जब आप गर्भवती होती हैं तो कैल्शियम आपके शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी मिनरल माना जाता है जो न केवल आपके बढ़ते भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक होता है बल्कि मां के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। दशकों से कैल्शियम स्वस्थ दांतों और हड्डियों के लिए जाना जाता है। लेकिन आज इस लेख में हम आपको माँ और बढ़ते भ्रूण के विकास में कैल्शियम के लाभ बता रहे हैं। जैसे ही कोई महिला गर्भधारण करती हैं, आपको डॉक्टर द्वारा अपने कैल्शियम सेवन को बढ़ाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह आपके बढ़ते भ्रूण के लिए ही आवश्यक नहीं है बल्कि आपके शरीर के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। मजबूत हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के कार्य के निर्माण में कैल्शियम एक अनिवार्य भूमिका निभाता है। साथ ही मां के गर्भ में भूर्ण के दांत, हड्डियों और मांसपेशियों का निर्माण हो रहा है इसलिए उनके विकास के लिए भी कैल्शियम बड़ी भूमिका निभाता है।
शिशु को कितनी मात्रा में होती है कैल्शियम की जरूरत?
भ्रूण अपने कैल्शियम की आवश्यकताओं को मां के आहार से प्राप्त करता है। ऐसे में जरूरी होता है कि मां अपनी डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ानी होती है। गर्भ के दौरान, भ्रूण को प्रतिदिन लगभग 30 ग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। दूसरी तिमाही के दौरान, भ्रूण को कैल्शियम के 50mg/प्रतिदिन दिन की आवश्यकता होती है। जबकि तीसरी तिमाही के दौरान, शिशु को प्रति दिन 250mg कैल्शियम की आवश्यकता होती है।
इसे भी पढ़ें: प्रसव को आसान बनाने में मददगार है हिप्नोबर्थिंग, गायनोकोलॉजिस्ट से जानें क्या है ये तकनीक
भ्रूण के लिए कैल्शियम के क्या लाभ हैं?
1. कैल्शियम शिशु की मांसपेशियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
2. इससे शिशु के दांत जन्म के साथ ही मजबूत होते हैं।
3. तंत्रिका तंत्र के विकास में मदद करता है।
4. यह शिशु के हदय विकास को भी विकसित करता है।
गर्भवती के लिए कितना लाभदायक है कैल्शियम?
1. रक्त के सामान्य थक्के में मदद करता है।
2. स्तन के दूध को बढ़ाने में मदद करता है।
3. बॉडी से फैट को कम करता है जिससे मोटापे का खतरा कम होता है।
4. तंत्रिका तंत्र के कामकाज को आसान और मजबूत बनाता है।
5. दिल की धड़कन को सामान्य रखता है और मजबूत बनाता है।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में असहनीय खुजली और बेचैनी हो सकती है कोलेस्टेसिस का संकेत, जानें खतरे और बचाव के तरीके
गर्भवती को कितना कैल्शियम लेना चाहिए?
1. 14 साल की उम्र से लेकर 18 साल की उम्र तक की युवतियों को 1300mg यानी, प्रति दिन 1.3 ग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है।
2. 19 वर्ष और उससे अधिक की गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है।
आपको यह ध्यान देने की आवश्यकता है कि शरीर एक निश्चित समय में केवल 500mg कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता रखता है। इसलिए एक निश्चित समय में केवल 500mg का सेवन करना ही बेहतर होता है। यदि आपकी दैनिक आवश्यकता 1000mg से कम है, तो आप इसे धीरे धीरे लें, एक बार में ही सेवन न करें।
Read More Article On Women's Health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version