इंसानों में बर्ड फ्लू को लेकर WHO की चेतावनी, कोरोना से भी ज्यादा तबाही मचा सकती है ये बीमारी

Bird Flu symptoms in Hindi: WHO के मुताबिक बर्फ फ्लू इंफेक्शन पक्षियों के अलावा स्तनधारी जीवों में देखने को मिला है।

Ashu Kumar Das
Written by: Ashu Kumar DasUpdated at: Feb 13, 2023 15:44 IST
इंसानों में बर्ड फ्लू को लेकर WHO की चेतावनी, कोरोना से भी ज्यादा तबाही मचा सकती है ये बीमारी

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Bird Flu symptoms in Hindi: कोरोना के बाद अब दुनियाभर के लिए बर्ड फ्लू नया खतरा बनकर उभरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ हफ्तों में बर्फ फ्लू इंफेक्शन पक्षियों के अलावा स्तनधारी जीवों (मिंक, ऑटर, लोमड़ी, सी लॉयन) में देखने को मिला है। जल्द ही बर्ड फ्लू इंसानों में भी फैल सकता है, क्योंकि मनुष्य भी एक स्तनधारी जीव है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगर वक्त रहते बर्ड फ्लू पर काबू नहीं पाया गया, तो ये दुनियाभर में कोरोना से भी बड़ी तबाही ला सकता है। बर्ड फ्लू एवियन (Bird) इन्फ्लूएंजा (Flu) टाइप ए वायरस के संक्रमण से होने वाली बीमारी है। 

बर्ड फ्लू मुख्य रूप से बत्तख, मुर्गी और समुद्री पक्षी को संक्रमित करता है। बर्ड फ्लू जैसी बीमारी मुर्गी, अंडे और बत्तखों के जरिए इंसानों में फैलती है। अब तक बर्ड फ्लू के 4 से ज्यादा लहर दुनियाभर में देखने को मिली है, जो काफी खतरनाक रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अलर्ट के बीच आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं बर्ड फ्लू के लक्षण और इससे बचाव के उपाय।

Bird_Flu_Corona

इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को बर्ड फ्लू संक्रमित करता है तो इसके लक्षण बहुत ही सामान्य हो सकते हैं। हालांकि कुछ मामलों में बर्ड फ्लू से संक्रमित व्यक्ति को आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ सकता है। सीडीसी के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को बर्ड फ्लू संक्रमित करता है तो उसमें निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं : 

  • खांसी
  • बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द
  • गले में खराश
  • सिर में दर्द
  • सांस लेने में परेशानी होना।

हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि किसी व्यक्ति को अगर बर्ड फ्लू संक्रमण हो चुका होता है तो उसे निमोनिया, किडनी और हृदय संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः सफदरजंग अस्पताल में हुई OPD की शुरुआत, अपॉइंटमेंट लेने के लिए फॉलो करना होगा ये प्रोसेस

कैसे करें बर्ड फ्लू से बचाव

बर्ड फ्लू को लेकर चेतावनी जारी करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डब्लूएचओ ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को जंगली जीव, जानवर या पक्षी मृत अवस्था में दिखाई देता है तो उसके पास जाने या उसे छूने से बचें। ऐसी स्थिति में स्थानीय अधिकारियों को संपर्क करें। अगर आप नॉनवेज का सेवन करते हैं तो इसे खाने से बचें। सीडीसी के मुताबिक बर्ड फ्लू से बचाव के लिए आप निम्नलिखित चीजों को फॉलो कर सकते हैं:

  • चिकन या नॉनवेज खाने से पहले उसकी अच्छे से सफाई करें। 
  • चिकन या किसी भी मीट की सफाई करते वक्त हाथों में ग्लबस पहनकर रखें।
  • हाफ फ्राई अंडे या कच्चे अंडों का सेवन करने से परहेज करें। 
  • किसी रेस्त्रां या खुले में चिकन, मटन या अंडे का सेवन करने बचें।
  • बर्तन और चिकन के संपर्क में आने वाली सभी चीजों को गर्म पानी से धोएं, ताकि सभी कीटाणु निकल जाएं।

Pic Credit: Freepik.com

 

 

 

 

Disclaimer