Doctor Verified

कैंसर के इलाज के दौरान होने वाले कीमो कर्ल्स क्या हैं और इससे किस तरह बचाव किया जा सकता है?

What is Chemo Curls and How to Prevent: कैंसर के इलाज के दौरान लोगों को कीमो कर्ल्स की समस्या हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कैंसर के इलाज के दौरान होने वाले कीमो कर्ल्स क्या हैं और इससे किस तरह बचाव किया जा सकता है?

What is Chemo Curls and How to Prevent: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। अगर इस गंभीर बीमारी का समय रहते पता नहीं लगाया जाता है, तो मरीज की जान बचाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। कैंसर जितनी गंभीर बीमारी है, इसका इलाज भी उतना ही मुश्किल होता है। आप सभी ने कीमो थेरेपी के बारे में जरूर सुना होगा और आप यह भी जानते होंगे कि कीमो थेरेपी के कारण मरीज को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कीमोथेरेपी के कारण ही शरीर को होने वाले एक नुकसान "कीमो कर्ल्स" के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में पुख्ता जानकारी के लिए हमने डॉ. रमन नारंग, सीनियर कंसल्टेंट मेडिकल एवं हेमेटोलॉजी-ऑन्कोलॉजिस्ट, एंड्रोमेडा कैंसर अस्पताल, सोनीपत (Dr. Raman Narang, Snr Consultant Medical & Hematology-Oncologist, Andromeda Cancer Hospital, Sonipat) से बात की है।

कीमो कर्ल्स क्या है?- What are Chemo Curls

chemo curls

बता दें कि कीमो कर्ल्स की समस्या कीमोथेरेपी का एक आम साइड इफेक्ट है। इस कारण मरीज के बाल घुंघराले या अलग रंग के साथ उगते हैं। बता दें कि यह समस्या आमतौर पर अस्थायी होती है और महीनों या एक साल के अंदर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। आसान शब्दों में समझाएं, तो कीमोथेरेपी की वजह से कैंसर पेशेंट्स के बाल झड़ने लगते हैं। हालांकि, जब यह इलाज पूरा हो जाता है, तो धीरे-धीरे बाल वापस आने लगते हैं। बता दें कि अगर आपके बाल घुंघराले या अलग कलर के आ रहे हैं, तो आपको कीमो कर्ल्स की समस्या हुई है।  

कीमो कर्ल क्यों होते हैं?- Why do Chemo Curls Occur

कीमोथेरेपी शरीर में तेजी से बढ़ने वाले कैंसर सेल्स को रोकती है। ऐसे में बालों के रोम (hair follicles) पर भी बुरा असर होता है। हालांकि, ट्रीटमेंट खत्म होने के बाद जब हेयर फॉलिकल्स ठीक हो जाते हैं, तो बालों की ग्रोथ में अस्थायी बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में कुछ रोगियों में टाइट कर्ल की समस्या होती है और कुछ लोगों को बालों की मोटाई, रंग या वृद्धि पैटर्न में बदलाव महसूस हो सकता है। आमतौर पर यह समस्या कुछ महीनों में ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह स्थिति ठीक होने में कई साल भी लग सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- क्या कीमोथेरेपी के दौरान वजन बढ़ना सामान्य है? डॉक्टर से जानें 

क्या कीमो कर्ल को रोका जा सकता है?- Can Chemo Curls be Prevented

डॉ. रमन नारंग क्योंकि, बालों में होने वाले बदलाव ट्रीटमेंट प्रोसेस का हिस्सा हैं, इसलिए कीमो कर्ल को पूरी तरह से रोकना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि, कुछ स्टेप्स की मदद से बालों को हेल्दी बनाने की कोशिश की जा सकती है।

1. हेयर प्रोडक्ट्स पर दें ध्यान- बालों के सूखेपन और घुंघरालेपन को रोकने के लिए आप हल्के, सल्फेट-मुक्त शैंपू और मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. हीट स्टाइलिंग से बचें - आपको बालों में ब्लो ड्रायर और स्ट्रेटनर जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे बालों को होने वाले डैमेज से बचाया जा सकता है।

3. नियमित स्कैल्प मसाज करें - अगर आप कीमो कर्ल्स की समस्या को सुधारना चाहते हैं, तो कुछ प्राकृतिक तेलों (जैसे नारियल या आर्गन तेल) से स्कैल्प की मालिश कर सकते हैं। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाती है और बालों को मजबूती मिलती है।

4. डाइट पर ध्यान दें - अगर आप बालों का ख्याल रखना चाहते हैं, तो डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप प्रोटीन, बायोटिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार का सेवन कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- कैंसर के इलाज के दौरान आंखों पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

आप ऊपर बताई टिप्स की मदद से कीमो कर्ल्स की समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं। हालांकि, यह स्थिति कितने समय में ठीक होगी, इस बात की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती है।  

Read Next

भारत में क्यों बढ़ता जा रहा है कैंसर का प्रकोप? डॉक्टर बता रहे हैं इसके कारण और रोकने के उपाय

Disclaimer