भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ती जा रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य मध्य भारत के हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसी ठंड में न सिर्फ आपको गर्म कपड़े पहनने चाहिए, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए भी उपाय करने चाहिए। इसलिए आप अपने डाइट और लाइफस्टाइल रूटीन में बदलव करें। वेलनेस कोच ल्यूक कोटिन्हो (Luke Coutinho) लगातार अपने सोशल मीडिया साइट्स और ब्लॉग पर हेल्थ टिप्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही, में उन्होंने सर्दियों में खुद को हेल्दी रखने के लिए कुछ हेल्थ टिप्स (Winter Tips) शेयर किए।
ल्यूक कोटिन्हो (Luke Coutinho) ने अपने ब्लॉग में सर्दियों में खुद को हेल्दी रखने के लिए डाइट और लाइफ स्टाइल में बदलाव करने की बात कही। ल्यूक कोटिन्हो (Luke Coutinho) ने बताया कि सर्दियों में हमें उन चीजों को ज्यादा खाना चाहिए जो कि शरीर में थर्मोरेगुलशन (thermoregulation) को बेहतर बनाए रखें। ये वो फूड्स होते हैं, जो बाहर के बदलते हुए तापमान के अनुसार शरीर के अंदर एक हेल्दी टेंप्रेचर बनाएं रखते हैं। इस तरह ये शरीर को मौसमी इंफेक्शन और फ्लू से बचाए रखने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने का भी काम करते हैं। तो, आइए जानते हैं थर्मोरेगुलशन (thermoregulation) को बेहतर बनाने वाले 10 फूड्स (best foods to eat during winter)।
सर्दियों में खाएं ये 10 चीजें (10 Winter Foods)
1.रूट वेजीटेबल्स
सर्दियों में रूट वेजीटेबल्स खाना शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। ये विटामिन-ए, सी, हाई फाइबर्स, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये शरीर को जहां सर्दी-जुकाम से बचाए रखने में मदद करते हैं, वहीं ये आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाएं रखते हैं। तो, इस सर्दी डाइट में शामिल करें
टॉप स्टोरीज़
- -शकरकंद
- - रतालू
- -शलजम
- - गाजर आदि।
2.हरी मटर
सर्दियों में हरी मटर बाजार में आसानी से मिलने वाले खाद्य पदार्थों में से एक है। ये फोलेट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और सर्दियों के लिए एक आदर्श भोजन होते हैं। आप इसे सब्जी, पराठा के अलावा सत्तू के साथ मिलाकर मटर का हेल्दी सूप बना सकते हैं।
3.काढ़ा
कोरोनावायरस के आने के बाद लोगों की जिंदगी में काढ़ा ने एक विशेष जगह बना ली है। पर कोरोना से पहले अधिकतर लोग सर्दियों में ही काढ़ा का सेवन करते थे। तो, इस साल सर्दी के साथ कोरोना की मार भी है, तो काढ़ा पीना जारी रखें। इसमें अजवाइन , जीरा, सौंफ, दालचीनी और काली मिर्च के सेवन का जरूर ध्यान रखें। साथ ही अपने गले को राहत देने के लिए कच्चे शहद में अदरक मिला कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : गेहूं के बीज का तेल आपके स्वास्थ्य के लिए है बहुत फायदेमंद, त्वचा को भी रखता है स्वस्थ
4.तुलसी
सर्दियों में तुलसी खाना या इसका रेगुलर इस्तेमाल करना आपको कई बीमारियों से बचाए रख सकता है। ऐसा इसलिए कि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। ये वायरल संक्रमणों से लड़ने, विशेष रूप से सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करते हैं।
5.मौसमी बैरीज और नट्स
नट्स और बैरीज कई सारे पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। जैसे स्ट्रॉबेरी और अन्य ड्राई फ्रूट्स। दरअसल, ये गर्म तासीर वाले होते हैं और सर्दियों के मौसम में इन्हें खाना फ्लू और इंफेक्शन से बचाए रखते हैं।तो, सर्दियों में बादाम, काजू , खुबानी और स्ट्रॉबेरी जरूर खाएं।
6.पंजीरी
हमारे देश के उत्तरी भागों में सर्दियों के दौरान इससे कई रेसिपी तैयार किया जाते हैं। यह सूखा और मीठा स्नैक बहुत गर्म होता है और माना जाता है कि यह शरीर को दर्द से राहत दिलाता है और मांसपेशियों और जोड़ों को भी खोलता है। साबुत गेहूं, बाजरा, सत्तू या मूंग दाल के आटे का उपयोग करके आप गुड़ से अलग-अलग चीजें बना सकते हैं। साथ ही आप इनमें घी, नट्स, ड्राई फ्रूट्स, और मसाले जैसे इलायची, सौंफ, केसर और जायफल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो कि इम्यूनिटी बूस्टर हैं।
इसे भी पढ़ें : फायदे ही नहीं नुकसान भी पहुंचाती है अनार, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
7.हल्दी की गांठें
यह एक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल गुणों से भरपूर वार्मिंग भोजन है जो, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करने में मदद करता है। इसे नमक और नींबू के साथ मिला कर एक चम्मच लें। साथ ही आप इसे अचार या हल्दी दूध में मिला कर खा सकते हैं।
8.बाजरा
बाजरा और मक्का का आटा कुछ ऐसे अनाज हैं, जिसे भारत में पारंपरिक भोजन के रूप में जाना जाता है। इन्हें लोग वार्मिंग फूड्स भी कहते हैं। इन खाद्य पदार्थों में फाइबर युक्त स्टार्च होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखते हैं। साथ ही ये शरीर का तापमान भी बढ़ाते हैं। इसे आप रोटी, लड्डू और बाजरे की खिचड़ी बना कर खा सकते हैं।
9.गुड़
गुड़ एक नेचुरल स्वीटनर है। यह हमारे गले के आंतरिक अस्तर पर एक परत बनाकर गले की जलन को शांत करता है और खराश में कमी लाता है। यह ब्लड वेसल्स को भी पतला करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। सर्दियों में रोज रात को सोने से पहले इसे खाना शरीर में गर्माहट पैदा करता है।
10. लहसुन
ताजा लहसुन में एलिसिन होता है, जो कि प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। ये रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। ये एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जो सर्दियों में होने वाले हड्डियों के दर्द से आपको बचाए रख सकता है। इसे आप चटनी और सूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
सर्दियों में इन तमाम चीजों के अलावा मूड बूस्टिंग फूड्स को भी खाने में जरूर शामिल करें। ये सेरोटोनिन का उत्पादन करने में मदद करते हैं और मस्तिष्क की कोशिकाओं को फाइन रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। जिससे, कोशिकाओं को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है और आप सर्दियों में स्वस्थ रह सकते हैं।