लिवर को अच्छी तरह साफ करने का काम करते हैं ये 5 फूड्स, इन्हें खाएं और लिवर फंक्शन बेहतर बनाएं

लिवर की गंदगी साफ करने से वो ज्यादा बेहतर फंक्शन करता है, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं और लंबी जिंदगी जी पाते हैं। लिवर डिटॉक्स के लिए खाएं ये 5 फूड्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर को अच्छी तरह साफ करने का काम करते हैं ये 5 फूड्स, इन्हें खाएं और लिवर फंक्शन बेहतर बनाएं

लिवर हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण फंक्शन्स निभाता है। हमारे जीवन से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण फंक्शन्स पाचन, मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी (रोगों से रक्षा) हैं। ये तीनों ही लिवर के बिना संभव नहीं हैं। इसके अलावा हम जो भी खाना खाते हैं, उसमें मौजूद पोषक तत्वों को अलग करके हमारा शरीर लिवर में ही स्टोर करता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल कर सके। लिवर का पांचवा बड़ा काम यह है कि वो कई तरह के केमिकल्स रिलीज करता है, जिसके आधार पर हमारे शरीर के अलग-अलग अंग काम करते हैं। इसलिए लिवर ऑर्गन होने के साथ-साथ ग्लैंड की भी भूमिका निभाता है। ये तो रहे लिवर के कुछ चुनिंदा काम, जिनके बिना हमारा जीना संभव नहीं है। इनके अलावा भी लिवर छोटे-बड़े कुल 500 से भी ज्यादा फंक्शन्स करता है।

कुल मिलाकर हम आपको यह बताना चाह रहे हैं कि आपका लिवर आपके लिए कितना महत्वपूर्ण अंग है। मगर गलत आदतों और खानपान से लिवर में बहुत सारे टॉक्सिन्स (जहरीले या अनावश्यक पदार्थ) जमा हो जाते हैं, जिनके कारण लिवर को सही तरीके से काम करने में परेशानी आती है। कमाल की बात ये है कि इन गंदगी को साफ करने का तरीका भी खाना यानी भोजन ही है। रिसर्च में कुछ ऐसे फूड्स (आहार) पाए गए हैं, जिन्हें खाने से आपके लिवर की अच्छी तरह सफाई हो जाती है और लिवर उम्रभर आपका बेहतर तरीके से साथ निभा पाता है। इसलिए अपने खानपान में सप्ताह में कम से कम 2-3 दिन इन चीजों को जरूर शामिल करें।

हल्दी

हल्दी को सैकड़ों बीमारियों में फायदेमंद बताया जाता है, मगर ये सभी फायदे एक ही तत्व के कारण होते हैं, जिसका नाम है कर्क्युमिन। हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन तत्व शरीर में एक खास तत्व glutathione S-transferase के प्रोडक्शन को बढ़ा देता है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके अलावा हल्दी डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में भी मदद करती है। इसलिए इसका सेवन आपको रोजाना करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आपके शरीर का 'सेंट्रल कंट्रोलर' है आपका लिवर, जानें इसका काम और कैसे रखें स्वस्थ

हरी सब्जियां और चुकंदर खाएं

हरी सब्जियां, खासकर पत्ते वाली सब्जियों का सेवन करना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन हरे पत्तों में मिनरल्स और विटामिन्स तो होते ही हैं, साथ ही ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो आपको गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। कोई सब्जी जितनी गहरी हरी होगी, उसमें उतने ही ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होंगे। पालक, मेथी, धनिया, केल, साग आदि के सेवन से लिवर की गंदगी अच्छी तरह साफ होती है और बाइल जूस का प्रोडक्शन भी बढ़ता है। 

गहरे लाल रंग के रस से भरे चुकंदर न सिर्फ आपके शरीर में खून बढ़ाते हैं, बल्कि आपके लिवर को भी हेल्दी रखते हैं। चुकंदर में बीटा-कैरोटीन और फ्लैवोनॉइड्स होते हैं, जो लिवर फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको कैंसर, डायबिटीज जैसी सैकड़ों बीमारियों से भी बचाते हैं।

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी में भी लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए गए हैं। दूध वाली चाय, कॉफी या ब्लैक टी से बेहतर है कि आप रोजाना ग्रीन टी पिएं। मगर ध्यान रखें एक दिन में 2-3 कप से ज्यादा ग्रीन टी भी नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही पिएं। 

इसे भी पढ़ें: 3 दिन में होगी लिवर की सफाई, किशमिश से बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक

सेब खाएं

सेब को सभी फलों में सबसे हेल्दी माना जाता है। इसका कारण यह कि सेब में आपके शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जबकि अन्य फलों में कुछ पोषक तत्वों की अधिकता होती है, तो कुछ कम होते हैं। सेब में मौजूद मैलिक एसिड आपके लिवर की अच्छी तरह सफाई करता है और खून की गंदगी को साफ करता है। इसके अलावा सेब में मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हृदय रोगों से बचाता है।

अखरोट खाएं

वैसे तो सभी नट्स हेल्दी होते हैं, मगर अखरोट को लिवर और हार्ट के लिए सबसे हेल्दी माना जाता है। अखरोट में अर्जीनिन नाम का खास एमिनो एसिड होता है, जो लिवर की सफाई करता है। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो आपको हृदय की बीमारियों से बचाने के लिए जाना जाता है।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

 

Read Next

क्या आपको भी शराब पीने के बाद ज्यादा भूख लगती है? जानें क्या है इसका कारण

Disclaimer