बाजार में फलों का राजा आम हर तरफ दिखाई दे रहा है। आम का सीजन खत्म न हो जाए इससे पहले उसका मज़ा जरूर ले लीजिए। आम रस से बनी इस स्मूदी से चमकती हुई त्वचा और स्लिम टमी पायें। आप ब्रेकफास्ट में इस मैंगो स्मूदी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इससे पेट बहुत जल्दी भर जाता है और आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती। इसके अलावा इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
इसे भी पढ़ें: अंडे के छिलके में छिपा है खूबसूरत त्वचा का राज
सामग्री:
3 आम
1/2 कप दूध (मैंने लो फैट दूध का उपयोग किया)
1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
मिठास के लिए चीनी (मैंने चीनी नहीं मिलाई)
बर्फ़ के 4 क्यूब्स
बनाने की विधि:
आम छीलें और इसे टुकड़ों में काट लें।
आम से अधिक से अधिक गूदा निकालने का प्रयत्न करें।
ब्लेंडर में सभी चीज़ें अच्छी तरह मिलाएं जब तक ये क्रीमी न हो जाए (जैसे स्मूदी और लस्सी)।
पूरे मिश्रण को छान लें।
इसे कम से कम 4 घंटे तक फ्रिज में रखें और ठंडा सर्व करें।
टिप्स:
आम का उपयोग करने से पहले उन्हें पानी में भिगोकर रखें। इससे आम की गर्मी निकल जाती है।
आपको आम की मिठास के अनुसार शक्कर मिलानी चाहिए।
यहाँ तक कि दूध भी उतना डालें जितना गाढ़ा या पतला पीना आप पसंद करते हैं।
इलायची का उपयोग आप अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं।
आप सर्व करने से पहले पिस्ता और बादाम से इसे गार्निश भी कर सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Skin care In Hindi