कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन कुछ लडके बहुत पतले-दुबले होते हैं। कुछ लोगों का वज़न सामान्य से भी कम होता हैं जिसके कारण उनको कई दिक्कतों का सामना करना पडता है। वजन बढाने के लिए लडके कई प्रकार के नुस्खे अपनाते हैं।दवाइयों का प्रयोग करके अगर वजन को बढाया जाए तो उसके साइड-इफेक्ट शरीर पर पडते हैं। इसलिए खान-पान में बदलाव करके वजन बढाने का तरीका सबसे कारगर होता है। डाइट-प्लान बनाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि उसमें पर्याप्त मात्रा में पोषण तत्व मौजूद हैं या नहीं। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन-कौन से आहार हैं जो कि लडकों के लिए वजन बढाने में कारगर हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: जिम जाने से पहले और बाद रहेगी ये डाइट तो मिलेगा दोगुना फायदा
वजन बढाने वाले आहार
डेयरी के उत्पाद
दूध और डेयरी के अन्य खाद्य-पदार्थों में कैलोरी की ज्यादा मात्रा होती है। लंच और डिनर के साथ मिल्क शेक, मलाईयुक्त दूध और चॉकलेट का प्रयोग करने से शरीर को अतिरिक्त मात्रा में कैलोरी, वसा और पोषक तत्व मिलते हैं जिनसे मोटापा बढता है। दूध को गर्म करके अनाज के साथ पीने से शरीर में कैलोरी और वसा बढती है। लंच और डिनर के बाद दही और आइसक्रीम को डेजर्ट की तरह प्रयोग करना चाहिए। पनीर और मक्खन को आलू और अंडे के साथ मिलाकर खाना चाहिए। इससे लडकों का वजन आसानी से बढेगा।
मांस
मांस में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और वसा होती है। मांस जैसे- रेड मीट, चिकेन और मछली को लंच और डिनर में शामिल करना चाहिए। मछली में ओमेगा-3 फैट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो वजन को बहुत तेजी से बढाता है। इसके अलावा मांस को फास्ट फूड और जंक फूड में मिलाकर भी खाया जा सकता है। मछली या मांस को तलकर सैंडविच में डालकर खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: डाइटिंग के दौरान कितनी चीनी खा सकते हैं, जानें इस डाइट चार्ट में
टॉप स्टोरीज़
अंडा
लडकों को अंडा खाने में कोई दिक्कत नही आती है। अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन और प्रोटीन होता है। इसे खाने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। अंडे का प्रयोग ब्रेकफास्ट में दूध और जूस के साथ किया जा सकता है। इसके अलाव अंडे को काटकर सैंडविच और बर्गर में डालकर भी खाया जा सकता है।
जंक फूड
फास्ट फूड और जंक फूड मोटापा बढाने में बहुत सहयोग देते हैं। जंकफूड में अतिरिक्त वसा और कैलोरी होती है। जंक फूड का प्रयोग लडके दिन में कई बार कर सकते हैं। जंक फूड और स्नैक्स को हर जगह पर खाया जा सकता है।
मूंगफली
मूंगफली स्वस्थ आहार का बेहतर विकल्प है। इसमें ज्यादा मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है। लडके मूंगफली को हर प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। लंच और डिनर के बाद भी मूंगफली खाया जा सकता है। इसके प्रयोग से पेट तो नही भरता लेकिन शरीर को ज्यादा मात्रा में कैलोरी और वसा मिलती है।
साबुत अनाज
लडकों को मोटापा बढाने के लिए साबुत अनाज जैसे- गेहूं, जौ, पास्ता, ब्राउन चावल आदि का प्रयोग करना चाहिए। साबुत अनाज में पिसे हुए अनाज की तुलना में ज्यादा कैलोरी और विटामिन होता है। दूध के अन्य उत्पाद के साथ साबुत अनाज का प्रयोग किया जा सकता है।
मोटापा बढाने के संतुलित भोजन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ज्यादा खाने से बचना चाहिए। कही ऐसा न हो जाए कि मोटापा बढाने के चक्कर में आप ज्यादा खा लें और आपको कई बीमारियां और कब्ज की समस्या शुरू हो जाए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Weight Management in Hindi