पुरूषों के लिए बेस्ट हैं नाक के बाल काटने के ये 7 तरीके

जिस तरह महिलाओं को लगता है कि उन्हें पुरुषों की तुलना में कई तरह शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरूषों के लिए बेस्ट हैं नाक के बाल काटने के ये 7 तरीके


जिस तरह महिलाओं को लगता है कि उन्हें पुरुषों की तुलना में कई तरह शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ती है। उसी तरह कभी कभार पुरुषों को भी यह महसूस होता है कि महिलाओं की तुलना में उन्हें ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ती है। जी हां! पुरुषों की परेशानियों में से एक है नाक के बढ़ते बाल। इस समस्या और इसके उपाय के बारे में आज हम बात करेंगे।

पुरूषों के लिए नाक के बाल सबसे बड़ी समस्‍या होती है, क्‍योंकि उनके शरीर के बालों की तरह नाक के बाल भी ज्‍यादा तेजी बढ़ते हैं। पुरुषों में यह बदलाव बॉयोलॉजिकल फंक्‍शन के कारण होता है। हालांकि नाक के बाल होने के कई फायदे कई भी है। नाक के बाल होने से नाक के रास्‍ते से धूल और अन्‍य गंदगी सीधे फेंफड़ों तक नहीं पहुंच पाती है। लेकिन जब ये बाल नाक से बाहर निकलने लगते हैं तो पर्सनेलिटी काफी खराब होने लगती है। आज हम आपको नाक के बाल काटने के कुछ आसान और असरदार उपाय बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : 10 मिनट में पुरूष दिखेंगे लंबे, आजमाएं ये सीक्रेट टिप्‍स

ट्रिमर का उपयोग


नाक के बाल काटने के लिए ट्रिमर सबसे अच्छा आॅप्शन है। वैसे तो बाजार में कई तरह के ट्रिमर उपलब्ध हैं। ऐसे में आपको अच्छी कंपनी का ट्रिमर इस्तेमाल करने की जरूरत है। इसके अलावा नाक के बालों को काटने वाले बैट्री फ्री ट्रिमर भी आते हैं। इससे आप आसानी से बालों को ट्रिम कर सकते हैं।

वैक्सिंग की मदद


वैक्सिंग का नाम सुनते ही अगर आपको लड़कियों की याद आती है तो यह गलत है। पुरुष अपने बढ़ते नाक के बाल हटाने के लिए भी वैक्सिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। बल्कि आजकल स्‍पा और वैक्सिंग मैन पार्लर में काफी फेमस है। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए किसी एक्सपर्ट की ही मदद लें।

इसे भी पढ़ें : ये 10 हेल्‍थ टिप्‍स अपना लें पुरूष तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार!

कैंची का सही प्रयोग


कैंची के सही प्रयोग से भी नाक के बढ़ते बालों को आसानी से काटा जा सकता है। नाक के बालों को छोटी कैंची से सावधानीपूर्वक काटा जा सकता है। यह पुरूषों के द्वारा सबसे ज्‍यादा अपनाया जाने वाला तरीका है।

नोज क्रीम


अगर आपने आजतक नोज क्रीम के बारे में नहीं सुना है तो आज सुन लें। पुरुषों के स्पेशली नाक के बाल हटाने के लिए नोज क्रीम आती है। जिसकी मदद से आप आसानी से नाक के बाल हटा सकते हैं। इस क्रीम को 5 मिनट लगाकर छोड़ना होता है। नाक के बाल अपने आप साफ हो जाएंगे।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Mens Health In Hindi

Read Next

शोध: कम सोने से खराब हो जाती है स्‍पर्म की क्‍वालिटी!

Disclaimer