जानें क्या होते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स और शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं ये

आपने अक्सर एंटीऑक्सीडेंट्स का नाम सुना होगा और ये भी जानते होंगे कि एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट्स क्या होते हैं और कैसे काम करते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें क्या होते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स और शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं ये


आपने अक्सर एंटीऑक्सीडेंट्स का नाम सुना होगा और ये भी जानते होंगे कि एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट्स क्या होते हैं और कैसे काम करते हैं? कौन से आहार हैं एंटीऑक्सीडेंट्स के सबसे अच्छे स्रोत और इनकी कमी से आपके शरीर को किन रोगों और परेशानियों का खतरा होता है? आइए हम आपको बताते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब।

क्या होते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स

आपको पता है कि हमारा शरीर कोशिकाओं यानी टिशूज से बना है। इन टिशूज में ऑक्सिडेशन की प्रक्रिया होती रहती है। ऑक्सिडेशन सेल्स में होने वाला एक तरह का चेन रिएक्शन है, जिससे कोशिकाएं डैमेज हो जाती हैं या कई बार नष्ट हो जाती हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स ऐसे केमिकल होते हैं, जो सेल्स में होने वाले ऑक्सिडेशन को रोकते हैं। इसलिए इनका सेवन बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:- प्‍लास्टिक पैक्‍ड फूड सेहत के लिए है हानिकारक, ध्‍यान रखें ये 7 बातें

फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स

एक और शब्द आप अक्सर सुनते होंगे, फ्री रेडिकल्स। फ्री रेडिकल्स मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया के दौरान शरीर में लगातार बनते रहते हैं। अगर शरीर में पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट्स न हों, तो फ्री रेडिकल्स शरीर को पूरी तरह नष्ट कर सकते हैं। हालांकि यह जान लेना जरूरी है कि शरीर के लिए हानिकारक होते हुए भी शरीर की कई प्रक्रियाओं के लिए फ्री रेडिकल्स जरूरी हैं। हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम इन फ्री रेडिकल्स का इस्तेमाल बैक्टीरिया को मारने के लिए करता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्री रेडिकल्स की मात्रा को बैलेंस रखना पड़ता है।

क्या हैं एंटीऑक्सीडेंट्स के स्रोत

एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे जीवित रहने के लिए जरूरी हैं। हमारा शरीर कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे- सेल्युलर एंटीऑक्सीडेंट ग्लूथाथियॉन, खुद बनाता है जबकि ज्यादातर एंटीऑक्सीडेंट्स हमें खाने-पीने की वस्तुओं के द्वारा मिलते हैं। पेड़, पौधों और जानवरों में उनके लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स का निर्माण उनके शरीर में ही होता है, इसलिए उन्हें बाहर से इसे लेने की जरूरत नहीं होती है। मजेदार बात ये है कि हम इंसानों को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए इन्हीं पेड़-पौधों और जानवरों पर निर्भर होना पड़ता है। फलों और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा सबसे ज्यादा होती है जबकि मांस, मछली में भी इसकी थोड़ी मात्रा होती है।

इसे भी पढ़ें:- ये 10 भारतीय सब्जियां हैं प्रोटीन्स विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस

एंटीऑक्सीडेंट्स के बेहतरीन स्रोत

  • नींबू एंटीऑक्‍सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत है। नींबू में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट आपके स्‍वास्‍थ्‍य, बालों और त्‍वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म कर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
  • नट्स यानी सूखे मेवे विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत हैं, जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट है। नट्स में बादाम, अखरोट, पिस्‍ता, काजू आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट्स का सबसे बेहतरीन स्रोत है। इसमें विटामिन सी और सेलेनियम पाया जाता है।
  • अंडे में मौजूद विटामिन ई ऑक्‍सीकरण प्रक्रिया को समाप्‍त करने के लिए आवश्‍यक होता है।
  • मछली में सेलेनियम भरपूर पाया जाता है, जो कि एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है।
  • ब्राउन राइस में पॉलीफिनॉल नामक शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट होता है। ब्राउन राइस में कैलारी की मात्रा बहुत कम होती है और यह ग्‍लूटन फ्री होता है।
  • बीन्‍स में सिस्‍टीन नामक एंटी-ऑक्‍सीडेंट पाया जाता है।
  • केला एंटीऑक्‍सीडेंट का सबसे अच्‍छा स्रोत है। पके केले में कच्चे केले से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diet & Nutrition in Hindi

Read Next

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version