त्वचा को मॉइस्चराइज और चमकदार बनाने में मदद करेगा जिससे आपको प्राकृतिक चमक वापस मिल सकता है। भारत में हल्दी पारंपरिक महत्व है। इसका इस्तेमाल अक्सर लोग शुभ कामों में करते हैं। ऐसे में लोग यहां हल्दी को पीस कर इसे फेस पर लगाते हैं। इससे चहरे के दाग और धब्बे साफ हो जाते हैं। इसे बनाने के लिए हल्दी को पेस्ट बनाने के लिए 2 से 3 बड़े चम्मच फुल-फैट, सादा ग्रीक योगर्ट ले, फिर इसमें 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट को अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर फेस को पानी से धो लें और तौलिए से अच्छे से फेस साफ कर लें।
अर्जेंटीना का वाइन एंड ओट्स मास्क
रेड वाइन में पाया जाने वाला रेस्वेराट्रोल एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है, जो त्वचा की उम्र बढ़ने का मुकाबला करता है। वहीं ये त्वचा की किसी भी सूजन को कम करने में मदद करता है। त्वचा की जलन को ठीक करने के लिए कुछ जई यानी कि ओट्स की मदद से फेस मास्क बना कर है चहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ओट्स लेना है और इसे दरदरा करके पीस लेना। फिर इसमें 1 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद मिलाएं। फिर इस मिश्रण में मुट्ठी भर सूखी ओट्स और रेड वाइन का एक ढक्कन मिलाएं और एक पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने चेहरे पर समान रूप से मालिश करते हुए लगा लें और फिर मास्क को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर बैठने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।
चीन में चावल के पानी से चेहरे धोने का तरीका
ये कुछ ऐसा है कि आपको इसमें चावल बनाने के बाद इसके बचे हुए पानी से मुंह धोना है। इसे करने से आप चहरे से गंदगी साफ कर सकते हैं। साथ ही चीन में मानते हैं कि इससे फेस के पोर्स साफ हो कर खुलने लगते हैं। त्वचा से बैल्कहेड्स को साफ करने और फिर से जीवंत करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं ये फेशियल रिन्सिंग एजिंग के संकेतों से लड़ने में भी मददगार है। इसके लिए आपको 20 मिनट के लिए पानी में 1 कप चावल भिगोना है और उसे कुछ देर पकाना है। फिर चावल को बाहर निकालना है और पानी में वॉशक्लॉथ डुबो कर उससे अपने चेहरे को थपथपाना है। अच्छे परिणामों के लिए हर हफ्ते इस तकनीक का उपयोग करके अपना चेहरा साफ करें।
इसे भी पढ़ें: रात में सोने से पहले ट्राई करें ये 5 ब्यूटी ट्रिक्स, सुबह तक चेहरे और बालों की हर परेशानी हो जाएगी छू-मंतर
मोरक्को में क्ले का इस्तेमाल
एटलस पहाड़ों में पाए जाने वाले राशसूल क्ले में मैग्नीशियम, सिलिकॉन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे लाभकारी खनिज होते हैं, जो त्वचा को पोषण करते हैं और त्वचा को समग्र त्वचा स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसके लिए आपको गुलाब या लैवेंडर तेल की 1 बूंद में क्ले को मिलाना है। मिट्टी को एक पैन में स्थानांतरित करें और इसे 2 से 3 दिनों के लिए सूखने दें। पेस्ट तैयार होने के बाद, मिश्रण को अपने चेहरे और शरीर पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो कर साफ कर लें।
Read more articles on Fashion-Beauty in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।