मेटाबॉलिक, इम्यून और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है विटामिनयुक्त आहार, जानें क्यों?

विटामिन्स हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं। विटामिन्स हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और बीमारियों से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा ये विटामिन्स हमारे मेटाबॉलिज्म, इम्यून सिस्टम और नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेटाबॉलिक, इम्यून और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है विटामिनयुक्त आहार, जानें क्यों?


विटामिन्स हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं। विटामिन्स हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और बीमारियों से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा ये विटामिन्स हमारे मेटाबॉलिज्म, इम्यून सिस्टम और नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इनके बिना शरीर के अंगों को काम करने के लिए उचित पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए हमें अपने आहार में विटामिन को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कितने जरूरी हैं विटामिनयुक्त आहार हमारे लिए।

इम्यून सिस्टम के लिए विटामिन

विटामिन बी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है, मूड को नियंत्रित करता है, और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। इसके अलावा विटामिन हमारे वजन को भी नियंत्रित रखता है, इम्यून और नर्वस सिस्टम सुचारु रखता है, हड्डियां को मजबूत और मांसपेशियां स्वस्थ होती हैं। विटमिन बी की कमी कुपोषण और डायबिटीज के लिए भी जिम्मेदार होती है। इसकी कमी से भावनात्मक असंतुलन, डायरिया, डिप्रेशन, डिमेंशिया, हाइपरटेंशन, एनीमिया और पीरियड्स की गड़बड़ी जैसे कई रोग हो सकते हैं। विटामिन बी फिश, सी-फूड, दुग्ध उत्पाद, हरी पत्तेदार सब्जियां, मटर, बींस, अंडे और चिकन आदि से मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:- महिलाओं के लिए फायदेमदं है ग्रीन कॉफी, लेकिन गर्भवती रखें इस बात का ध्यान

नर्वस सिस्टम के लिए विटामिन

विटामिन बी 6 शरीर की प्रतिरक्षा-तंत्र को मजबूत कर विभिन्न संक्रमणों और बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। इसके अलावा ये हमारे नर्वस सिस्टम के लिए भी बहुत जरूरी विटामिन है। इसके अलावा यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए भी जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि जितना ज्यादा प्रोटिन का सेवन किया जाता है, विटामिन बी6 की जरूरत भी उतनी ही पड़ती है। इसकी कमी से मुंह और जीभ संबंधी समस्याएं, अवसाद व शरीर का कोई भी भाग सुन्न होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह विटामिन मांस, मछली, अंडे, आलू व शकरकंद तथा सभी प्रकार के साबुत अनाजों में भी मिलता है।

मेटाबॉलिक सिस्टम के लिए विटामिन

फॉलिक एसिड, जिसे फॉलेट या फॉलासिन के नाम से भी जाना जाता है, विटामिनों के बी ग्रुप में से एक है और बी9 के नाम से भी जाना जाता है। आपके शरीर को इसकी आवश्यकता लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए होती है। यह कोशिका निर्माण और कोशिका वृद्धि के दौरान काफी उपयोगी माना जाता है। स्वस्थ रक्त कोशिका के निर्माण के लिए बच्चों और व्यस्कों में फॉलिक एसिड समान रूप से जरूरी होता है। साथ ही ये रक्तहीनता को रोकता है। फॉलिक एसिड हरी पत्तेदार सब्जियां, मटर, मक्का, फूलगोभी, हरी मिर्च, चुकंदर, बादाम, काजू, मूंगफली, अखरोट, तिल, फलियां, स्ट्राबेरी, केला, अनानास, पपीता, संतरे, रसबेरी और साबुत अनाज में पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें:- ये 10 भारतीय सब्जियां हैं प्रोटीन्स विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस

कोशकीय प्रक्रियाओं के लिए विटामिन

विटामिन बी 2 को रोइबोफ्लेविन के नाम से भी जाना जाता है। यह विटामिन शरीर की कोशिकीय प्रक्रियाओं के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। इसकी कमी से होंठ और मुंह सूखने लगते है। और इसका असर त्वचा, आंख और खून पर भी पड़ता है। दूध और दूध से बनाई गई चीजे जैसे- दही, पनीर, आदि के अलावा विटामिन बी 2 आपको केले, पॉपकॉर्न, बीन्‍स, अंडे आदि से मिल सकता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diet & Nutrition in Hindi

Read Next

कहीं आपके ब्रेड में तो नहीं हैं ये 5 हानिकारक तत्व, बना सकते हैं गंभीर बीमारियों का शिकार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version