
अप्रैल का महीना बीतने को है और गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों का पसीना छूटने लगा है। जाहिर सी बात है कि ये चिलचिलाती गर्मी से शरीर को पानी को सोखने का काम करती है और हमारे लिए हाइड्रेट रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। गर्मियां आते ही एक दिक्कत और लोगों को सताने लगती है और वह ऐसा क्या बनाएं और खाएं, जिससे कम गर्मी लगे और हमारे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहे। ये झंझट हर दिन का होता है कि क्या बनाया जाए ? क्या न बनाया जाए? बहुत से लोगों को ये भी लगता है कि काश कुछ भी न बनाने की जरूरत पड़ती लेकिन जिंदा रहने के लिए खाना जरूरी है और खाना खाने के लिए बनाना जरूरी है। यही कारण है कि महिलाएं और पुरुष किचन में घंटों खड़े होकर खाना पकाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसी डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको गैस की गर्माहट और किचन में घंटों खड़े रहने की परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे। इतना ही नहीं ये आपके शरीर में पानी की आपूर्ति भी करेंगे।

शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाएंगे और आपको गैस की गर्माहट से बचाएंगी ये 2 डिशेज
खीरा पुदीना सलाद
गर्मियों में अक्सर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसे पूरा करने के लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट और कृत्रिम उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये सभी चीजें हमारे शरीर में ऊर्जा बढ़ाने का काम करते हैं लेकिन प्राकृतिक तरीके से ऐसा करना बहुत ही आसान ही। जी हां. शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आपके ये लिए ये डिश बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इस डिश को बनाने के लिए आपको खीरे, पुदीने और अनार की जरूरत होगी, जिसके मिश्रण से आप सलाद तैयार कर शरीर में पानी की कमी पूरी कर सकते हैं। इस बात को बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि खीरे में 95 फीसदी पानी होता है, जो हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है और हमारी त्वचा में निखार लाने में मदद करता है। खीरे का सलाद वजन कम करने वालों लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प होता है क्योंकि इसमें कम कैलोरी और फाइबर भरपूर होता है। खीरे, पुदीना सलाद में कोलेस्ट्रोल भी नहीं होता, जिसके कारण ये दिल के मरीजों के लिए भी बेहद गुणकारी होता है। वहीं फाइबर हमारे पेट को साफ रखने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है, जिसके कारण पेट में गैस भी नहीं बनती। इस डिश का सेवन आपको शरीर में विटामिन की कमी पूरी करने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं कि घर पर इस डिश को कैसे तैयार किया जाए।
सामग्री
- बर्फ के आकार में कटे हुए 300 ग्राम खीरे।
- आधा कप अनार।
- आधा कप पुदीने के पत्ते बारीक कटे हुए।
- 2 चम्मच तिल के बीज।
- बारीक कटा हुई 1 हरी मिर्च।
- स्वाद के लिए आप इसमें नमक और नींबू का रस मिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः गर्मियों का नाश्ताः पेट को ठंडा रखने के लिए बिना अंडे के बनाएं नाश्ते में ये 5 फूड, पोषण के साथ मिलेगा प्रोटीन
इसे बनाने का तरीका
- खीरे को धोकर छीलें और बर्फ के आकार में काट लें।
- खीरे के कटे हुए इन टुकड़ों को एक कटोरी में डालकर अलग रख दें।
- इसमें अनार और कटे हुए पुदीने के पत्ते मिलाएं।
- उसके बाद इसमें नमक और नींबू का रस डालें और मिलाएं।
- इस सलाद को अच्छी तरह से मिलाएं और परोसें।
पुदीना छाछ
गर्मियों में हर कोई खुद को तरोंताजा रखना चाहता है फिर चाहे वे कोल्डड्रिंक के जरिए हो या नींबू पानी और शरबत के जरिए। ये पेय न सिर्फ आपको तरोंताजा रखते हैं बल्कि आपके शररी में पानी की कमी भी दूर करते हैं। अगर आप मिनटों में हेल्दी और ठंडक भरे तरीके से ताजगी पाने चाहते हैं तो पुदीने से अच्छा विकल्प आपके लिए दूसरा नहीं है। ये सेहत को दुरुस्त बनाने और स्वाद दोनों में ही बेहतरीन होता है। छाछ गर्मियों के मौसम में आपको तरोंरखने का एक बेस्ट ऑप्शन है। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर बड़ी आसानी से पुदीना छाछ बना सकते हैं।
सामग्री
- 2 कप मट्ठा (बटर मिल्क)
- आधा कप दही
- 2 बड़ी चम्मच कटी हुई पुदीना पत्तियां
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च
- एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- आधा चम्मच काला नमक
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 3 से 4 आइसक्यूब
इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में इन 2 ड्राई फ्रूट का सेवन आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें इनके सेवन से होने वाली परेशानियां
इसे बनाने का तरीका
पुदीना छाछ बनाने के लिए मिक्सर जार में सभी चीजों को डालकर ढक्कन लगा दें और इसे करीब 2 मिनट तक चलाएं। दो मिनट हो जाने के बाद इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और फिर से 10 से 15 सेकेंड तक ग्राइंड करें। ऐसा हो जाने पर तैयार है आपकी पुदीना छाछ। खाना खाने के साथ या फिर खाना खाने के बाद में आप इसे ग्लास में डालकर पी सकते हैं। ये आपको रिफ्रेश करेगा और शरीर में पानी की कमी पूरी करेगा।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
