इन 10 चीजों के सेवन से नहीं लगेगी लू, शरीर को मिलेगी एनर्जी और ठंडक

गर्मियों के दिनों में हममें से ज्‍यादातर लोग पहाड़ों की ओर भागते हैं, लेकिन कितने दिन? आखिरी में तो घर ही लौटना पड़ता है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में लू लगना एक आम बात है। ज्यादा गर्मी होने के कारण गर्म हवाएं शरीर पर बुरा असर डालती है और हम लू का शिकार हो जाते है। ऐसे में गर्मियां आते ही लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपके घर में ही कई ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन से हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 10 चीजों के सेवन से नहीं लगेगी लू, शरीर को मिलेगी एनर्जी और ठंडक


गर्मियों के दिनों में हममें से ज्‍यादातर लोग पहाड़ों की ओर भागते हैं, लेकिन कितने दिन? आखिरी में तो घर ही लौटना पड़ता है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में लू लगना एक आम बात है। ज्यादा गर्मी होने के कारण गर्म हवाएं शरीर पर बुरा असर डालती है और हम लू का शिकार हो जाते है। ऐसे में गर्मियां आते ही लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।  क्योंकि हर साल मई-जून की गर्मी में लोग लू के कारण परेशान रहते हैं। लू यानि हीट स्ट्रोक, गर्मियों में हवा का तापमान सामान्य से अधिक होता है और वातावरण में जो गर्म हवाएं चलती हैं, उन्हीं को लू कहते हैं। लू यानि हीट स्ट्रोक लगने पर तेज बुखार, उल्टियां, सिर दर्द, और थकावट होने लगती हैं। जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। अब ऐसा नहीं है कि हीट स्ट्रोक के डर से घर से बाहर निकलना ही छोड़ दिया जाए। लेकिन आपके घर में ही कई ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन से हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। लू के कारण शरीर के सामान्य तापमान की तुलना में 37 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान बढ़ा सकता है। यदि आपके शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तो यह आपको ज्‍यादा नुकसान पहुंचा सकता है। 

लू से बचने के घरेलू उपाय

हीट स्ट्रोक यानि लू लगने की सबसे बड़ी वजह होती है, शरीर में पानी की कमी होना। इसलिए गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा, लू से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले आंख, कान और नाक को कवर करना जरूरी है। इनके जरिए ही गर्म हवाएं शरीर में प्रवेश करती हैं और आप लू का शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा, अल्कोहल और कैफीन युक्त पेय पदार्थ स्थिति को और बदतर बना सकते हैं। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए चीनी, नमक, नींबू या बेकिगं सोड़ा पानी के साथ मिलाकर पिएं और साथ रखें। नमक शरीर को सामान्य तापमान को बनाए रखने की कोशिश में ऊर्जा का उपयोग करता है और चीनी आपकी ऊर्जा को बढ़ाती है। इसके बेकिंग सोडा या सोडियम बाय कार्ब आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और खनिजों के कार्यों को बढ़ावा देता है। आप गर्मियों में हीट स्‍ट्रोक से बचने के लिए इन सब चीजों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

प्‍याज का रस

प्‍याज का रस हीट स्‍ट्रोक के लिए सबसे अच्‍छे घरेलू उपचारों मे से एक है। इसकी तासीर ठंडी होती है। एक्‍सपर्टों की मानें तो प्‍याज का रस कानों के पीछे और छाती पर लगाने से आपके शरीर का तापमान कम हो सकता है। इसके अलावा आप जीरा और शहद के साथ कुछ कच्चे प्याज भून कर खा सकते हैं। चटनी या सलाद में कच्चा प्याज भी आपके सिस्टम को ठंडा कर सकता है।

नींबू

गर्मियों के दिनों में नींबू पानी पीना सेहत के लिए अच्‍छा है। इससे आपका शरीर बीमारियों से दूर र‍हेगा और शरीर में पानी की कमी दूर होगी, साथ ही शरीर को ऊर्जा मिलेगी।

तुलसी और सौंफ के बीज

तुलसी के कुछ बीज गुलाब जल में मिलाकर पीने से आपके शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है। सौंफ को रात भर के लिए पानी में भिगो कर छोड़ दें और सुबह पानी पी लें। यह आपके शरीर को ठंडा रखेगा और आपको गर्मी से बचाएगा।

हरा धनिया और पुदीना

हरा धनिया स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये डाइट्री फाइबर्स का भी एक प्रमुख स्‍त्रोत है। इसके अलावा इसमें आयरन, मैग्न‍िशियम भी भरपूर मात्रा में होता है और ये विटामिन सी, विटामिन के और प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स माना जाता है। हरे धनिए की पत्तियों को पानी में भिगोकर रखें और फिर इसे ब्लैंड करके इसमें चीनी मिलाएं। इस पानी को पीने से हीट स्‍ट्रोक लगने से बचा जा सकता है।

आलूबुखारा

स्‍वाद में खट्टा-मीठा आलूबुखारा एंटीऑक्सिडेंट का एक बड़ा स्रोत है। गर्मियों में आने वाला ये फल सेहत के लिए गुणकारी है। हीट स्‍ट्रोक से बचाव के लिए आप कुछ आलूबुखारा पानी में भिगो दें। उसके बाद उन्हें पानी में मैश करें। इसका सेवन हीट स्ट्रोक के उपाय के रूप में फायदेमंद साबित होगा। यह आपके शरीर को गर्मी से शांत करने के लिए जाना जाता है।

आम पन्‍ना

आम पन्‍ना गर्मियों के दिनों के लिए एक अच्‍छी और स्‍वस्‍थ ड्रिंक मानी जाती है। आम पन्‍ना इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखने के लिए एक ग्लास आम पन्‍ना भरपूर है। यह कच्चे आम और जीरा, सौंफ, काली मिर्च और कला नमक  जैसे मसालों के साथ बनाया जाता है, जो आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। इसे दिन में एक या दो बार पीने से हीट स्‍ट्रोक में फायदा मिलता है। आम पन्ना शरीर को ऊर्जा और इलेक्ट्रोलाइट्स दोनों प्रदान करता है।

इमली का पानी

स्‍वाद में खट्टी इमली आपने कभी न कभी तो जरूर खायी होगी। इमली गर्मियों में लू से बचने के लिए एक अच्‍छा इलाज है। इमली मे विटामिन, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। इमली को आप गर्म पानी में भिगोएं और इसे एक या आधा चम्‍मच चीनी के साथ पिएं। इसे पीने से आपके शरीर का तापमान सामान्‍य करता है। इमली पेट की बीमारियों के इलाज में भी मदद करती है।

छाछ और नारियल पानी

छाछ प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत है जो आपके शरीर को आवश्यक विटामिन और खनिजों प्रदान करने में मदद करता है। इसी तरह, नारियल का पानी आपके शरीर में प्राकृतिक रूप से इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करके आपके शरीर को पुनर्जीवित करके ऊर्जा देता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और यह आपको लू से सुरक्षित रखता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें:- सेहत के लिए फायदेमंद है लीची जैसा दिखने वाला यह फल, जानें इसके 9 फायदे

एलोवेरा जूस

एलोवेरा स्‍वास्‍थ्‍य के साथ साथ त्‍वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा, यह एक एडाप्टोजेन के रूप में जाना जाता है जो बाहरी परिवर्तनों के अनुकूल होने के लिए शरीर की प्राकृतिक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। हर्बलिस्ट  भी गर्मियों में एलोवेरा जेल इस्‍तेमाल करने का सुझाव देते हैं। यह लू से बचने के लिए एक अच्‍छा घरेलू उपाय है।

इसे भी पढ़ें:- रोज के खाने में जरूर डालें 1 चुटकी हींग, कभी नहीं होंगी ये 5 बीमारियां

एप्पल साइडर विनेगर

प्रतिदिन फल खाने से कई बीमारियों के होने की आशंका कम होती है। ऐसे में डॉक्टरों का मानना है कि एक सेब प्रतिदिन खाने से एक नहीं कई फायदे मिलते हैं। सेब विटामिन ए व सी से भरपूर फल है। इसमें कार्बोहाइट्रेड व सेल्यूलोज भी होता है। इसलिए सेब के सेवन से कमजोरी, आर्थराइटिस, व रक्त की अशुद्धियां जैसी समस्याएं दूर होती हैं। आप फलों के रस में एप्पल साइडर विनेगर की कुछ बूँदें जोड़ें या इसे सादे ठंडे पानी और शहद के साथ मिलाएं। अधिक पसीने के माध्यम से पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पदार्थ नष्‍ट हो जाते हैं, इससे नष्‍ट हुए खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने में मदद करता है। हीट स्‍ट्रोक में एप्पल साइडर विनेगर से बने काढ़े के सेवन फायदेमंद होगा।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healty Diet In Hindi

Read Next

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 6 डेयरी प्रॉडक्ट्स, इन बीमारियों से होता है बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version