आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल के हिसाब से सभी का स्वास्थ्य एक दूसरे से अलग होता है। किसी का स्वास्थ्य आज बेहतर है, तो कल थोड़ी परेशानी हो सकती है। खुश रहने और तनाव नहीं लेने से ही शरीर की कई सारी बीमारियां कम होने लगती हैं। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के जातकों का आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रह सकता है। आज के दिन आपको बहुत ज्यादा काम करने से बचना चाहिए और विश्राम करने पर भी ध्यान देना चाहिए।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने का है। आज आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन लापरवाही करने से आपको मानसिक थकान का एहसास हो सकता है।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज बैक्टीरियल इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से बचने की जरूरत है। आज के दिन आपको इम्यूनिटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको दिमाग को शांत करने के लिए सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आज के दिन आपको मेडिटेशन करने के साथ-साथ प्राणायाम भी करना चाहिए।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज सुबह जल्दी उठकर योग और एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए। इससे आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृश्चिक
वैश्विक राशि के जातकों को आज के दिन ज्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहिए। आज के दिन आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखने की जरूरत है।
धनु
आज के दिन आपको शरीर को रिचार्ज करने के लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए। इसके लिए आप योग और स्ट्रेचिंग जैसे हल्के व्यायाम कर सकते हैं।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज नींद पूरी करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे आप लंबे समय तक ऊर्जावान रहेंगे और शरीर तरोताजा बना रहेगा।
कुंभ
इस राशि के जातकों को आज के दिन शरीर और दिमाग के बीच आपसी तालमेल बनाकर रखना चाहिए। आज आपको भरपूर मात्रा में फल और सब्जियां खाना चाहिए है।
मीन
आज को आप फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होकर शरीर को एक अच्छी दिशा दे सकता है। अपने आहार और फिटनेस का आकलन करने और बेहतर परिणामों के लिए छोटे बदलाव करने चाहिए।