
विद्युत जामवाल बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो भले ही फिल्मों में कम नजर आते हों लेकिन वह अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।
विद्युत जामवाल बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो भले ही फिल्मों में कम नजर आते हों लेकिन वह अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। विद्युत जामवाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं जिसके चलते खासकर युवाओं में उनकी पकड़ बरकरार है। विद्युत जामवाल का मानना है कि बॉडी बनाना केवल हार्ड ट्रेनिंग नहीं है। इसके लिए आपको सही तरीके से डाइट भी लेने की जरूर होती है। विद्युत फिट रहने के लिए स्वीमिंग, साइक्लिंग, रनिंग और अन्य एक्सरसाइज करते हैं। आज हम आपको इस फिट एक्टर की फिटनेस के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप जान सकेंगे कि विद्युत सुबह से लेकर शाम तक कैसी डाइट लेते हैं और कैसी वर्कआउट करते हैं।
इसे भी पढ़ें : बॉडी बिल्डिंग में व्हे प्रोटीन लेना हो सकता है खतरनाक, ये हैं 5 साइड इफेक्ट
शायद आपको पता न हो लेकिन विद्युत ने तीन साल की छोटी उम्र से ही मार्शल आर्ट की पुरानी फॉर्म कलारीपयट्टु सीखना शुरू कर दिया था। वे नेशनल लेवल के जिमनास्ट रह चुके हैं। वे रोजाना 6 घंटे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते हैं। तीन घंटे सुबह और 3 घंटे शाम। फिल्म 'फोर्स' हो या 'कमांडो', उनकी इमेज एक्शन हीरो की बन गई है। शानदार फिजिक के कारण वह यंगस्टर्स के लिए आइकन बन गए हैं। वह कई इंटरव्यू में कहते सुने गए हैं 'मेरे हिसाब से स्लिम-टोंड बॉडी ही फिटनेस नहीं है। आप कितने खुश हैं मेंटली कितने फिट हैं, यह सबसे जरूरी है। 8 पैक्स वाला व्यक्ति अगर ना़खुश है तो मैं उसे अनफिट ही मानूंगा। कहने का मतलब यह है कि फिटनेस का मतलब फूड छोड़ना और वजन घटाना ही नहीं होता। अब भीतर से कितने मजबूत हैं, यह भी जरूरी है।'
ऐसी डाइट लेते हैं विद्युत
विद्युत करीब 14 साल की उम्र से वेजिटेरियन डाइट ले रहे हैं। वह कहते हैं कि वेजटेरियन डाइट लेने से वह खुद को काफी हेल्दी महसूस करते हैं। साथ ही वेजटेरियन चीजें जल्दी हजम भी हो जाती हैं। यह मिथ है कि वेजटेरियंस मसल्स बिल्ड नहीं कर सकते। विद्युत रोज प्राटीन शेक पीते हैं साथ ही उनकी डाइट में प्रोटीन का मुख्य स्रोत टोफू होता है। वह कहते हैं 'मैं टोफू ऐसे खाता हूं, जैसे लोग चावल खाते हैं। इसमें चिकेन से कहीं ज्यादा प्रोटीन होता है। मेरा मानना है कि सब कुछ खाना चाहिए, लेकिन मॉडरेट मात्रा में। डाइट में नमक व चीनी दोनों का संतुलन जरूरी है। वरना ऐसा होगा जैसे आप कार को पेट्रोल से तो भर दें, लेकिन सर्विसिंग न कराएं। फिर सोच लें कि कुछ दिन बाद कार का क्या हाल होगा?'
इसे भी पढ़ें : पतले हैं तो क्या हुआ, फिट और रोगमुक्त रहने के लिए रोजाना करें ये 7 एक्सरसाइज
विद्युत का खानपान और वर्कआउट प्लान
विद्युत सुबह ट्रेनिंग शुरू करने से पहले एक बोल म्यूसली लेते हैं। प्रैक्टिस के बाद आमतौर पर वह इडली खाना पसंद करते हैं। वहीं, लंच में 2-3 चपाती, सब्जियां और दालों का सेवन करते हैं। फिर शाम को ट्रेनिंग से पहले थोड़ा उपमा खाते हैं। हर वर्कआउट सेशन के बाद प्रोटीन शेक पीना उनकी आदत है। पर्याप्त मात्रा फल लेना उनकी आदत है। वह रोजाना करीब 2 घंटे वर्कआउट करते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Sports and Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।