
कॉलरबोन (क्लेविकल) एक ऐसी हड्डी होती है, जो ब्रेस्टबोन को कंधे से जोड़ती है। ये मजबूत और 'S' आकार का होता है पर वजन बढ़ने से ये आकार छिप जाता है।
बॉलिवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने ब्यूटी से ज्यादा फिटनेस गोल्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ाने को लेकर जब उन्हें लोग ट्रोल कर रहे थे, तब भी उन्होंने बेबाकी से ट्रोलर्स को जवाब दिया था। उनका कहना था कि ''मोटा होना उन्हें थोड़ा भी परेशान नहीं करता है लेकिन वह चाहती हैं कि ऐसी ट्रोलिंग सिर्फ सेलिब्रिटीज के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए हो''। लेकिन डिलिवरी के कुछ ही दिनों बाद देखा गया कि उन्होंने वेट लॉस किया और फिर पहले की ही तरह फिट हो गई। हालही में उन्होंने इंस्टा पर अपनी एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की और अपने कॉलर बोन के बारे में जिक्र किया। इस फोटो में नेहा की कॉलर बोन वेल डिफाइन और वेल शेप्ड नजर आ रही है।
हम में से कई लोग ऐसे ही कॉलर बोन्स की चाहत रखते हैं, पर कई वजहों से इन्हें पा नहीं पाते। वहीं कॉलर बोन हमारी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकते हैं। अच्छी तरह से विकसित कॉलर बोन कई ड्रेसज में आपको शानदार दिखने में मदद कर सकते हैं, क्योंकि यह कंधों में मांसपेशियों को एक आकार देते हैं। वहीं ज्यादातर लोगों में वजन बढ़ने के कारण उनके ये कॉलर छिप जाते हैं। वहीं इसके डिफाइन या उभरता हुआ सा दिखाने के लिए आपको अपने ऊपरी शरीर के वजन को कम करके, इस हड्डी के उभार में कुछ मेहनत करनी होगी। तो ऐसे में हम आपके के लिए कुछ ऐसे टिप्स लाएं हैं, जिनकी मदद से आप एक परफेक्ट वेल शेप्ड कॉलर बोन पा सकते हैं।
पुश-अप्स करें
आप हर सुबह पुश-अप का एक सेट करके अपने कॉलर बोन की परिभाषा ला सकते हैं। यह कदम आपके ट्राइसेप्स, कंधों और ऊपरी पीठ की मांसपेशियों को मजबूत और टोंड और शेप-अप कंधों को देगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि वजन बढ़ने के कारण ही अक्सर लोगों के कॉलर बोन्स दिखते ही नहीं है। बहुत से लोग शरीर से तो पतले होते हैं पर फिर भी उनके कोलर बोन्स अच्छे से दिखते नहीं है। ऐसे में हमें ये समझना है कि कैसे हम शरीर के इन खास हिस्से का वजन कम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का अनोखा वर्कआउट, वीडियो किया शेयर
30-45 मिनट तक की वॉकिंग
रोज सुबह 30-45 मिनट तक टहलना या दौड़ना आपको ऊपरी शरीर का वजन कम करने और कॉलर बोन की परिभाषा बढ़ाने में मदद कर सकता है। वॉक करने वाला काम थोड़ा स्लो प्रोसेस हो सकता है पर ये धीरे-धीरे ही सही आपकी मदद कर सकता है। वहीं दौड़ना भी इसमें आपकी मदद कर सकता है। जब आप दौड़ते हैं तो मांसपेशियों से फैट पिघलने लगता है। वहीं गले की मांसपेशी बहुत ही नाजूक होती है, जहां से फैट कम करना बेहद मुश्किल काम होता है।
स्विमिंग
अपने कॉलरबोन के आकार को बढ़ाने के लिए तैराकी यानी कि स्विमिंग भी बहुत प्रभावी हो सकती है। कॉलरबोन लुक देने के लिए हर दिन आपको स्विमिंग करना होगा। ये आपके कंधों के आसपास की चर्बी को कम करता है और छाती की मांसपेशियों को फैलाती है। इस तरह वजन कम होने पर छाती की मांसपेशियां कंधे से जुड़ती हुई ए.स शेप बना लेती हैं। फिर जब भी आप को डिनेक ड्रेस या ब्लाउज पहनेंगी तो ये आपको एक सेक्सी और ग्लेमरस लुक देगी।
सेतुबंधासन या पुल पोज योगा
सेतुबंधासन या पुल पोज करना आपके कंधों और छाती की मांसपेशियों को खींचने का एक शानदार तरीका हो सकता है। योग मुद्रा आपको अपने कंधों और बाहों से फ्लेब को कम करने में भी मदद करेगी। वहीं इसे करने के कई और फायदे भी हैं। ये पीठ की मासपेशियों को मजबूत बनाता हैं और पीठ को आराम देता हैं। इसके अलावा पीठ, छाती व गर्दन में अच्छा खिंचाव पैदा करता है। सेतुबंधासन करने का सबसे खास लाभ ये है कि ये मन को चिंतामुक्त करता है और तनाव करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi Birthday: 'डांस क्वीन' नोरा फतेही कैसे हैं इतनी फिट और फाइन, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट
शोल्डर श्रग एक्सरसाइज
शोल्डर श्रग एक साधारण चेस्ट एक्सरसाइज है, जिसे आप अपने कॉलरबोन को परिभाषित करने के लिए कर सकते हैं। वे आपके ट्रेपेजियस की मांसपेशियों पर काम करते हैं। इसे करने के लिए अपने कंधों को ऊपर उठाएं और 5-6 सेकंड तक ऐसे ही थम जाएं। उसके बाद आराम करें और इसे 15 बार दोहराएं। इस तरह आप इसे कुछ दिनों तक करेंगे तो आपको एक वेल शेप्ड कॉलर बोन मिलने में मदद मिलेगी। तो आप समझ ही गए होंगे कि नेहा धूपिया ने कितनी महनत की होगी इस तरह वेल शेप्ड कॉलर बोन पाने में।
Read more articles on Exercise-Fitness in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।