
कई लोगों को यह लगता है कि अपनी डाइट में चीज़ कट कर देने से, वो पतले हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। वज़न कम तब होता है, जब आप अपनी डाइट से हाई-कैलोरी फूड्स घटा देते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो चीज़ खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता और यह वज़न कम करने में भी मदद करता है। चीज़ खाने से वज़न बढ़ता है या नहीं, इसके लिए आयरलैंड में एक रिसर्च हुई, जिसमें यह सामने आया कि जो लोग बहुत ज़्यादा चीज़ खाते हैं, उनका कोलेस्ट्रॉल उनके मुकाबले कम ही होता है, जो चीज़ नहीं खाते। यानी चीज़ और कोलेस्टॉल बढ़ने का कोई संबंध नहीं है। इस रिसर्च में यह बात भी सामने आई कि जो लोग डेयरी प्रोडक्ट्स ज़्यादा खाते हैं, उनका बॉडी मास इन्डेक्स भी कम रहता है।

इस तरह के चीज़ हेल्दी होते हैं
लो-फैट कॉटेज चीज़ जिसमें सोडियम की मात्रा कम हो, वो चीज़ जो हाल्फ-पोशन स्किम मिल्क से बना हो और जो एक साल पुराना हो (इससे लैक्टोज कंटेंट नहीं रहता), लो-फैट स्विस चीज़ और मोज़ारेला स्ट्रिंग चीज़।
इसे भी पढ़ेंः 1 ग्लास नींबू और जीरे का मिश्रण है मोटापे का 1 मात्र इलाज
1- अगर आप नोट करें तो कई इटैल्यन डिशेज़ जैसे की चीज़केक्स में बटर की जगह मैस्करपोन चीज़ का इस्तेमाल होता है। इसकी वजह यह है कि इस चीज़ में बटर से कम कैलोरीज़ होती हैं और ये हेल्दी भी होता है। इंडिया में लोग तिरामिस्सू बहुत पसंद करते हैं, और यह क्रीमी चीज़ उसमें भी होती है। मैस्करपोन चीज़ का टेस्ट काफी अच्छा होता है। दिलचस्प बात है कि जहां 1 चम्मच मक्खन में 102 कैलोरीज़ होती हैं, वहीं 1 चम्मच मैस्करपोन चीज़ में 62 कैलोरीज़ हैं।
2- अगर आप सेंडविच पसंद करते हैं, तो ब्रेड पर मेयोनेज़ की जगह क्रीम चीज़ लगाकर खाएं। 1 बड़ी चम्मच फुल-फैट मेयोनेज़ में 94 कैलोरीज़ और 10 ग्राम फैट होता है। वहीं, 1 बड़ी चम्मच क्रीम चीज़ में 30 कैलोरीज़ और आधा ग्राम फैट होता है।
3- आपका स्नैक्स खाने का मन कर रहा है, तो आलू के चिप्स की जगह मोज़ारेला चीज़ खाएं। जहां आलू के चिप्स में 200 से ज़्यादा कैलोरीज़ होती हैं, वहीं मोज़ारेला में 85 कैलोरीज़ होती हैं। इसके अलावा इस चीज़ से आपको प्रोटीन भी मिलेगा। एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग हाई-प्रोटीन, मॉडरेट-कैलोरी चीज़ स्नैक में लेते हैं, वो अपनी अगली मील में कम खाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन लवर्स सिर्फ विटामिन-डी खाएं, शरीर से फैट घटाएं
4- आजकल रेस्त्रां में हमस बहुत मिलता है और लोग बहुत चाव से खाते भी हैं। लेकिन, अगर इसकी जगह कॉटेज चीज़ खाया जाए, तो कैलोरी-इन्टेक कम होगा और वज़न भी नहीं बढ़ेगा।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Weight Loss Articles In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version