आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के लोगों को आज अपनी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। आज के दिन आपको पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने की जरूरत है।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज मानसिक और शारीरिक स्थिति बेहतर होने का अनुभव हो सकता है। आप अपने रास्ते में आने वाली किसी भी बाधा का सामना करने के लिए तैयार हैंं।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज अच्छी स्थिति में रह सकता है। आज के दिन सुनिश्चित करें कि आप अपने शरीर पर ध्यान दें और खुद पर बहुत ज्यादा प्रेशर डालने से बचें।
कर्क
आज के दिन कर्क राशि के लोगों को के लिए खुशहाल साबित हो सकता है। आज आपको शारीरिक व्यायाम का का रूटीन बनाे के साथ ही खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। व्यायाम और अच्छे आहार विकल्पों के साथ अपने शरीर का ख्याल रखना याद रखें।
कन्या
आज के दिन कन्या राशि के लोगों को अपनी सेहत का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। आज के दिन आपको हाइड्रेटेड रहने के साथ ही साथ शरीर को अच्छा खाना खिलाना चाहिए।
तुला
तुला राशि के लोगों का मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। आज आपको अपनी एनर्जी को बचाकर रखना चाहिए साथ ही साथ भरपूर नींद भी लेनी चाहिए।
वृश्चिक
आज के दिन आपको योग या ध्यान का अभ्यास करके अपने मन-शरीर के संबंध को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आज के दिन आपको किसी भी संकोच नहीं करना चाहिए।
धनु
यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सबसे ज़्यादा ध्यान देने का अच्छा समय है। आज के दिन आपको अपनी एनर्जी को शारीरिक गतिविधियों में लगानी चाहिए।
मकर
आज का दिन मकर राशि के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। आज आपको भरपूर नींद लेने के साथ ही साथ क्वालिटी वाला खाना भी खाना चाहिए।
कुंभ
आज के दिन आपको शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की जरूरत है। आज के दिन आप अलग-अलग शारीरिक गतिविधियों और आहारों को आज़माने के लिए भी प्रेरित हो सकते हैं।
मीन
मीन राशि आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। आज तंदुरस्त रहने के लिए आपको प्रोटीन और विटामिन से भरपूर फूड्स लेने चाहिए।