हिप और थाई फैट बर्न करने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, जानें तरीका

अगर आप थाई और हिप फैट से परेशान हैं, तो रोजाना कुछ योगासन कर सकते हैं। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
हिप और थाई फैट बर्न करने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, जानें तरीका


आजकल की भागदौड़ भरी जंदगी में मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। ऐसे में अधिकतर लोग हिप और थाई में जमा होने वाले फैट से परेशान हैं। दरअसल, शरीर के कुछ हिस्से जैसे हिप, बाजू या जांघो पर आसानी से फैट जमा हो जाता है। फिर इस फैट को घटाना काफी मुश्किल हो जाता है। महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। क्योंकि उनके शरीर में जमा फैट का संबंध हार्मोनल सीक्रेशन से भी होता है। योग, हिप और थाई फैट को कम करने के लिए एक अच्छा तरीका हो सकता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से कुछ ही दिनों में हिप और थाई के फैट को कम कर सकते हैं। 

1. बद्ध कोणासन

  • इस योगासन को आप चटाई पर बैठकर कर सकते हैं। 
  • इसमें आपको अपनी कमर को सीधा कर पैरों को जोड़ लेना है।
  • अपनी हथेलियों से पैरों को सहारा दें।
  • घुटनों को जमीन पर टिकाएं। 
  • कुछ मिनट तक इस अवस्था में बैठें।
  • इसके बाद फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।

इसे भी पढ़ें- फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

2. वीरभद्रासन

  • इसके लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं।
  • उसके बाद दोनों पैरों के बीच में कंधों से थोड़ा ज्यादा गैप रखें।
  • फिर लेफ्ट एंकल को लेफ्ट साइड मोड़ें
  • अपने घुटनों को सामने झुकाते हुए बाएं पैर पर पूरा बैलेंस बनाएं।
  • घुटने का  90 डिग्री का एंगल बनाएं। 
  • चेहरा भी घुटने की तरफ ही रहेगा। इसमें हाथ सिर के ऊपर या फिर हार्ट के सामने नमस्कार मुद्रा में रखें। 
  • दूसरे पैर का तलवा पूरा जमीन पर टच करें।
  • जिससे पूरा दवाब सीधे पैर के अंदर की ओर जांघ पर पड़े। 
  • इस मुद्रा को वॉरियर्स पोज भी कहा जाता है। यह हिप और थाई की मसल्स को स्ट्रेच करने में भी मदद करता है। 

3. मलासन

  • जांघों की चर्बी कम करने के लिए मलासन भी फायदेमंद होता है। 
  • इस आसन को करने से ब्लड फ्लो ठीक होता है।
  • कूल्हों और जांघो की मसल्स मजबूत होती हैं।
  • इसे करने के लिए जमीन पर उकड़ू बैठें। 
  • अपने दोनों हाथों को जोड़ लें। 
  • कोहनियों को अपने घुटने के दोनों सिरों पर अंदर की तरफ रखें और इन कोहनियों से घुटनों को पीछे की ओर धकेलें।
  • एक से 10 तक की गिनती गिनें और फिर दोबारा दोहराएं।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

योग तनाव को कम करने और वजन घटाने में मदद कर सकता है। योग कैलोरी बर्न करने में मदद करते हुए मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। योग मुद्राएं करने से हिप और थाई फैट तेजी से कम किया जा सकता है।

Read Next

शरीर को लचीला बनाने के लिए करें सूक्ष्म योगासन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version