
Type 2 Diabetes Symptoms In Teenage Girls: डायबिटीज की समस्या से सिर्फ व्यस्क और बूढ़ों को नहीं, बल्कि युवाओं को भी अपना शिकार बना रही है। खासकर हाई ब्लड शुगर या टाइप 2 डायबिटीज के मामले भी कम उम्र के लोगों में काफी बढ़ रहे हैं। यह पुरुष और महिलाओं दोनों में बहुत आम हो गाया है और उनमें किशोरावस्था से ही हाई ब्लड शगुर का जोखिम देखने को मिल रहा है। नेशनल डायबिटीज स्टेटिक्स रिपर्ट 2020 में बताया गया है कि अमेरिका जैसे देशों में 20 से कम उम्र वाले बच्चे और किशोरों में डायबिटीज के लगभग 210,000 मामलों का निदान किया गया। 2014-2015 में, लगभग 5,758 युवाओं में टाइप 2 डायबिटीज का निदान किया। इसमें सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि टीनएज लड़कियां भी शामिल हैं।
टीनएज लड़कियों में भी टाइप 2 डायबिटीज के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। क्योंकि महिलाएं हार्मोनल असंतुलन के प्रित अधिक संवेदनशील होती हैं। इसके कारण महिलाओं को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें वजन बढ़ना, थायराइड आदि बहुत आम है। इसलिए महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करना बहुत जरूरी है। लेकिन टीनएज लड़कियों में टाइप 2 डायबिटीज होने पर कौन से लक्षण देखने को मिलते हैं, इसको लेकर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं? जिससे कि समय रहते डाबिटीज का पता लगाया जा सके और इसके जोखिम को कम किया जा सके। साथ ही सही उपचार लिया जा सके। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने मुंबई के डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. निखिल प्रभु से बात की। इस लेख में हम आपको टीनएज लड़िकियों में टाइप 2 डायबिटीज के लक्षणों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
टीनएज लड़कियों में टाइप 2 डायबिटीज लक्षण- Type 2 Diabetes Symptoms In Teenage Girls In Hindi
डॉ. निखिल की मानें तो युवा या कम उम्र की लड़कियों में टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण, बच्चे, व्यस्क या बूढ़ों के समान ही देखने को मिलते हैं। जिनमें कुछ लक्षण बहुत आम हैं जैसे...
- प्यास बहुत अधिक लगना
- बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना, खासकर रात के समय
- बिना किसी कारण के वजन घटना
- चोट लगने या कट जाने पर ठीक होने में बहुत समय लगना
- जननांगों के पास बैक्टीरियल इन्फेक्शन, साथ ही खुजली की समस्या
- बहुत थका हुआ महसूस करना
- आंखों की रोशनी कमजोर होना, साथ ही आंखों में सूखेपन की समस्या
टीनएज लड़कियां टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम कैसे करें?
अगर कोई भी युवा महिला उपरोक्त लक्षणों को अक्सर नोटिस करती है, तो उन्हें जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, जिससे कि समय रहते डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सके। इसके जोखिम को कम करने के लिए आप जीवनशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं जैसे...
- स्वस्थ खानपान रखें, पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें
- जंक और प्रोसेस्ड, पैकेज्ड और नमकीमन, मसालेदार भोजन से दूरी बनाएं
- नियमित एक्सरसराइज जरूर करें, साथ ही शारीरिक रूप से एक्टिव रहें
- शराब, स्मोकिंग और तंबाकू आदि से दूरी बनाएं।
- डॉक्टर से समय-समय पर जांच कराएं।
All Image Source: Freepik