अच्छी सेहत पाने के शाकाहारी टिप्स

शाकाहारी भोजन में कई तरह के पोषक तत्व मिलते है इसके अलावा यह आपको चुस्त दुरुस्त भी रखता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अच्छी सेहत पाने के शाकाहारी टिप्स

शाकाहारी भोजन में कई तरह के पोषक तत्व मिलते है इसके अलावा यह आपको चुस्त दुरुस्त भी रखता है। शाकाहारी भोजन में कई तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। ऐसा नहीं है कि मांसाहारी ज्यादा ताकतवर होते हैं, जो तत्व उन्हें मांस से मिलते हैं, वे ही तत्व शाकाहारियों को शाक-सब्जियों मिल सकते हैं। मांसाहारियों को मछली, मांस और अंडे से मिलने वाला प्रोटीन शाकाहारियों को सब्जियों व वनस्पति से आसाना से प्राप्त होता है। मानव शरीर के कार्य करने के लिए ऐसा कोई पौष्टिक तत्व नहीं है, जो शाकाहारी भोजन से प्राप्त नहीं किया जा सकता।

 Vegetable diet

प्राकृतिक है शाकाहारी भोजन

शाकाहारी भोजन व्यहक्ति को तन और मन से स्वस्थ रखता है। शाकाहारी भोजन में खनिज पदार्थ,प्रोटीन,कार्बोहाइट्रेड और विटामिन सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व प्राकृतिक रुप से शाकाहारी भोजन में मिलते हैं इसलिए यह आपके शरीर स्वस्थ्य रखता है।

 

बीमारियों से बचाता है शाकाहारी भोजन

शाकाहारी भोजन में हृदयरोग, कैंसर,उच्च रक्तचाप,मधुमेह,जोड़ों का दर्द व अन्य कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति होती है। जो लोग सब्जियों का सेवन करते हैं, उनका ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है क्योंकि शाकाहारी भोजन से मिलने वाले प्रोटीन में एमीनो एसिड पाया जाता है। यह शरीर में जाकर ब्लड प्रेशर कोनियंत्रित करता है। सब्जियों में एमीनो एसिड के साथ-साथ मैग्नेशियम भी पायाजाता है। यह हमारे रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। जबकि मांस से मिलने वाले प्रोटीन में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा होता है।

 

शाकाहारी भोजन के फायदे

  • शाकाहारी भोजन पचने में आसान होता है। इसके अलावा मांसाहारी भोजन को पचने में कम से कम 36-60 घंटे लगते हैं।
  • सब्जियों में मिलने वाले प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट और वसा अनेक बीमारियों से बचाते हैं। साथ ही विटामिन, एंटीऑक्सीडेन्ट, अमीनो एसिड आदि जैसे तत्व भी शामिल होते हैं, जो कैंसर जैसी घातक बीमारी के बचाव में सहायक होते हैं।
  • शाकाहारी भोजन में फायबर भी अधिक मात्रा में होते हैं जो पाचन क्रिया में सहायक होते हैं।
  • शाकाहारियों में हृदय को रक्त भेजने वाली धमनियों से संबंधित बीमारी की संभावना कम होती है।
  • फेफड़ों और बड़ी आंत का कैंसर शाकाहारियों में कम होता है। इसका कारण यह होता है कि शाकाहारी रेशायुक्त फल और सब्जियों का अधिक सेवन करते हैं।
  • आंकड़ों के मुताबिक वनस्पति आधारित भोजन करने वालों में स्तन कैंसर  होने की संभावना कम होती है क्योंकि शाकाहारियों में एस्ट्रोजन की मात्रा कम होती है।
  • शाकाहारी भोजन गुर्दे से संबंधित रोगों की रोकथाम में सहायक हो सकता है। वनस्पतियों में पाए जाने वाले कुछ प्रोटीन जीवित रहने की संभावना बढ़ाते हैं।

Read Next

सेहत के लिए फायदेमंद है शाकाहार

Disclaimer