Amla vs Goji Berries: आंवला और गोजी बेरीज में कौन है ज्यादा हेल्दी?

गोजी बेरी और आंवला स्वाद में खट्टे होते हैं। एक्सपर्ट से जानते हैं दोनों में कौन (Amla vs Goji Berries) सा है सबसे बेहतर?  
  • SHARE
  • FOLLOW
Amla vs Goji Berries: आंवला और गोजी बेरीज में कौन है ज्यादा हेल्दी?

आंवला का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन हम में से कई लोगों का झुकाव ऐसी चीजों पर ज्यादा रहता है, जो रेयर या फिर महंगा मिले। इन्ही में से है गोजी बेरीज। अगर आप कभी हिमालय के क्षेत्र गए होंगे, तो गोजी बेरी (Goji Berries) का सेवन जरूर किया होगा। इसके अलावा कई सुपर मार्केट्स में आपको गोजी बेरीज मिल जाएगा। हम में से कुछ लोग आंवला की तुलना में गोजी बेरी के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसका कारण इसका रंग और इसकी कीमत है। क्योंकि हम अधिक कीमती चीज को ज्यादा फायदेमंद (Goji Berries Vs Amla) मान लेते हैं। 

गोजी बेरी और आंवला की तुलना (Goji Berries Vs Amla) करते हुए डायटीशियन पूजा माखीजा ने अपने पोस्ट में लिखा, "बताती हैं गोजी बेरी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें एंटी-एजिंग गुण से लेकर ग्लूकोज को रेग्यूलाइज करने का गुण है। साथ ही (Are goji berries good for immune system?) इम्यून पावर को भी बूस्ट कर सकता है। लेकिन हमारे पास गोजी बेरीज का बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध है, जो बहुत सी किफायदी भी है। इस बेहतरीन ऑप्शन का नाम है आंवला।" आगे उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि "मैंने कई रिसर्च किए हैं। इन रिसर्च के मुताबिक, आंवला में गोजी बेरी की तुलना में 5 गुणा अधिक विटामिन सी होता है। साथ ही इसमें अन्य चीजों से करीब 200 गुणा अधिक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद है।" चलिए एक बार नजर डालते हैं इनके न्यूट्रिएंट्स वैल्यू (Amla and Goji Berries Nutrient Value) पर -

100 ग्राम गोजी बेरी में न्यूट्रिएंट्स वैल्यू (Nutrients Value in Goji Berry)

  • विटामिन सी - 48 Mg
  • आयरन - 6.80 Mg
  • प्रोटीन - 7.50 ग्राम
  • फाइबर- 13 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट-77.06 ग्राम

100 ग्राम आंवला में मौजूद न्यूट्रिएंट्स वैल्यू (Nutrient value of Indian gooseberry)

  • विटामिन सी - 300 Mg
  • आयरन - 0.9 Mg
  • प्रोटीन - 1 ग्राम
  • डायट्री फाइबर- 5 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट - 10 ग्राम

आंवला खाने के फायदे (Indian Goosberry Benefits)

वीडियो में पूजा माखीजा बताती हैं कि आंवला कई चीजों का बेहतरीन ऑप्शन है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। पेट की समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता है, यूटीआई की समस्याओं को दूर कर सकता है। यह लिवर, लंग्स और हार्ट (Is Amla bad for liver?) हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें गोजी बेरी की तुलना में 5 गुणा अधिक विटामिन सी मौजूद होता है।  इससे आप क्लियर हो गए होंगे कि दोनों में से कौन विनर है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by PM | Nutritionist (@poojamakhija)

आपको बता दें कि आंवला को ही अंग्रेजी में Indian gooseberry (Is Amla and Indian gooseberry the same?) कहा जाता है।इसके अलावा आंवला के अन्य कई फायदे हैं। जैसे-

  • इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार
  • आंखों की रोशनी को करे तेज
  • बालों के लिए बेहतर
  • स्किन को करे बेदाग
  • ब्लड को करे साफ इत्यादि

गोजी बेरी के फायदे (Goji Berry Benefits)

गोजी बेरी लाल रंग का एक छोटा सा फल होता है। चीन में मुख्य रूप से गोजी बेरी पाया जाता है। इसके अलावा भारत के हिमालय के निचले हिस्सों में इसकी पैदावर की जाती है। गोजी बेरी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, लिपिड फैट, आयरन, कैलिशियम, विटामिन सी, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से पाए जाते हैं। गोजी बेरी के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। जैसे-

  • आंखों को सुरक्षित रखने में मददगार
  • शरीर को दे इंस्टेंट उर्जा
  • एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर
  • हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर
  • डायटीबिटज रोगियों के लिए बेहतर
  • ट्यूमर से करे बचाव
  • वजन घटाने में असरदार

ध्यान रखें कि यह एक तुलना है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि गोजी बेरी आपके लिए फायदेमंद नहीं है। इस बेरीज में भी कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, तो आपके सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। हालांकि, विटामिन सी की बात की जाए, तो आंवला को सबसे बेहतरीन ऑप्शन माना गया है।

Read More Article On Healthy Diet In Hindi

Read Next

चकोतरा (Grapefruit) खाने के फायदे और नुकसान

Disclaimer