कैंसर को दवा से जल्दी सही करता है विटामिन डी थैरेपी, जानें कैसे?

विटामिन डी एक ऐसा तत्व है जिसकी शरीर को भारी मात्रा में जरूरत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कैंसर को दवा से जल्दी सही करता है विटामिन डी थैरेपी, जानें कैसे?


विटामिन डी एक ऐसा तत्व है जिसकी शरीर को भारी मात्रा में जरूरत होती है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने से हमारा शरीर कई बीमारियां की चपेट में आ जाता है। हाल ही में हुए शोध में साफ हुआ है कि अगर व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की भरपूर मात्रा है तो वह कैंसर और डायबिटीज जैसे गंभीर रोगों से बच सकता है। इसलिए डॉक्टर सभी को यह सलाह देते हैं रोजाना सुबह की धूप जरूर लें। यू एस में हुई स्टडी में बताया गया है कि विटामिन डी थैरेपी कैंसर का पक्का इलाज कर सकती है। 

विटामिन डी वसा में घुलनशील विटामिन है। यह कैल्शियम के अवशोषण, न्यूरोमस्कुलर फंक्शनिंग, प्रतिरक्षा प्रणाली के सही तरीके से काम करने, हड्डियों और कोशिकाओं के विकास और नियंत्रण तथा शरीर के अंगों से सूजन को हटाने संबंधी कई कार्यों में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी की कमी कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं भी जन्म दे सकती है। ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिनमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है।

विटामिन डी की कमी के लक्षण

  • हड्डियों में दर्द होना।
  • मांशपेशियों में कमजोरी महसूस होना।
  • थकान और कमजोरी महसूस होना।
  • जरुरत से ज्यादा नींद आना।
  • हमेशा डिप्रेशन में होने जैसा महसूस होना। 
  • शरीर की तुलना में सर से अधिक पसीना आना।
  • बार-बार इन्फेक्शन होना।
  • सांस लेने में दिक्कत होना, आदि।

इसे भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज ही नहीं, इन 5 रोगों से भी छुटकारा दिलाता है ये पौधा

इन आहारों का करें सेवन

  • विभिन्‍न प्रकार की मछली जैसे सालमोन और ट्यूना 'विटामिन डी' की उच्‍च स्रोत होती हैं। सालमोन विटामिन डी की हमारी रोजाना जरूरत का एक तिहाई हिस्‍सा पूरा करने के लिए काफी होती है।
  • दूध विटामिन डी का एक और महान स्रोत है। हमें दिन भर में जितना विटामिन डी चाहिए होता है, उसका 20 फीसदी हिस्‍सा दूध पूरा कर देता है। जबकि अनफॉर्टफाइड डेयरी उत्‍पादों में आमतौर पर विटामिन डी कम मात्रा में पाया जाता है।
  • अंडों को स्‍वस्‍थ भोजन माना जाता है, जो विटामिन डी से भरपूर होते हैं। हालांकि विटामिन डी ज्‍यादा अंडे की जर्दी में पाया जाता है। लेकिन फिर भी हमें इसको पूरा खाना चाहिए। अंडे का सफेद हिस्‍सा खाने से विटामिन डी की पर्याप्‍त आपूर्ति नहीं होती।

इसे भी पढ़ें : दिमाग के लिए घातक हैं आपकी ये 5 आदतें, बनती हैं मानसिक रोगों का कारण

  • दूध की तरह ही संतरे का रस भी विटामिन डी से भरपूर होता है। कई स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का मानना है कि विटामिन डी से स्वास्थ्य में जल्‍दी सुधार कर सकते हैं। इसके लिए वे आपको संतरे के जूस को अपने आहार का हिस्‍सा बनाना चाहिए।
  • अनाज विटामिन डी का समृद्ध स्रोत है। विटामिन डी की पूर्ति के लिए नाश्ते से दृढ़ अनाज शामिल कर आप अपने दिन की शुरुआत अच्‍छे से कर सकते है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles on Health News in Hindi

Read Next

अरुण जेटली ने करवाया किडनी ट्रांसप्लांट, जानिए क्यों पड़ती है इसकी जरूरत

Disclaimer