18 से 30 की उम्र को यंग एज, यानी जवानी की उम्र माना जाता है। ये उम्र ज्यादातर लोगों के कॉलेज या नौकरी की शुरुआत की उम्र होती है, इसलिए इस उम्र में लोग दोस्ती और मस्ती खूब करते हैं। अध्ययन बताते हैं कि दुनियाभर में बहुत सारे युवा 25 की उम्र से पहले ही ऐसी कई गलतियां करने लगते हैं, जिसके कारण भविष्य में उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
यंग लड़कियों में इन दिनों इन्फर्टिलिटी (बांझपन), यानी बच्चा न होने की समस्या तेजी से बढ़ी है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि 18 से 30 साल की उम्र आपकी सेहत और फर्टिलिटी के लिहाज से बहुत सेंसिटिव होती है। इस उम्र में आपके द्वारा की गई छोटी से छोटी गलती भविष्य में कई गंभीर स्थितियां पैदा कर सकती हैं, जैसे कि हार्ट अटैक, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर... और बांझपन यानी इन्फर्टिलिटी।
ज्यादातर युवाओं में इन्फर्टिलिटी का कारण उनकी कुछ गलत आदतें होती हैं, जिस पर वे युवावस्था में ध्यान नहीं देते हैं। आइए आपको बताते हैं यंगस्टर्स की ऐसी ही 5 आदतें, जो उनमें इन्फर्टिलिटी की समस्या को बढ़ा रही हैं।
पर्याप्त नींद न लेना
युवाओं में इन दिनों देर रात तक जागने की आदत उनकी सेहत को कई तरह से प्रभावित कर रही है। देर रात तक जागने के कारण वो सुबह देर तक सोते हैं या आधी-अधूरी नींद लेकर ही अगले दिन के काम पर लग जाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपके शरीर को रोजाना 24 घंटे में से कम से कम 7-9 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। इससे कम नींद लेने वाले लोगों की फर्टिलिटी खराब होती है, खासकर लड़कियों की। लड़कियों में नींद की कमी पीरियड्स की अनियमितता, हार्मोनल असंतुलन और मोटापे का कारण बन सकती है। ये तीनों ही समस्याएं इन्फर्टिलिटी से गंभीर रूप से जुड़ी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें: क्यों कुछ महिलाएं मां नहीं बन पातीं? हो सकते हैं ये 8 कारण
टॉप स्टोरीज़
गलत खानपान के कारण
युवाओं के खानपान में इन दिनों फास्ट फूड्स, जंक फूड्स, पैकेटबंद और प्रॉसेस्ड फूड्स का बोलबाला है। रेस्टोरेंट्स और स्ट्रीट वेंडर्स के पास खाने को आजकल के युवा फैशन समझते हैं। मगर खानपान की ये गलत आदत उनके भविष्य के लिए कितनी खतरनाक है, इसका उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है। दरअसल फर्टिलिटी को सबसे ज्यादा प्रभावित खानपान की गलत आदतें ही करती हैं। अगर आप अपनी फर्टिलिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो फास्ट फूड्स और जंक फूड्स को छोड़िए और अपनी डाइट में सब्जियों, फलों, अनाज और प्राकृतिक चीजों को शामिल करें, जिनसे आपको जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलें।
शराब पीने की लत
शराब भी युवाओं में इन दिनों फैशन बन गया है। बीयर, रम, वोदका आदि में मौजूद एल्कोहल यंग लड़कियों की फर्टिलिटी को तबाह कर रहा है। अध्ययन बताते हैं कि सप्ताह में 3 से ज्यादा ड्रिंक लेने वाली लड़कियों की फर्टिलिटी को नुकसान पहुंच सकता है। एल्कोहल का असर आपकी सेक्शुअल लाइफ, किडनी और लिवर पर बहुत बुरा पड़ता है। अगर आप शराब की लत को छोड़ नहीं सकती हैं, तो कम से कम इतना जरूर करें कि इसे सीमित मात्रा में लें।
सिगरेट पीने की लत
यंग लड़के-लड़कियो में इन दिनों सिगरेट की लत बहुत कॉमन है। सिगरेट पीने से आपके फेफड़ों और दिल की सेहत पर तो असर पड़ता ही है, मगर इसके कारण लड़कियों के मां बनने की क्षमता भी कमजोर होती है। जी हां, तमाम अध्ययन बताते हैं कि कम उम्र में सिगरेट पीने की लत के कारण महिलाओं के ओवरीज में बनने वाले अंडों के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण उन्हें बार-बार मिसकैरेज का सामना करना पड़ता है। इसके कारण बहुत सारी महिलाएं हमेशा के लिए मातृत्व सुख से वंचित रह जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों से बढ़ रही है बांझपन की समस्या, जानें दूर करने के उपाय
ज्यादा एक्सरसाइज करना
आजकल कुछ युवा तो बिल्कुल ही एक्सरसाइज नहीं करते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं, जो फिटनेस के लिए पागल हुए जा रहे हैं और दिन के कई-कई घंटे जिम में कसरत करते हुए बिता रहे हैं। रोजाना 1-2 घंटे की एक्सरसाइज, जिसमें लाइट एक्सरसाइज और हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज दोनों शामिल हैं, आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। मगर ओवरट्रेनिंग करने से आपके शरीर पर तो इसका बुरा असर पड़ता ही है, साथ ही आपकी फर्टिलिटी पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। स्वस्थ शरीर के लिए जितनी जरूरी एक्सरसाइज है, उतना ही जरूरी रेस्ट यानी आराम भी है।
Read More Articles on Women's Health in Hindi