सर्दियों में सांस की समस्याओं से बचने के लिए जरूर करें ये 5 योग, जानें फायदे और करने का तरीका

सर्दियों में सांस संबंधी समस्या होने पर आप कुछ आसान योगासन करके इस परेशानी को ठीक कर सकते हैं। सर्दियों में अस्थमा आम परेशानी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में सांस की समस्याओं से बचने के लिए जरूर करें ये 5 योग, जानें फायदे और करने का तरीका

सर्दियों में सांस संबंधी समस्याएं काफी गंभीर हो सकती है। प्रदूषण के कारण यह स्थिति और भी खराब हो जाती है। हमारे फेफड़े जहरीले प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं, जिसके कारण अन्य सांस संबंधी परेशानियां भी हो सकती है। इससे गले में खांसी, घरघराहट, सांस की तकलीफ जैसे लक्षण आ सकते हैं। दरअसल सर्दियों में कई हानिकारक वायरस सक्रिय हो जाते हैं, जिसके कारण सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां हो सकती है। कभी-कभी तो समस्या इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को बोलने में भी दिक्कत आती है। इससे छुटकारा पाने के लिए  आप कुछ घरेलू उपचार के अलावा योग भी कर सकते हैं। इसकी मदद से आपको अस्थमा और सांस संबंधी एलर्जी होने पर भी काफी आराम मिल सकता है।

सर्दियों में सांस संबंधी समस्याओं में करें ये योग (Yoga asanas breathing problem in winter)

1. मत्सय आसन (Fish Pose)

मत्स्य आसन करने से आपको फेफड़ों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। साथ ही इससे शरीर संतुलित रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी सही काम करता है। इसे आप सांस की परेशानी होने पर कर सकते हैं। 

मत्स्य आसन करने का तरीका

1. मत्स्य आसन करने के लिए अपनी पीठ के बल पर लेट जाएं और अपनी बांहों को शरीर के नीचे की तरफ मोड़ें। 

2. अपने सिर और छाती को थोड़ा ऊपर उठा लें, सांस लें। 

3. अपने सिर को जमीन के बल टिका दें। 

4. कोहनी की मदद से शरीर का संतुलन बनाने के कोशिश करें।

5. छाती को पूरी तरह से खोलकर गहरी सांस लें और छोड़े।

यह योग आप तब तक कर सकते हैं, जब तक आप सहज महसूस कर रहे हैं।

yogaasana

Image Credit- Freepik

2. पद्म सर्वांगासन (Lotus Shoulder Stand)

पद्म सर्वांगासन योग की मदद से आपको खुलकर सांस लेने और फेफड़ों की नली खोलने में भी मदद मिलती है। इस योग की मदद से आपके शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। साथ ही यह तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है।

पद्म सर्वांगासन करने का तरीका

1. इस योगासन में आप अपने शरीर का भार हाथों पर उठा लें। सांस छोड़ते हुए 

2. अपने पैरों को मोड़े, ताकि आपका बायां घुटना दाहिने जांघ पर और दायां घुटना बाईं जांघ पर आ जाए।

3. अपने हाथों से पीठ को सहारा दें।

4. इस स्थिति में आराम से सांस लें और छोड़े।

आप इस योग को पहली बार कर रहे हैं तो, किसी दीवार का सहारा ले लें और अपनी क्षमता के अनुसार ही करें।

3.  भुजंगासन (Cobra Pose)

भुजंगासन में आपको मानसिक शांति मिलती है। इस मुद्रा में छाती और फेफड़ों को खोलने में मदद मिलती है। भुजंगासन योग कमर दर्द और दमा जैसी परेशानियों को भी ठीक करने में भी सहायक है। इससे सांस की समस्या में काफी आराम मिलता है।

भुजंगासन करने का तरीका

1. इस योगासन में पेट के बल सीधे लेट जाएं और सिर को जमीन पर रख लें।

2. अपने दोनों हाथों को कंधे के दोनों ओर रखें।

3. धीरे-धीरे अपनी हथेलियों के बल पर पीठ और पेट की मांसपेशियों को खींचते हुए अपने शरीर के ऊपर वाले हिस्से उठाएं।

4. अपने हाथों को सीधा करें और पीठ पर दबाव बनाएं और अपनी आंखें सीधे एक बिंदु पर टिकाएं।

5. सांस लेते और छोड़ते हुए इस मुद्रा को 30 सेकंड तक करें।

अगर आपके पेट में दर्द या पीरियड्स है तो, इस योगासन करने से बचें।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं में लगातार कमर दर्द का कारण हो सकती हैं ये 7 स्थितियां, जानें इनसे बचाव के टिप्स

4. सुखासन (Cross legged sitting pose)

इस योगासन में शरीर के ऊपरी हिस्से को लचीला बनाने में मदद मिलती है। यह फेफड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ावा देता है। इसके अलावा आपको ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। यह सर्दी-जुकाम में भी काफी कारगर है। साथ ही आप इससे आपको सांस की एलर्जी में भी राहत मिलती है।

सुखासन करने का तरीका

1. सामान्य ध्यान मुद्रा में बैठें। अपनी बाईं कलाई को अपने दाहिने हाथ से पीठ के पीछे पकड़ें।

2. अपने कंधों को पीछे खींचते हुए लंबी सांस लें और आगे की ओर झुकते हुए सांस छोड़ें। 

4.  अपने दाहिने माथे को अपने दाहिने घुटने से छूने की को कोशिश करें।

5. सांस लें और प्रारंभिक स्थिति में वापस लौट आएं। अब इस अभ्यास को बाएं घुटने से छूकर जारी रखें।

इस प्रकार आप 2 मिनट तक अस आसन को कर सकते हैं। 

yogaasana

Image Credit- Freepik 

5. चक्रासन (Wheel Pose)

चक्रासन की मदद से आप पूरे शरीर की कसरत कर सकते हैं। इससे शरीर की मांसपेशियों में खिंचावा आता है और सही तरीके से सांस लेने में भी मदद मिलती है। सांस संबंधी बीमारियों में आराम मिलता है। 

चक्रासन करने के तरीका

1. इस आसन में पीठ के बल पर लेट जाएं।

2. अपने पैरों को अपने घुटनों पर मोड़ें और पैरों को मजबूती से फर्श पर टिकाएं।

3. अपनी हथेलियों को ऊपर की ओर रखते हुए अपनी भुजाओं को कोहनियों से मोड़ें। 

3. अपनी बाहों को कंधों के ऊपर से ले जाएं और अपनी हथेलियां को फर्श पर रखें।

4. सांस लें, अपनी हथेलियों और पैरों पर दबाव डालें और अपने पूरे शरीर को एक अर्धवृत्त बनाने के लिए ऊपर उठाएं।

5. अपनी गर्दन को आराम दें और अपने सिर को धीरे-धीरे पीछे की ओर मोड़ें।

इस योग का धीरे-धीरे अभ्यास करें। हो सके तो किसी योगा ट्रेनर की मदद ले सकते हैं।

योग के अलावा आप ध्यान और सुबह-शाम टहलने भी जा सकते हैं। अगर ज्यादा परेशानी हो तो, घर पर रहकर ही योग करें। इसके अलावा गर्म पदार्थों का सेवन करें और पानी भी गर्म करके पीएं। इसके अलावा ज्यादा परेशानी होने पर आप किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।  

Read Next

एसिडिटी कम करने के लिए करें वायु मुद्रा योग, जानें इसे करने का सही तरीका और 5 फायदे

Disclaimer