
उम्र बढ़ने के साथ वजन बढ़ना (Weight Gain)भी स्वाभाविक है, लेकिन इसके पीछे क्या कारण होते हैं और कैसे आप 40 के बाद वजन बढ़ने को रोक सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उम्र के साथ वजन बढ़ने के कारण और वजन घटाने के उपाय (Weight Loss Tips)। <
आजकल वजन कम करने को लेकर बहुत से लोग संघर्ष करते हैं क्योंकि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, तो आप माटापे के शिकार भी होने लगते हैं। मोटापा अपने आप में कई बीमारियों का एक बड़ा कारण है, जो कई बीमारियों को न्योता देता है। इसलिए यह जरूरी होता है कि आप उम्र के साथ अपने वजन को कंट्रोल कर लें।
स्वीडन में कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नए शोध ने खुलासा किया है कि जब व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, तो उस दौरान फैट टिश्यु में लिपिट का उत्पादन कम हो जाता है और वजन आसानी से बढ़ जाता है। भले ही आप पहले से कम खाना खा रहे हों या आप व्यायाम भी करते हों। यह अध्ययन नेचर मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ।
कैसे किया गया अध्ययन?
वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन को 13 वर्ष की अवधी में पूरा किया, जिसमें कि अध्ययन के दौरान उन्होंने 54 पुरुषों और महिलाओं में फैट सेल्स का अध्ययन किया। इसमें सभी विषयों, वजन अधिक हो या कम हो, फैट टिश्यु में लिपिड का उत्पादन में कमी देखी गई, यह वह दर है जिस पर फैट सेल्स में लिपिड (फैट) को हटा दिया जाता है और स्टोर किया जाता है। उप्साला विश्वविद्यालय और फ्रांस में यूनिवर्सिटी ऑफ लियोन के शोधकर्ताओं के अनुसार, जिन लोगों नें कम कैलोरी खाने वालों ने औसतन 20 प्रतिशत वजन कम किया।
उम्र बढ़ने के साथ क्यों बढ़ता है वजन? (Reason Of Weight Gain)
महिलाओं और पुरूषों दोनों में ही उम्र बढ़ने के साथ वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं-
फैट टिश्यु में लिपिड उत्पादन की कमी
अध्ययनों से पता चलता है उम्र बढ़ने के साथ आपके शरीर में फैट टिश्यु में लिपिड उत्पादन की कमी आपके शरीर में चर्बी बढ़ने या वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण है।
कैलोरीज की खपत में वृद्धि
उम्र बढ़ने के साथ आपका शरीर कैलोरी का उपयोग कई तरीकों से करने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति अपना खानपान भी पहले के समान ही रखने की कोशिश करता है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ आपका शरीर पहले के समान या वयस्क के समान कैलोरी ग्रहण नहीं कर पाता, जो कि वजन बढ़ने के कारणों में से एक है।
इसे भी पढें: 5 वजन को तेजी से कम करती है छोटी सी लौंग, जानें कैसे करें इस्तेमाल
मेटाबॉलिज्म दर घटना
40-50 की एक उम्र के बाद आपके मेटाबॉल्जिम में काफी उतार-चढा़व आता है। बढ़ती उम्र में अधिकतर लोगों में मेटाबॉलिज्म दर घटने लगती है, जिसकी वजह से आपका वजन या चर्बी बढनें लगती है।
हार्मोंस का असंतुलन
उम्र के साथ आपके शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिनकी वजह से आपकी वजन बढ़ सकता है। पुरूषों के शरीर में टेस्टोरेटॉन के स्राव कम होने से शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ने लगती है। वहीं महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन के असंतुलन के कारण वजन बढ़ता है।
इसे भी पढें: 5 चीजों से बनी ये Weight Loss Drink तेजी से घटाएगी वजन और पेट की चर्बी, जानें बनाने का तरीका तरीका
40 की उम्र के बाद वजन घटाने के लिए टिप्स (Weight Loss Tips After 40)
- उम्र के साथ वजन बढ़ने को रोकने और अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने खानपान में बदलाव करें। यानि कि डाइट में कम कैलोरी को शामिल करें।
- रात को कम यानि हल्का खाना खाएं और खाने के बाद थोड़ा टहलें जरूर। कोशिश करें कि बच्चे की तरह बार-बार खाने की आदत से बचें। क्योंकि इस उम्र में आपको बार-बार भूख लगने लगती है।
- नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
- इसके अलावा, अपनी डाइट में कुछ जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फल-सब्जियों को शामिल करें।
Read More Article On Weight Management In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।