
हम दिन भर नौकरी करते हैं। खूब कमाते हैं। अगर नहीं कमा पाते तो वह खुद के लिए थोड़ा समय। खुद को पैंपर करने का टाइम नहीं निकाल पाते। खुद का तनाव कम नहीं कर पाते। लेकिन यह सब बुलबुला स्नान (Bubble bath) से संभव है। अब तक आपने फिल्मों में हिरो या हिरोइन को बबल बाथ लेते हुए देखा होगा। लेकिन ये आप भी कर सकते हैं। बबल बाथ से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। तो वहीं, बबल बाथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। जब भी नहाने की बात आती है तो हिंदुस्तान में लड़कियों को जल्दी नहाने की सलाह दी जाती है। कहावतें गढ़ी गई हैं। यही वजह है कि लड़कियों की मेंटल हेल्थ किसी के लिए हेल्थ का मुद्दा नहीं है। यह बबल बाथ एक तरह से खुद के साथ समय बिताने का, खुद को प्यार करने का स्नान है। आज हम बात करेंगे कि बबल बाथ से हमारे शरीर को क्या फायदे होते हैं।
इस पेज पर:-

बबल बाथ के स्वास्थ्य लाभ (Benefits of bubble bath)
तनाव करे दूर
बबल बाथ में पानी के बुलबुले शरीर पर एक गुदगुदी से मचा देते हैं। इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी डालने से मन को शांति मिलती है। दिन भर की भागदौड़ के बाद रात को जब व्यक्ति थका मांदा घर आता है तो बुलबुला स्नान करने से उसके मन को बहुत शांति मिलती है। मन को शांति मिलती है। यह स्नान नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचाता है।
त्वचा की समस्याओं को करे दूर
बबल बाथ त्वचा संबंधी परेशानियां जैसे एक्जीमा, मुहांसे, खुजली, खाज आदि को दूर रखता है। नेशनल एक्जिमा एसोसिएशन ने बबल बाथ के लिए सोक एंड सील (Soak and seal) मेथेड के बारे में बताया है। इस मैथेड से नहाते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही एक अच्छा क्लींजर लें। नहाने के बाद शरीर को मॉश्चराइज करें। इस तरह बबल बाथ त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें : Stream Bath: स्टीम बाथ से शरीर को मिलते हैं ये 7 फायदे, लेकिन गलत तरीके से नहाने पर हो सकते हैं ये 6 नुकसान

शरीर में रक्त संचार को करता है ठीक
बबल बाथ शरीर में रक्त संचार को ठीक रखता है। बबल बाथ करते समय उसमें थोड़ा गुनगुना पानी मिला लें। गुनगुने पानी से शरीर में ठहरा रक्त का संचार बेहतर तरीके से होने लगता है। तो वहीं, दिल से जुड़ी बीमारियां भी उससे ठीक होने लगती हैं। दरअसल बबल बाथ करने से जब दिमाग शांत होता है तो शरीर के कई रोग शांत हो जाते हैं। नहाने से रक्त में ऑक्सीजन का लेवल ठीक रहता है। क्योंकि ऐसा करने से हम ज्यादा रिलैक्स होते हैं और ज्यादा सांसे लेते हैं।
इसे भी पढ़ें : शरीर की गंदगी निकालने, निखार और चमक पाने के लिए मिट्टी से करें अपना फुल बॉडी डिटॉक्स, जानें 3 स्टेप्स और फायदे
मांसपेशियों के दर्द से दिलाए निजात
बबल बाथ में सेंधा नमक (epsom salts) मिलाने से मांसपेशियों के दर्द से निजात मिलती है। नहाने से ब्लड का सर्कुलेशन ठीक होता है। तो वहीं, दिन भर की थकान मिटाने के लिए जब हम थोड़ा समय निकालकर खुद को दे रहे होते हैं। बात टब में गोते लगा रहे होते हैं तो उससे मांसपेशियों रिलैक्स होती हैं। मांसपेशियों के रिलैक्स होने से चिंता, तनाव जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं। दिन भर के काम के बीच और लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर की मांसपेशियां तंग होने लगती हैं जिससे इन्हें आराम दिलाना जरूरी है। तभी कोई व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ रहकर काम कर सकता है।
अनिद्रा को भगाए
बब्ब्ल बाथ से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। नहाने के बाद मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। दिन भर की थकान दूर होती है। बबल बाथ से आपको खुशी मिलती है। जिससे दिमाग शांत होता है। विज्ञान ने वैसे भी साबित कर दिया है कि नहाने से नींद अच्छी आती है। शरीर हल्का महसूस करता है। तो अगर आप भी ऐसी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो बबल बाथ आज से ही शुरू कर दें।
आपने स्टीम बाथ के बारे में सुना होगा वैसे ही बबल बाथ होती है। जिसमें पानी के बुलबुले ज्यादा होते ज्यादा होते हैं। इस बबल बाथ से मानसिक शांति मिलती है। जिस कारण शरीर के कई रोग दूर रहते हैं।
Read More Article On Mind and Body In Hindi
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version