Aaj Ka Swasthya Rashifal: आजकल गर्मियों का मौसम आ रहा है। ऐसे में लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ती है। इसके लिए आपको दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि आप गर्मी के कहर से राहत पा सकें। कुछ लोगों को अपने स्वास्थ्य की फिक्र होती है तो कुछ लोग अपने करियर और लव लाइफ के बारे में जानने के लिए इच्छुक होते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको सभी जरूरी टेस्ट कराने चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन मेष राशि के लोग सेहत में स्थिरता महसूस करेंगे। फाइबर युक्त आहार लेना पाचन को बेहतर करेगा। शरीर के संकेतों को नजरअंदाज करने से आपको परहेज करना चाहिए। मानसिक सेहत पर भी ध्यान दें साथ ही साथ काउंसलिंग या थेरेपी लेने से आपको फायदा मिल सकता है।
वृषभ
आज के दिन आप तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इसके लिए योग और मेडिटेशन करने से मानसिक और शारीरिक सुकून मिलेगी। शुगर कम करना आप लोगों के लिए जरूरी रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि की सेहत आज के दिन अच्छी रहेगी और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज के दिन आपको शुगर कम करने के साथ ही लोअर बैक से जुड़ी एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करना चाहिए। संतुलित आहार और एक्सरसाइज आपकी एनर्जी बनाए रखेगा।
कर्क
आज के दिन आपको बाहर खाने का मन हो तो इसपर कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। आज के दिन आपको शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए अपर बैक एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे लचीलापन और स्ट्रेंथ बढ़ेगी।
सिंह
आज के दिन सिंह राशि के लोग खुद को बिजी रखने के साथ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। ऐसा करना फायदेमंद रहेगा। आज के दिन आपको स्ट्रेस से बचना चाहिए और खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए।
कन्या
आज के दिन कन्या राशि के लोगों को ऑयली फूड्स खाने से बचना चाहिए साथ ही साथ एनर्जी भी बनाए रखनी चाहिए। बैलेंस्ड डाइट और एक्टिव रहना सेहत के लिए बढ़िया रहेगा।
तुला
आज के दिन तुला राशि के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। योग से मानसिक और शारीरिक मजबूती मिलेगी। भरपूर आराम लें और मीडियम लेवल की एक्सरसाइज करें।
वृश्चिक
आज के दिन इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य मेडिटेशन करने से काफी ठीक रह सकता है। फाइबर युक्त आहार पाचन सुधार देगा। फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने वाली एक्सरसाइज करना आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
धनु
आज के दिन धनु राशि के लोगों को एक्सरसाइज करने पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको पिलाटे्स करने का मन हो तो अच्छा रहेगा। फाइबर युक्त आहार लें इससे आपका पाचन अच्छा रहेगा।
मकर
आज के दिन आपको अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाने की जरूरत है। इससे मसल्स मजबूत होंगे। जिम जॉइन करने का अच्छा दिन है। कम से कम 6 घंटे की नींद लें। अनुशासन और सही फैसलों से एनर्जी और फिटनेस बनी रहेगी।
कुंभ
आज के दिन कुंभ राशि के लोगों की फिटनेस अच्छी रहने वाली है। मेडिकल टेस्ट के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पानी भरपूर पिएं, इससे शरीर डिटॉक्स होगा। एक्टिव रहें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
मीन
मीन राशि के लोगों का आज का दिन काफी अच्छा बीत सकता है। पर्याप्त आराम जरूरी है, इससे थकान नहीं होगी। डाइट में कार्बोहाइड्रेट का संतुलन रखें। हाइड्रेशन का पूरा ध्यान दें।