आज का स्वास्थ्य राशिफल: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती हैं, सभी राशियों का स्वास्थ्य एक दूसरे से पूरी तरह से अलग होता है। सेहत के बारे में अगर पहले से ही पता चल जाए तो स्वास्थ्य के प्रति लोग सचेत हो जाते हैं। खराब लाइफस्टाइल के चलते बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। राशिफल के हिसाब से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। नियमित तौर पर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखकर स्वस्थ रऱा जा सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा से भरपूर रह सकता है। इस ऊर्जा को गलत कार्यों में खपाने से बचें। इसे अच्छी दिशा जैसे खेल-कूद, एक्सरसाइज और योग आदि में लगाएं।
वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ के लिहाज से अच्छा रह सकता है। आपको आज फिटनेस से जुड़े नए-नए गोल सेट करने चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन अपनी डाइट को मेनटेन रखकर चलना चाहिए। आज के दिन आपको कैल्शियम, फाइबर और ओमागा 3 से भरपूर आहारों का सेवन करना चाहिए।
कर्क
आज के दिन आप थोड़े थके हुए महसूस कर सकते हैं, जिससे शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। इसे ठीक रखने के लिए हेल्दी आहार लें साथ ही पानी की कमी न होने दें।
सिंह
आप लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। आज आपको स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता है, लेकिन ऐसे में लापरवाही बिलकुल न बरतें। साथ ही गलत आदतों से दूर रहें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी का सामना कर रहे हैं तो हो सकता है कि इससे आपको राहत मिल जाए।
तुला
तुला राशि के लोगों को स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। आपको यह मानकर चलना चाहिए कि आपका स्वास्थ्य ही सबकुछ है। साथ ही खानपान को लेकर एक्टिव रहें।
वृश्चिक
आज के दिन आप हेल्दी रह सकते हैं। इसके लिए अपनी दिनचर्या को अच्छा रखें और योग और आयुर्वेद की ओर आकर्षित हों। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु
आज आपको स्थिरता दिखाने की जरूरत महसूस हो सकती है। अपनी दिनचर्या पर टिके रहकर आपको ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए।
मकर
आज के दिन आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर नजर रखने जरूरत है। आज के दिन डाइट में बदलाव करके फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान दें।
कुंभ
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज बेहतर साबित हो सकता है। इसके लिए आपको दिन भर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद भी लेनी चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
मीन
मीन राशि वाले जातकों को आज अपना ध्यान रखना चाहिए। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version