21 July 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
21 July 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


Aaj Ka Rashifal: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

मेष राशि के लोगों को अपनी शारीरिक गतिविधियों पर नजर रखना चाहिए। अगर आप आज जंक फूड्स खाते हैं तो आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। 

वृषभ 

वृषभ राशि के लोगों को आज अपने आहार और विचार दोनों को संतुलित आहार और विचार रखने की जरूरत है। आज के दिन अपने सामाजिक सर्कल को बढ़ाएं। 

मिथुन 

मिथुन राशि वाले लोगों को मानसून में अपनी प्रतिक्षा प्रणाली को बेहतर रखने की जरूरत है। इसके लिए आपको आयुर्वेदिक काढ़ा और चाय पीने की जरूरत है।  

कर्क 

आज के दिन आपको अपनी शरीर में होने वाली प्रतिक्रियाएं देखते रहना है। अगर शरीर में कुछ समस्याएं हो रही हैं तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। 

सिंह 

सिंह राशि वाले लोगों की आज स्किन और पेट से जुड़ी बीमारियों में फायदे देखने को मिल सकता है। आज आपको जंक फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए। 

कन्या 

कन्या राशि वालों आज अपने पाचन स्वास्थ्य पर ध्यान देना काफी जरूरी है। इसके लिए प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर आदि से भरपूर फूड्स खाने चाहिए।  

तुला 

आज का दिन आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा प्रतीत होता है। अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है तो इसके लिए अपना रेगुलर चेकअप कराते रहें।  

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि वालों को आज थोड़ा अधिक तनाव महसूस हो सकता है। लेकिन ऐसे में संयम बरतते हुए आपको खुद को समझाना है कि ज्यादा तनाव नहीं लेना है।  

धनु 

धनु राशि के जातक के लिए आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर हल्का गर्म पानी पीना है और दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम के साथ करें।  

मकर 

मकर राशि वाले कुछ लोगों को आज के दिन अपने जोड़ों का ज्यादा ध्यान रखना है और साथ ही चलते-फिरते रहना है।

कुंभ 

कुंभ राशि वालों को आज का दिन किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति परेशान नहीं होना चाहिए। इसके लिए खुद को एक्टिव रहें। 

मीन 

मीन राशि वालों को आज अपनी खुशी को ध्यान में रखते हुए खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल करना है। इससे सेहत दुरुस्त रहेगी। 

 

 

 

 

 

 

Read Next

टेक्नोलॉजी का ब्रेन हेल्थ पर प्रभाव: जानें स्मार्टफोन-कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल से दिमाग को होने वाले नुकसान

Disclaimer