बायोटिन का ज्यादा सेवन बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, जानें कैसे

कई बार बालों के झड़ने, बालों के कमजोर होने, नाखूनों के कमजोर होने या त्वचा संबधी कुछ समस्याओं के लिए आप बायोटिन के कैप्सूल या बायोटिन वाले आहारों का सेवन ज्यादा करने लगते हैं। मगर क्या आपको पता है कि बायोटिन का ज्यादा सेवन आपकी सेहत भी बिगाड़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बायोटिन का ज्यादा सेवन बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, जानें कैसे

बाल और नाखूनों की अच्छी ग्रोथ के लिए बायोटिन एक महत्वपूर्ण विटामिन है। बायोटिन को विटामिन एच या विटामिन बी 7 भी कहते हैं। इसके अलावा बायोटिन आंखों, लिवर, त्वचा और नर्व्स के लिए भी बहुत फायदेमंद है। कई बार बालों के झड़ने, बालों के कमजोर होने, नाखूनों के कमजोर होने या त्वचा संबधी कुछ समस्याओं के लिए आप बायोटिन के कैप्सूल या बायोटिन वाले आहारों का सेवन ज्यादा करने लगते हैं। मगर क्या आपको पता है कि बायोटिन का ज्यादा सेवन आपकी सेहत भी बिगाड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं बायोटिन के क्या हैं नुकसान।

मुंहासों की समस्या

बायोटिन आपकी त्वचा की ग्रोथ के लिए जरूरी है और इसके कारण त्वचा में चमक रहती है मगर जरूरत से ज्यादा बायोटिन होने पर ये मुंहासों का कारण भी बन सकता है। दरअसल बायोटिन के बढ़ने पर त्वचा में प्राकृतिक तेल सीबम की मात्रा भी बढ़ जाती है। और सीबम के ज्यादा हो जाने पर मुंहासों और दानों जैसी समस्याएं सामने आती हैं।

इसे भी पढ़ें:- ज्यादा आयरन भी है शरीर के लिए घातक, हो सकते हैं ये 5 रोग

हो सकती है एलर्जी

बायोटिन के कैप्सूल के लगातार सेवन से कई लोगों में एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। शरीर में बायोटिन ज्यादा होने से खुजली, लाल चकत्ते, चेहरे और गले में सूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्रेगनेंसी में खतरनाक

गर्भावस्था के दौरान बायोटिन का ज्यादा सेवन आप और शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। शरीर के लिए महत्वपूर्ण इस विटामिन का ज्यादा सेवन शरीर के लिए घातक हो सकता है और इसकी वजह से गर्भपात का भी खतरा होता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान बायोटिन का कैप्सूल या गोली नहीं लेना चाहिए। इसकी जगह प्राकृतिक स्रोतों से बायोटिन की जरूरत पूरी करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:- पोषक तत्वों से भरपूर बाजरे से तेजी से बढ़ेगा वजन, बनाएं ये खास फूड

कितना करना चाहिए बायोटिन का सेवन

बायोटिन जिसे हम विटामिन एच के नाम से भी जानते हैं। विटामिन एच का मुख्य काम हमारे बालों और हमारी त्वचा के सेल्स को सुरक्षित रखना है। बायोटिन नाखून, बालों और त्वचा के विकास में मदद करता है। बायोटिन का उपयोग खाद्य पदार्थों या सप्लीमेंट के रूप में किया जा सकता है। आपके स्वस्थ नाखूनों के लिए प्रति दिन लगभग 30-40 माइक्रोग्राम बायोटिन का सेवन करना चाहिए। केले, एवोकाडो और सैल्मन जैसी खाद्य पदार्थों में बायोटिन भरपूर मात्रा पाए जाते हैं।


ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diet & Nutrition in Hindi

Read Next

क्‍या खाकर पहलवान करते हैं अखाड़े में कुश्‍ती, जानें उनकी डाइट और डेली रूटीन

Disclaimer